BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली। रिलायंस जियो 399 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज करने पर 3,300 रुपये तक का ‘अप्रत्याशित कैशबैक’ मुहैया कराएगी। उद्योग सूत्रों ने यह जानकारी दी है।    यह कैशबैक 400 रुपये के माइजियो कैशबैक वाउचर के रूप में, वॉलेट से 300 रुपये के इंस्टैंट कैश वाउचर के रूप में तथा ई-कॉमर्स कंपनियों के 2,600 रुपये के डिस्काउंट वाउचर के रूप में मिलेगा।    इसके अलावा शुक्रवार की रात को कंपनी ने हैप्पी न्यूू इयर 2018 ऑफर के तहत दो नए प्लान लांच किए थे, जिसमें ग्राहकों को अधिक डेटा का लाभ मिलता है।  साभार-khaskhabar.com       

Read More

सैन फ्रासिस्को। गूगल ने एप्पल के जाने माने चिप डिजाइनर जॉन ब्रुनो को अपने यहां नियुक्त किया है। जॉन ब्रुनो क्यूपर्टिनो स्थित एप्पल में सिलिकॉन एनालिसिस ग्रुप चलाते थे।   जानकारी के अनुसार, ब्रुनो 2012 से आईफोन सीरीज के चिप्स पर काम कर रहे हैं।   शनिवार को जारी रपट में कहा गया, ‘‘गूगल द्वारा पिक्सेल फोन जैसे उपभोक्ता उपकरणों के लिए खुद के चिपसेट डिजाइन करने के लिए यह भर्ती की गई है।’’   उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, ब्रुनो ने ग्राफिक्स बनाने से काम करना शुरू किया था और वह एप्पल से जुडऩे के पहले एएमडी में चिप मैन्युफैक्चर में मुख्य इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे।   इस नियुक्ति के साथ, गूगल का लक्ष्य खुद के चिप्स बनाने का है।   गूगल हाल में पिक्सल 2 स्मार्टफोन में ‘पिक्सल विजुअल कोर’ चिप का उपयोग कर रहा है।   गूगल के पिक्सल और नेक्सस दो डिवाइस हैं, जिन्हें सबसे अच्छे सॉफ्टवेयर अनुभव के लिए जाना जाता है।   सैमसंग के डिजिटल ट्रेंड्स की रपट के अनुसार, ‘‘यदि गूगल खुद के चिप बनाता है तो वह काफी तेज होगा। इससे गूगल के फोन ग्राहकों के बीच लंबा रास्ता तय करेंगे।’’   गूगल ने इसके पहले एप्पल से कई चिप इंजीनियरों की नियुक्ति की है, जिसमें मनु गुलाटी, वोंजाई (ग्रेगोरी) चोई और टायो फडेलू शामिल हैं।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। बीते सप्ताह शेयर बाजार ऐतिहासिक तेजी के साथ बंद हुए, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात और हिमाचल प्रदेश में मिली जीत का योगदान रहा और सेंसेक्स और निफ्टी अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई पर बंद हुए।    साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 477.33 अंकों या 1.42 फीसदी की तेजी के साथ 33,940.30 पर तथा निफ्टी 159.75 75 अंकों या 1.54 फीसदी की तेजी के साथ 10,493 पर बंद हुआ। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 3.52 फीसदी तथा स्मॉलकैप सूचकांक में 4.51 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।    भाजपा को दो राज्यों में विधानसभा चुनावों में मिली जीत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार का हौसला बढ़ा है, जिसके साल 2019 के आम चुनावों तक साहसिक सुधारों को जारी रखने की उम्मीद बढ़ी है।    सोमवार को सेंसेक्स 138.71 अंकों या 0.41 फीसदी की तेजी के साथ 33,601.68 पर बंद हुआ। मंगलवार को वैश्विक बाजारों में तेजी से घरेलू बाजार को सहारा मिला और सेंसेक्स 235.06 अंकों या 0.7 फीसदी की तेजी के साथ 33,836.74 पर बंद हुआ। बुधवार को मुनाफावसूली के कारण शेयर बाजार दवाब में आए और सेंसेक्स 59.36 अंकों या 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 33,777.38 पर बंद हुआ।    गुरुवार को वैश्विक बाजार में आई गिरावट के असर से सेंसेक्स 21.10 अंकों या 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 33,756.28 पर बंद हुआ। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 184.02 अंकों या 0.55 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ऐतिहासिक ऊंचाई 33,940.30 पर बंद हुआ।    