BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आईटेल मोबाइल और इंडस ओएस के बीच साझेदारी

आईटेल मोबाइल और इंडस ओएस के बीच साझेदारीमुंबई। चीनी मोबाइल निर्माता ट्रांसन होल्डिंग्स के ब्रांड आईटेल ने सोमवार को घरेलू ऑपरेटिंग सिस्टम इंडस ओएस के साथ साझेदारी की घोषणा की है। 

 

इस भागीदारी के द्वारा आईटेल मोबाइल भारतीय स्मार्टफोन बाजार में सॉफ्टवेयर में विविधता ला रहा है, जिसके बारे में माना जाता है कि यह भविष्य की सफलता की कुंजी है। 

 

आईटेल मोबाइल इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर कुमार ने एक बयान में कहा, ‘‘इंडस ओएस के साथ साझेदारी इस दिशा में हमारा एक और कदम है। वर्तमान में यह 12 अलग-अलग क्षेत्रीय भाषाओं का समर्थन करने वाला इकलौता स्मार्टफोन प्लेटफार्म है, जिसे भारतीय यूजर्स की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजायन किया गया है।’’

 

इस भागीदारी से आईटेल के कई नए स्मार्टफोन्स में इंडस एप बाजार देखने को मिलेगा। 

 

इंडस ओएस के सह-संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी राकेश देशमुख ने कहा, ‘‘हम व्यापक यूजर्स के पास इंडस अनुभव पहुंचाने में जुटे हैं और इस भागीदारी से हमें साल 2020 तक 10 करोड़ यूजर आधार के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिलेगी।’’

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More