BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

मुंबई। चीनी मोबाइल निर्माता ट्रांसन होल्डिंग्स के ब्रांड आईटेल ने सोमवार को घरेलू ऑपरेटिंग सिस्टम इंडस ओएस के साथ साझेदारी की घोषणा की है।    इस भागीदारी के द्वारा आईटेल मोबाइल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सॉफ्टवेयर में विविधता ला रहा है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह भविष्य की सफलता की कुंजी है।    आईटेल मोबाइल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘इंडस ओएस के साथ साझेदारी इस दिशा में हमारा एक और कदम है। वर्तमान में यह 12 अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं का समर्थन करने वाला इकलौता स्मार्टफोन प्लेटफार्म है, जिसे भारतीय यूजर्स की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजायन किया गया है।’’   इस भागीदारी से आईटेल के कई नए स्मार्टफोन्स में इंडस एप बाजार देखने को मिलेगा।    इंडस ओएस के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश देशमुख ने कहा, ‘‘हम व्यापक यूजर्स के पास इंडस अनुभव पहुंचाने में जुटे हैं और इस भागीदारी से हमें साल 2020 तक 10 करोड़ यूजर आधार के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।’’ साभार-khaskhabar.com   

Read More

नई दिल्ली। रिलायंस निप्पॉन एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सोमवार को सूचीबद्ध किया जाएगा।    उद्योग सूत्रों के मुताबिक, एनएसई पर सूचीबद्ध करने के समारोह में रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी, रिलायंस कैपिटल के कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी, रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सिक्का, निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के उपाध्यक्ष ताकेशी फुरुइची और भारत में जापान के राजदूत केंजी हिरामात्सु शामिल होंगे।    रिलायंस निप्पॉन का आईपीओ 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक खुला था और इसकी प्राइस बैंड 247-252 रुपये रखा गया था। यह आईपीओ 81.54 गुणा ओवरसब्सक्राइव हुआ।    रिलायंस कैपिटल और जापान की निप्पॉन लाइफ ने आईपीओ के जरिए क्रमश: 283 करोड़ रुपये और 642 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के जरिए करीब 1,542.24 करोड़ रुपये जुटाने का है।    रिलायंस निप्पॉन एएमसी के पास अगस्त के अंत तक 3.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रबंधन था, जिसमें म्यूचुअल फंड (2.3 लाख करोड़ रुपये), प्रबंधित खाते (1.53 लाख करोड़ रुपये) और विदेश स्थित निधियां व परामर्श अधिदेश (2,223 करोड़ रुपये) हैं।      साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 112.34 अंकों की तेजी के साथ 33,685.56 पर और निफ्टी 28.70 अंकों की तेजी के साथ 10,452.50 पर बंद हुआ।    बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 94.12 अंकों की तेजी के साथ 33,667.34 पर खुला और 112.34 अंकों या 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 33,685.56 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 33,733.71 के ऊपरी और 33,531.94 के निचले स्तर को छुआ।    बीएसई के मिडकैप सूचकांक में गिरावट और स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 12.24 अंकों की गिरावट के साथ 16,713.1 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 87.16 अंकों की तेजी के साथ 17,856.03 पर बंद हुआ।   नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 37.75 अंकों की तेजी के साथ 10,461.55 पर खुला और 28.70 अंकों या 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 10,452.50 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,461.70 के ऊपरी और 10,403.60 के निचले स्तर को छुआ।    बीएसई के 19 में से 9 सेक्टरों में तेजी रही। पूंजीगत वस्तुएं (1.09 फीसदी), औद्योगिक (1.01 फीसदी), बैंकिंग (1.00 फीसदी), वित्त (0.72 फीसदी) और रियल्टी (0.37 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।   बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- उपभोक्ता सेवाएं (0.59 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.56 फीसदी), दूरसंचार (0.48 फीसदी), बिजली (0.35 फीसदी) और ऊर्जा (0.15 फीसदी) प्रमुख रहे।    साभार-khaskhabar.com       

