BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

इंडियन गैस एक्सचेंज लांच, भारत में शुरू हुई गैस की ट्रेिंडंग

मुंबई। लंबे अरसे के इंतजार बाद सोमवार को आखिरकार देश का पहला राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन डिलीवरी पर आधारित गैस ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, इंडियन गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) लांच होने के साथ भारत में गैस की ट्रेडिंग शुरू हो गई।

एनर्जी प्लेटफॉर्म इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के पूर्ण स्वामित्व में संचालित आईजीएक्स मानक गैस अनुबंधों में कारोबार सुगम बनाएगा और वेब के साथ ग्राहकों से जुड़ा यह पूरी तरह ऑटोमेटेड एक्सचेंज होगा, जो निर्बाध कारोबार का अनुभव दिलाएगा

पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से सोमवार को इस प्लेटफार्म को लांच करने के साथ इसपर कारोबार का शुभारंभ किया।

प्रधान ने इस अवसर पर कहा कि गैस के लिए नए इलेक्ट्रॉनिक प्लेटफॉर्म की शुरुआत भारत के ऊर्जा क्षेत्र के इतिहास में एक नए अध्याय का शुभारंभ है। उन्होंने कहा कि इससे प्राकृतिक गैस की कीमत खुले बाजार में तय होगी।

आईएएनएस ने पिछले साल सितंबर में ही एक रिपोर्ट में बताया था कि अगले साल की पहली तिमाही में देश में गैस की ट्रेडिंग शुरू होने वाली है।

दूसरे एक्सचेंजों की तरह आईजीएक्स भी प्राकृतिक गैस की प्रतिस्र्धी कीमतों की तलाश में अहम भूमिका निभाएगा। आईजीएक्स के पहले से ही 12 सदस्य हैं और उद्योग से जुड़े इसके 350 पंजीकृत क्लाइंट हैं।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More