BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

सेंसेक्स में 117 अंकों की तेजी

सेंसेक्स में 117 अंकों की तेजीमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मजबूती रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 116.76 अंकों की मजबूती के साथ 32,506.72 पर और निफ्टी 38.30 अंकों की मजबूती के साथ 10,184.85 पर बंद हुआ। 

 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 21.9 अंकों की तेजी के साथ 32,411.86 पर खुला और 116.76 अंकों या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 32,506.72 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 32,614.89 के ऊपरी और 32,312.74 के निचले स्तर को छुआ।

 

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 71.55 अंकों की तेजी के साथ 16,147.97 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 15.11 अंकों की तेजी के साथ 17,096.55 पर बंद हुआ।

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.1 अंकों की बढ़त के साथ सुबह 10,176.65 पर खुला और 38.30 अंकों या 0.38 फीसदी की मजबूती के साथ 10,184.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,224.15 के ऊपरी और 10,124.50 के निचले स्तर को छुआ।

 

बीएसई के 19 में से 14 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.82 फीसदी), ऊर्जा (1.80 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.26 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.20 फीसदी) और उपभोक्ता सेवाएं (1.12 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। 

 

बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में - तेज खपत उपभोक्ता वस्तु (0.66 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.64 फीसदी), पूंजंीगत वस्तुएं (0.23 फीसदी) और औद्योगिक (0.10 फीसदी) रहे।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More