बीते सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - आईसीआईसीआई बैंक (4.27 फीसदी), एचडीएफसी (0.23 फीसदी), विप्रो (3.9 फीसदी), भारती एयरटेल (2.33 फीसदी), एनटीपीसी (1.41 फीसदी) और हीरो मोटोकॉर्प (7.72 फीसदी)।    सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में- डॉ. रेड्डीज (1.64 फीसदी), एचडीएफसी (0.84 फीसदी) और कोल इंडिया (1.86 फीसदी) प्रमुख रहे।    व्यापक आर्थिक मोर्चे पर, देश के नियार्त में नवंबर में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 30.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई और कुल 26.2 अरब डॉलर का निर्यात किया गया। इस दौरान माल के आयात में भी एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 19.6 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और देश का व्यापार घाटा 3.2 फीसदी बढक़र 13.83 अरब डॉलर रहा।    वैश्विक मोर्चे पर, अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रजेंटिटिव ने बुधवार को ऐतिहासिक कर विधेयक पारित कर दिया। इस बिधेयक के पारित होने से कॉरपोरेट कर की दर 35 फीसदी से घटकर 21 फीसदी हो गई।    चीन के केंद्रीय बैंक ने रिवर्स रेपो रेट और रिवर्स रेट में 14 दिनों की अवधि के लिए 5 आधार अंकों की बढ़ोतरी की। जापान की सरकार ने अपने विकास दर के अनुमान को चालू वित्त वर्ष और अगले वित्त वर्ष के लिए बढ़ा दिया है, जो कि क्रमश: 1.9 फीसदी और 1.8 फीसदी हैं। इसमें जापान में घरेलू मांग में वृद्धि का सबसे अधिक योजदान रहा।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। घरेलू हवाई यात्रियों की आवाजाही में नवंबर में पिछले साल के इसी महीने की तुलना में 16,99 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई और यह आंकड़ा 1,04,89,000 रहा। आधिकारिक आंकड़े मंगलवार को जारी किए गए।    वहीं, अक्टूबर में कुल घरेलू यात्रियों की आवाजाही में 20.52 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और यह आंकड़ा 1,04,51,000 का था।    नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-नवंबर की अवधि में यात्रियों की आवाजाही में 17 फीसदी से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई।    डीजीसीए ने अपनी मासिक घरेलू यात्री रिपोर्ट में कहा, ‘‘घरेलू विमान में उड़ान भरनेवाले हवाई यात्रियों की संख्या जनवरी-नवंबर (2017) अवधि में 10,59,34,000 रही, जबकि पिछले साल समान अवधि में यह 9,03,36,00 थी, जो 17.27 फीसदी की वृद्धि है।’’   आंकड़ों के मुताबिक, किफायती विमानन कंपनी स्पाइसजेट का पैसेंजर लोड फैक्टर (पीएलएफ) ज्यादा 95.5 फीसदी रहा, जो किसी विमान की क्षमता के दोहन का पैमाना है।    स्पाइसजेट के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा, ‘‘स्पाइसजेट ने लगातार 32वें महीने सबसे उच्च पीएलएफ का आंकड़ा दर्ज किया है। 95.5 फीसदी पीएलएफ का आंकड़ा स्पाइसजेट के इतिहास का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इसने वैश्विक उड्डयन में एक नई सीमा निर्धारित की है और हमें उस पर गर्व है।’’   स्पाइसजेट के बाद किफायती विमानन कंपनी इंडिगो का पीएलएफ 90.7 फीसदी और गोएयर का पीएलएफ 90 फीसदी दर्ज किया गया।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 84.72 अंकों की मजबूती के साथ 33,686.40 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 26.00 अंकों की बढ़त के साथ 10,414.75 पर कारोबार करते देखे गए।    बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 130.4 अंकों की मजबूती के साथ 33,732.08 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 26.05 अंकों की बढ़त के साथ 10,414.80 पर खुला।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

