BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

5जी-4जी एलटीई के साथ सैमसंग ने बनाया नया डाउनलोड स्पीड रिकॉर्ड

सोल। सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने गुरुवार को कहा कि कंपनी ने 5जी और 4जी दोनों बेस स्टेशनों का उपयोग करके एक एडवांस्ड टेलीकम्यूनिकेशन टेक्नोलॉजी के साथ इंडस्ट्री के सबसे तेज डाउनलोड स्पीड को हासिल कर लिया है। सोल के सूवान में किए गए एक डेमॉनस्ट्रेशन में कंपनी ने 5.23 गीगाबाइट प्रति सेकेंड (जीबीपीएस) के स्पीड को हासिल किया है, जो कि गैलेक्सी एस20 प्लस स्मार्टफोन में महज छह सेकेंड के भीतर 4 गीगाबाइट की एक फुल-एचडी फिल्म को डाउनलोड करने के लिए पर्याप्त है। इस काम के लिए ई-यूट्रान न्यू रेडियो डुअल कनेक्टिविटी (ईएन-डीसी) टेक्नोलॉजी की मदद ली गई।

ईएन-डीसी टेक्नोलॉजी में 4जी नेटवर्क का भरपूर लाभ उठाते हुए 5जी स्पीड को पावरफुल बनाया जा सकता है।

सैमसंग ने कहा कि यह मिलीमीटर वेव में 4जी की 40 मेगाहर्ट्ज की आवृत्ति और 5जी की 800 मेगाहर्ट्ज की आवृत्ति को मिलाने में सक्षम है।

योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की यह नई उपलब्धि पिछले साल के डेमॉनस्ट्रेशन में रिकॉर्ड की गई 4.25 जीबीपीएस की स्पीड के आगे चली गई है। इसमें एमयू-एमआईएमओ (मल्टी-यूजर मल्टीपल-इनपुट मल्टीपल-आउटपुट) टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया था। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More