Read More

सियोल। एचपी इंक ने सैमसंग के प्रिंटर कारोबार का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह सौदा 1.05 अरब डॉलर में किया गया था। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।   इस सौदे से एचपी को 55 अरब डॉलर के ए3 कॉपियर खंड में मल्टीफंक्शन प्रिंटिंग (एमएफपी) और ए4 लेसर प्रिटिंग कारोबार में मजबूती लाने में मदद मिलेगी।   सैमसंग के पास प्रिंटिंग के 6,500 पेटेंट्स के बौद्धिक अधिकार हैं और उसके पास 1,300 से अधिक शोधकर्ता और इंजीनियर्स है, जिन्हें लेसर प्रौद्योगिकी, इमेजिंग इलेक्ट्रॉनिक्स में विशेषज्ञता हासिल है।   एचपी इंक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डियोन वीसलर ने कहा, ‘‘हम उद्योग की सबसे अच्छी और सबसे प्रतिभाशाली प्रतिभा को एक साथ लाने के लिए रोमांचित हैं। साथ मिलकर हम अपने ग्राहकों को अभिनव प्रिंट समाधान प्रस्तुत करेंगे।’’   इस सौदे के तहत सैमसंग खुले बाजार की खरीद के जरिए एचपी में 10 करोड़ से लेकर 30 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश करेगी।    इस साल मई में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एचपी इंक को सैमसंग के प्रिंटिंग कारोबार के अधिग्रहण की अनुमति दे दी थी। साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। नोकिया ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली-एचएमडी ग्लोबल ने भारत के लिए एक्सक्लूसिव रूप से बनाया गया ‘नोकिया 2’ स्मार्टफोन मंगलवार को लांच कर दिया। ‘नोकिया 2’ की कीमत करीब 7,500 रुपए रखी गई है।    एचएमडी ग्लोबल ने यहां एक समारोह में ‘नोकिया 2’ को लांच किया। कंपनी ने इसे अपना अब तक का सबसे किफायती फोन करार दिया और कहा कि इसे खासतौर से भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।    ‘नोकिया 2’ में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी दो दिनों तक चलेगी। ‘नोकिया 2’ स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का पिछला और 5-मेगापिक्सल का अगला कैमरा दिया गया ह। इस स्मार्टफोन में 5-इंच का डिस्प्ले है।    ‘नोकिया 2’ में क्वालकॉम का एंट्री-लेवल स्नेपड्रैगन 212 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।   साभार-khaskhabar.com       

Read More

मुंबई। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में प्रमुख स्टील कंपनी टाटा स्टील ने 1,018 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 49 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।   समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का कुल कारोबार 32,464 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में 20 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 27,120 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।    कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका उत्पादन 62.4 लाख टन रहा जो कि एक साल पहले की समान तिमाही में 59.4 लाख टन था। 30 सितम्बर को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी ने 64.5 लाख टन स्टील की आपूर्ति की, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 56.1 लाख टन थी।   भारतीय परिचालन के संदर्भ में समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 33 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।   कंपनी के प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन ने कहा, ‘‘टाटा स्टील ने इस तिमाही मजबूत बिक्री दर्ज की है, जबकि निर्माण गतिविधियों में मंदी, ग्रामीण मांग में कमी और खराब उपभोक्ता भावना के कारण स्टील की मांग में कमी देखी जा रही है।’’   साभार-khaskhabar.com     

Read More

बेंगलुरु। कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने सोमवार को अपनी ‘ऑटो-कनेक्ट वाईफाई’ सेवा का विस्तार ओला  ऑटोरिक्शा सेवा तक करने की घोषणा की। ओला ऑटोरिक्शा सुविधा देश के 73 शहरों में संचालित होती है।    ओला ग्राहकों के लिए यात्रा प्रारंभ होते ही वाईफाई सेवा शुरू हो जाती है। पहली बार के उपयोगकर्ताओं को वाईफाई सेवा का लाभ लेने के लिए अपने फोन से एक-बार प्रमाणीकरण करना होगा।    ओला के वरिष्ठ निदेशक व कैटेगरी हेड सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने बयान में कहा, ‘‘‘ऑटो कनेक्ट वाईफाई’ के जरिए हम तिपहिया वाहनों को आधुनिक स्वरूप दे रहे हैं और अपने ग्राहकों को जुड़ाव का अनुभव पाने में सक्षम कर रहे हैं।’’   कंपनी ने हाल ही में दावा किया था कि ओला प्राइम के ग्राहकों द्वारा महीने में 200टीबी से अधिक डाटा का उपयोग किया गया। एक ओला ग्राहक औसतन 20एमबी डाटा का उपयोग करता है।    साल 2014 में लॉन्च हुए ओला से 1,20,000 से ज्यादा ऑटोरिक्शा जुड़े हुए हैं।  साभार-khaskhabar.com   

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.08 बजे 170.26 अंकों की तेजी के साथ 33,327.48 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 55.20 अंकों की बढ़त के साथ 10,378.25 पर कारोबार करते देखे गए।    बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 102.88 अंकों के उछाल के साथ 33260.10 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.8 अंकों की मजबूती के साथ 10,353.85 पर खुला।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

