BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

रिलायंस निप्पॉन एनएसई पर सोमवार को होगा सूचीबद्ध

रिलायंस निप्पॉन एनएसई पर सोमवार को होगा सूचीबद्धनई दिल्ली। रिलायंस निप्पॉन एसेट मैनेजमेंट कंपनी (एएमसी) को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर सोमवार को सूचीबद्ध किया जाएगा। 

 

उद्योग सूत्रों के मुताबिक, एनएसई पर सूचीबद्ध करने के समारोह में रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी, रिलायंस कैपिटल के कार्यकारी निदेशक अनमोल अंबानी, रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी संदीप सिक्का, निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस के उपाध्यक्ष ताकेशी फुरुइची और भारत में जापान के राजदूत केंजी हिरामात्सु शामिल होंगे। 

 

रिलायंस निप्पॉन का आईपीओ 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक खुला था और इसकी प्राइस बैंड 247-252 रुपये रखा गया था। यह आईपीओ 81.54 गुणा ओवरसब्सक्राइव हुआ। 

 

रिलायंस कैपिटल और जापान की निप्पॉन लाइफ ने आईपीओ के जरिए क्रमश: 283 करोड़ रुपये और 642 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की। कंपनी का लक्ष्य आईपीओ के जरिए करीब 1,542.24 करोड़ रुपये जुटाने का है। 

 

रिलायंस निप्पॉन एएमसी के पास अगस्त के अंत तक 3.84 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रबंधन था, जिसमें म्यूचुअल फंड (2.3 लाख करोड़ रुपये), प्रबंधित खाते (1.53 लाख करोड़ रुपये) और विदेश स्थित निधियां व परामर्श अधिदेश (2,223 करोड़ रुपये) हैं। 

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More