पुणे। एंटरप्रिन्योर कैफे के तीसरे सालाना वैश्विक सम्मेलन में इंडिया ग्लोबल सेंटर फॉर चाइना स्टडीज (आईजीसीसीएस) के संस्थापक प्रसून शर्मा को भारत-चीन सहोयग में शानदार और बेहतरीन योगदान के लिए फिक्की का ई-कैफे पुरस्कार प्रदान किया गया।    प्रसून शर्मा ने भारत के लिए दो सालों में करीब 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश जुटाया है। पुणे के लोनी की एमआईटी एडीवी यूनिवर्सिटी में यह पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।   आंध्र प्रदेश में भारत-चीन के संयुक्त इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाने के लिए इंडिया ग्लोबल सेंटर फॉर चाइना स्टडीज (आईजीसीसीएस) के संस्थापक प्रसून शर्मा को यह पुरस्कार प्रदान किया गया। उन्होंने विज्ञान और तकनीकी राज्य मंत्रालय समेत विभिन्न भागीदारों को दोनों देशों, भारत और चीन के बीच सहयोग के लिए सफलतापूर्वक आश्वस्त किया।   इस अवसर पर प्रसून शर्मा ने कहा, ‘‘हम आने वाले दिनों में भारत चीन का इनोवेशन सेंटर खोलने की योजना बना रहे हैं। इसके बाद भारत-कोरिया का इनोवेशन सेंटर खोला जाएगा। एमआईटी की मदद से हम निश्चित रूप से इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।’’   प्रसून ने कहा, ‘‘कुछ महीने पहले चीन में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बेंगलुरु और शेनजेन को जोडक़र एशिया की सिलिकॉन वैली की स्थापना के हमारे विचार को प्रमुखता से उभारा गया। इसी के साथ भारत के डिजिटल इंडिया और चीन के इंटरनेट प्लस के एक दूसरे के सहयोग से कार्य करने की संभावना पर भी ब्रिक्स सम्मेलन में खासा ध्यान केंद्रित किया गया। भारत का डिजिटल इंडिया और चीन का इंटरनेट प्लस कार्यक्रम दोनों देशों की राष्ट्रीय डिजिटलीकरण नीति के तहत विकसित किया गया है। एशियन सिलिकॉन वैली की स्थापना के विचार को क्रियान्वित करने की दिशा में कदम उठाना भी पुरस्कार मिलने के प्रमुख कारणों में से एक था।’’   उन्होंने कहा, ‘‘हम भारत के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य संबंधी स्टार्ट अप और ई-गवर्नेंस डोमेन के लिए 2 सालों में करीब 50 करोड़ डॉलर का निवेश लाए हैं। हमने यह सफलता विभिन्न भारतीय केंद्रीय मंत्रालयों, जिसमें विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय, शहरी विकास, श्रम और रोजगार और ऊर्जा मंत्रालय के करीबी सहयोग से काम करते हुए अर्जित की है। इसके अलावा हमने इस निवेश जुटाने के लिए कई राज्य सरकारों, जिसमें कर्नाटक सरकार, हरियाणा सरकार, गुजरात सरकार, आंध्रप्रदेश सरकार के अलावा चीन के विभिन्न प्रांतों की सरकार, जिसमें शेनजेन, क्वेनहाई और गुआंगडोंग सरकार शामिल हैं, के साथ भी मिलकर काम किया है।’’ साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। देश में साल 2017 में कुल 89 फीसदी कार खरीदारी डिजिटली प्रभावित रही, जो कि साल 2016 में 75 फीसदी थी। एक नए सर्वेक्षण से बुधवार को यह जानकारी मिली।    गूगल इंडिया और मार्केट रिसर्च कंपनी कंटार टीएनएस द्वारा संयुक्त रूप से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, वाहन खरीदारों में मुख्य रूप से तीन प्रमुख डिजिटल व्यवहार दर्ज किए गए। करीब 96 फीसदी ने वाहन से संबंधित ऑनलाइन सर्च किया, 80 फीसदी ने ऑनलाइन वीडियो देखे और उनमें से 88 फीसदी ने अपने स्मार्टफोन पर शोध करने को प्रमुखता दी।    गूगल इंडिया के उद्योग निदेशक विकास अग्निहोत्री ने एक बयान में कहा, ‘‘ऑनलाइन वीडियो देश के चारपहिया उद्योग के लिए सबसे बड़े कारक के रूप में उभरा है। यूट्यूब पर हर महीने 22.5 करोड़ भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स वीडियो देखते हैं। वहीं, वाहनों से संबंधित सामग्रियों को देखने की वृद्धि दर में साल-दर-साल आधार पर 225 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।’’   रपट में बताया गया है कि पिछले दो सालों में, ऐसे ग्राहकों की संख्या 2.5 गुना बढ़ी है, जो चारपहिया वाहन खरीदने में महज दो महीनों का वक्त लगा रहे हैं।    रपट में कहा गया, ‘‘इसके साथ ही पिछले तीन सालों में डीलर के शोरूम पर जाकर कार देखने में 50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। आखिरकार, दो-तिहाई डिजिटल प्रभावित खरीदार डीलरों को ऑनलाइन ढूंढ़ रहे हैं। इसके साथ ही इन सबसे खरीदारी में लगनेवाला समय काफी कम हो रहा है।’’ साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी सभी यात्री वाहनों की कीमतों में जनवरी से 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इस बढ़ोतरी का कारण लागत मूल्य में वृद्धि को बताया है।   टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबार) मयंक पारिक ने कहा, ‘‘बाजार की बदलती स्थितियों, लागत मूल्य में बढ़ोतरी और विभिन्न बाहरी आर्थिक कारणों को देखते हुए हमने मूल्य में बढ़ोतरी का फैसला किया है।’’   उन्होंने कहा, ‘‘हम आगामी साल में हमारे विकास दर को बनाए रखने के लिए आशावादी हंै, जिसमें हमारे मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो जैसे टियागो, हेक्सा, टिगोर और हाल ही में लांच किए गए नेक्सॉन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’’   बयान में कहा गया कि हाल में लांच किए गए लाइफस्टाइल कॉम्पैक्ट एसयूवी, नेक्सॉन की शुरुआती कीमत 31 दिसम्बर तक ही मान्य है। उसके बाद टाटा मोटर्स के सभी वाहनों की कीमत में मॉडल के आधार पर 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। साभार-khaskhabar.com       

