BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

एचपी इंक ने सैमसंग के प्रिंटर कारोबार का अधिग्रहण पूरा किया

एचपी इंक ने सैमसंग के प्रिंटर कारोबार का अधिग्रहण पूरा कियासियोल। एचपी इंक ने सैमसंग के प्रिंटर कारोबार का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। यह सौदा 1.05 अरब डॉलर में किया गया था। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

इस सौदे से एचपी को 55 अरब डॉलर के ए3 कॉपियर खंड में मल्टीफंक्शन प्रिंटिंग (एमएफपी) और ए4 लेसर प्रिटिंग कारोबार में मजबूती लाने में मदद मिलेगी।

 

सैमसंग के पास प्रिंटिंग के 6,500 पेटेंट्स के बौद्धिक अधिकार हैं और उसके पास 1,300 से अधिक शोधकर्ता और इंजीनियर्स है, जिन्हें लेसर प्रौद्योगिकी, इमेजिंग इलेक्ट्रॉनिक्स में विशेषज्ञता हासिल है।

 

एचपी इंक के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी डियोन वीसलर ने कहा, ‘‘हम उद्योग की सबसे अच्छी और सबसे प्रतिभाशाली प्रतिभा को एक साथ लाने के लिए रोमांचित हैं। साथ मिलकर हम अपने ग्राहकों को अभिनव प्रिंट समाधान प्रस्तुत करेंगे।’’

 

इस सौदे के तहत सैमसंग खुले बाजार की खरीद के जरिए एचपी में 10 करोड़ से लेकर 30 करोड़ डॉलर का इक्विटी निवेश करेगी। 

 

इस साल मई में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एचपी इंक को सैमसंग के प्रिंटिंग कारोबार के अधिग्रहण की अनुमति दे दी थी।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More