BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नोकिया 2 लांच, दो दिन चलेगी इसकी बैटरी

नोकिया 2 लांच, दो दिन चलेगी इसकी बैटरीनई दिल्ली। नोकिया ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली-एचएमडी ग्लोबल ने भारत के लिए एक्सक्लूसिव रूप से बनाया गया ‘नोकिया 2’ स्मार्टफोन मंगलवार को लांच कर दिया। ‘नोकिया 2’ की कीमत करीब 7,500 रुपए रखी गई है। 

 

एचएमडी ग्लोबल ने यहां एक समारोह में ‘नोकिया 2’ को लांच किया। कंपनी ने इसे अपना अब तक का सबसे किफायती फोन करार दिया और कहा कि इसे खासतौर से भारतीय ग्राहकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। 

 

‘नोकिया 2’ में 4,100 एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी दो दिनों तक चलेगी। ‘नोकिया 2’ स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का पिछला और 5-मेगापिक्सल का अगला कैमरा दिया गया ह। इस स्मार्टफोन में 5-इंच का डिस्प्ले है। 

 

‘नोकिया 2’ में क्वालकॉम का एंट्री-लेवल स्नेपड्रैगन 212 प्रोसेसर लगाया गया है। इसके साथ 1 जीबी रैम और 8 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। यह फोन 4जी नेटवर्क को सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More