सैन फ्रांसिस्को। पिछले साल कई वीडियो-केंद्रित फीचर्स लांच करने के बाद फेसबुक अब 4के गुणवत्ता की वीडियो का परीक्षण कर रही है, जिसे उसके प्लेटफार्म पर प्ले किया जा सकता है।   टेकक्रंच की एक रिपोर्ट में मुताबिक, फेसबुक अल्ट्रा-हाई-रेजोल्यूशन वीडियो अपलोड का परीक्षण कर रही है, जिसमें अपलोड करने वाले और देखने वाले दोनों के लिए 2160पी यूएचडी-1 स्टैंडर्ड का प्रयोग किया जाता है।   वेबसाइट ने यह भी कहा कि कुछ फेसबुक पेजों और प्रोफाइलों पर 4के वीडियो को साझा किया जा सकता है और देखा जा सकता है।    वीडियो होस्टिंग प्लेटफार्म यूट्यूब साल 2010 से 4के वीडियो अपलोड करने और देखने की सुविधा दे रही है और पिछले साल कंपनी ने 4के लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की थी।    फेसबुक अपने लाइव 360 वीडियोज में पहले से ही 4के रेजोल्यूशन की सुविधा दे रही है।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाता वोडाफोन ने माइक्रोमैक्स के साथ मिलकर मंगलवार को सुपरनेट 4जी कनेक्शन के साथ 999 रुपये में 4जी स्मार्टफोन लांच किया है। इस स्मार्टफोन का नाम ‘भारत-2 अल्ट्रा’ है।    कंपनी ने एक बयान में कहा कि इस भागीदारी के तहत 2,899 रुपये में माइक्रोमैक्स भारत-2 अल्ट्रा स्मार्टफोन मिलेगा। इसके बाद ग्राहक को 36 महीनों तक कम से कम 150 रुपये प्रतिमाह का रिचार्ज कराना होगा। खरीदने के 18 महीने बाद ग्राहक को वोडाफोन एम-पैसा वॉलेट में 900 रुपये का कैशबैक मिलेगा और उसके बाद एक बार फिर 18 महीनों बाद ग्राहक को 1000 रुपये का कैशबैक मिलेगा।   माइक्रोमैक्सस के सहसंस्थापक राहुल शर्मा ने बताया, ‘‘भारत-सीरीज का लक्ष्य पहली बार स्मार्टफोन का इस्तेमाल करनेवाले ग्राहक हैं। वोडाफोन के साथ भागीदारों से ग्राहकों को अपने फीचर फोन से स्मार्टफोन में अपग्रेड करने में मदद मिलेगी।’’   वोडाफोन इंडिया के एसोसिएट निदेशक (उपभोक्ता कारोबार) अवनीश खोसला ने कहा, ‘‘999 रुपये की कीमत का यह फोन देशभर के लाखों फोन यूजर की स्मार्टफोन की आकांक्षाओं को पूरा करेगा।’’   साभार-khaskhabar.com     

Read More

चेन्नई। आईडीबीआई बैंक की देश भर में स्थित करीब 1,900 शाखाएं मंगलवार को हड़ताल के कारण बंद रहीं। बैंक कर्मी वेतन संशोधन की मांग कर रहे हैं। ऑल इंडिया आईडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन (एआईआईडीबीआईओए) के एक नेता ने यह जानकारी दी।   कर्मचारी यूनियनों से संबद्ध अधिकारी और कर्मचारी मंगलवार और बुधवार को हड़ताल पर हैं।    यूनियन के नेता विथल कोटेश्वर राव ए. वी. ने आईएएनएस को बताया, ‘‘बैंक की देश में 1,900 शाखाएं हैं। हड़ताल के कारण सभी शाखाएं बंद हैं।’’   उन्होंने कहा कि आईडीबीआई बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों का 1 नवंबर 2012 से लेकर 31 अक्टूबर 2017 तक का वेतन संशोधन अभी तक नहीं किया गया है, जबकि अन्य सभी बैंकों में यह कर दिया गया है।   उन्होंने कहा कि अन्य बैंकों के मामलों में ना सिर्फ साल 2015 के मई में वेतन संशोधन किया गया, जो साल 2012 के नवंबर से लागू हुआ, बल्कि 1 नवंबर 2017 के बाद के वेतन संशोधन की तैयारी चल रही है।    राव के मुताबिक बैंक करीब 2,50,000 खातों का संचालन करता है, जिसमें रोजाना करीब 1,800 करोड़ रुपये का लेनदेन होता है।    उन्होंने कहा, ‘‘हड़ताल के कारण करीब 60 फीसदी लेनदेन प्रभावित हुआ है।’’   साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूती रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 116.76 अंकों की मजबूती के साथ 32,506.72 पर और निफ्टी 38.30 अंकों की मजबूती के साथ 10,184.85 पर बंद हुआ।    बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.9 अंकों की तेजी के साथ 32,411.86 पर खुला और 116.76 अंकों या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 32,506.72 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,614.89 के ऊपरी और 32,312.74 के निचले स्तर को छुआ।   बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 71.55 अंकों की तेजी के साथ 16,147.97 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 15.11 अंकों की तेजी के साथ 17,096.55 पर बंद हुआ।   नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.1 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,176.65 पर खुला और 38.30 अंकों या 0.38 फीसदी की मजबूती के साथ 10,184.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,224.15 के ऊपरी और 10,124.50 के निचले स्तर को छुआ।   बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.82 फीसदी), ऊर्जा (1.80 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.26 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.20 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.12 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।    बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में - तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.66 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.64 फीसदी), पूंजंीगत वस्तुएं (0.23 फीसदी) और औद्योगिक (0.10 फीसदी) रहे।   साभार-khaskhabar.com     

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More