BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

टाटा स्टील को 1,018 करोड़ रुपये का मुनाफा

टाटा स्टील को 1,018 करोड़ रुपये का मुनाफामुंबई। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में प्रमुख स्टील कंपनी टाटा स्टील ने 1,018 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 49 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

 

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी का कुल कारोबार 32,464 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान तिमाही की तुलना में 20 फीसदी अधिक है। वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 27,120 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। 

 

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका उत्पादन 62.4 लाख टन रहा जो कि एक साल पहले की समान तिमाही में 59.4 लाख टन था। 30 सितम्बर को समाप्त हुई तिमाही में कंपनी ने 64.5 लाख टन स्टील की आपूर्ति की, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 56.1 लाख टन थी।

 

भारतीय परिचालन के संदर्भ में समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी के राजस्व में साल-दर-साल आधार पर 33 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है।

 

कंपनी के प्रबंध निदेशक टी. वी. नरेंद्रन ने कहा, ‘‘टाटा स्टील ने इस तिमाही मजबूत बिक्री दर्ज की है, जबकि निर्माण गतिविधियों में मंदी, ग्रामीण मांग में कमी और खराब उपभोक्ता भावना के कारण स्टील की मांग में कमी देखी जा रही है।’’

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More