Read More

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी सभी यात्री वाहनों की कीमतों में जनवरी से 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इस बढ़ोतरी का कारण लागत मूल्य में वृद्धि को बताया है।   टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबार) मयंक पारिक ने कहा, ‘‘बाजार की बदलती स्थितियों, लागत मूल्य में बढ़ोतरी और विभिन्न बाहरी आर्थिक कारणों को देखते हुए हमने मूल्य में बढ़ोतरी का फैसला किया है।’’   उन्होंने कहा, ‘‘हम आगामी साल में हमारे विकास दर को बनाए रखने के लिए आशावादी हंै, जिसमें हमारे मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो जैसे टियागो, हेक्सा, टिगोर और हाल ही में लांच किए गए नेक्सॉन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’’   बयान में कहा गया कि हाल में लांच किए गए लाइफस्टाइल कॉम्पैक्ट एसयूवी, नेक्सॉन की शुरुआती कीमत 31 दिसम्बर तक ही मान्य है। उसके बाद टाटा मोटर्स के सभी वाहनों की कीमत में मॉडल के आधार पर 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.39 बजे 184.86 अंकों की मजबूती के साथ 33,435.16 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 50.50 अंकों की बढ़त के साथ 10,316.15 पर कारोबार करते देखे गए।    बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 67.42 अंकों की बढ़त के साथ 33317.72 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 44.85 अंकों की मजबूती के साथ 10,310.50 पर खुला।   साभार-khaskhabar.com   

Read More

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने मैसेजिंग चैट एप में दोस्तों के साथ गेम खेलने के लिए एक नए प्लेटफार्म ‘इंस्टैंट गेम्स’ को लांच करने के एक साल बाद, गेमर्स के लिए फेसबुक लाइव के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो चैटिंग की सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की है।    फेसबुक ने गुरुवार देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘पहले, हम लाइव स्ट्रीमिंग लांच करने जा रहे हैं, जिसे आज से जारी कर दिया गया है, ताकि गेमर्स आपस में एक-दूसरे को अपने विचारों से अवगत भी करा सकें और छोटी-मोटी बातचीत भी कर सकें।’’   फेसबुक ने कहा कि यूजर्स इन लाइव स्ट्रीम्स को रिकार्ड भी कर पाएंगे, ताकि वे बाद में उसे अपने प्रोफाइल पर साझा भी कर सकें।    कंपनी ने कहा, ‘‘मैसेंजर पर हर महीने करीब 24.5 करोड़ लोग वीडियो चैट करते हैं। हम जल्द ही इसका परीक्षण करने को उत्सुक है कि लोग एक दूसरे के साथ वीडियो गेम खेलते हुए वीडियो चैटिंग भी कर सकें।’’   इस दौरान, सोशल मीडिया दिग्गज ने कई सारे लोकप्रिय मोबाइल गेम्स को ‘इंस्टेट गेम्स’ पर लांच करने की घोषणा की, जिसे इस प्लेटफार्म के हिसाब से दुबारा बनाया जाएगा।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। इलेक्ट्रॉनिक भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डेबिट कार्ड के माध्यम से किए गए लेन-देन पर लागू मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को युक्तिसंगत बनाने का फैसला किया है।   आरबीआई के मुताबिक, व्यापारियों की श्रेणी के आधार पर डेबिट कार्ड लेनदेन पर लागू एमडीआर के ढांचे को युक्तिसंगत बनाने का फैसला किया गया है।   आरबीआई ने बुधवार को अपनी पांचवी मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद एक बयान में कहा, ‘‘हाल के दिनों में, ‘पॉइंट ऑफ सेल्स’ पर डेबिट कार्ड लेनदेन में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। व्यापारियों के व्यापक नेटवर्क में सामानों और सेवाओं की खरीद के लिए डेबिट कार्ड के भुगतान को बढ़ावा देने के ²ष्टिकोण के साथ, यह निर्णय लिया गया है कि व्यापारियों की श्रेणी के आधार पर डेबिट कार्ड लेनदेन पर एमडीआर लागू होगा।’’   देश के केंद्रीय बैंक ने कहा कि संशोधित एमडीआर का उद्देश्य डेबिट कार्डों के उपयोग में वृद्धि करते हुए दो उद्देश्यों को प्राप्त करना है और इसमें शामिल संस्थाओं के लिए व्यवसाय की स्थिरता सुनिश्चित करना है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More