BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विनिर्माण उत्कृष्टता में कर्नाटक शीर्ष पर : एसोचैम

विनिर्माण उत्कृष्टता में कर्नाटक शीर्ष पर : एसोचैमबेंगलुरू। विनिर्माण उत्कृष्टता के मामले में देश के सभी राज्यों में कर्नाटक शीर्ष पर है। उद्योग चेंबर्स एसोचैम द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण में गुरुवार को यह जानकारी सामने आई है।

 

‘भारत में विनिर्माण उत्कृष्टता और उदय : राज्य स्तरीय विश्लेषण’ नामक इस रिपोर्ट में कहा गया, ‘‘कर्नाटक में सबसे अच्छा विनिर्माण अनुपात 2.63 है, यानी कच्चे माल से सबसे अधिक तैयार माल उत्पादित होता है, जिनका कुल मूल्य 2,000 करोड़ रुपये से अधिक है।’’

 

इस अध्ययन को एसोचैम की आर्थिक अनुसंधान ब्यूरो द्वारा किया गया। 

 

अध्ययन के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के मामले में कर्नाटक तीसरे स्थान पर है और इसने गुजरात जैसे राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। 

 

वित्तवर्ष 2016 में देश में कुल निवेश 169 लाख करोड़ रुपये का किया गया, जिसमें से कर्नाटक को 6.3 फीसदी हिस्सा यानि 10.7 लाख करोड़ रुपये मूल्य का निवेश प्राप्त हुआ। 

 

अध्ययन के अनुसार, कर्नाटक, ब्याज लागत के निम्न अनुपात के मामले में राज्यों में तीसरे स्थान पर है।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More