BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ओला की ‘ऑटो कनेक्ट वाईफाई’ सेवा तिपहिया वाहनों में भी

ओला की ‘ऑटो कनेक्ट वाईफाई’ सेवा तिपहिया वाहनों में भीबेंगलुरु। कैब सेवा प्रदाता कंपनी ओला ने सोमवार को अपनी ‘ऑटो-कनेक्ट वाईफाई’ सेवा का विस्तार ओला  ऑटोरिक्शा सेवा तक करने की घोषणा की। ओला ऑटोरिक्शा सुविधा देश के 73 शहरों में संचालित होती है। 

 

ओला ग्राहकों के लिए यात्रा प्रारंभ होते ही वाईफाई सेवा शुरू हो जाती है। पहली बार के उपयोगकर्ताओं को वाईफाई सेवा का लाभ लेने के लिए अपने फोन से एक-बार प्रमाणीकरण करना होगा। 

 

ओला के वरिष्ठ निदेशक व कैटेगरी हेड सिद्धार्थ अग्रवाल ने अपने बयान में कहा, ‘‘‘ऑटो कनेक्ट वाईफाई’ के जरिए हम तिपहिया वाहनों को आधुनिक स्वरूप दे रहे हैं और अपने ग्राहकों को जुड़ाव का अनुभव पाने में सक्षम कर रहे हैं।’’

 

कंपनी ने हाल ही में दावा किया था कि ओला प्राइम के ग्राहकों द्वारा महीने में 200टीबी से अधिक डाटा का उपयोग किया गया। एक ओला ग्राहक औसतन 20एमबी डाटा का उपयोग करता है। 

 

साल 2014 में लॉन्च हुए ओला से 1,20,000 से ज्यादा ऑटोरिक्शा जुड़े हुए हैं। 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More