BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

फेसबुक मैसेंजर में लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो चैट फीचर्स लांच

फेसबुक मैसेंजर में लाइव स्ट्रीमिंग, वीडियो चैट फीचर्स लांचसैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने मैसेजिंग चैट एप में दोस्तों के साथ गेम खेलने के लिए एक नए प्लेटफार्म ‘इंस्टैंट गेम्स’ को लांच करने के एक साल बाद, गेमर्स के लिए फेसबुक लाइव के माध्यम से लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो चैटिंग की सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की है। 

 

फेसबुक ने गुरुवार देर रात एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘पहले, हम लाइव स्ट्रीमिंग लांच करने जा रहे हैं, जिसे आज से जारी कर दिया गया है, ताकि गेमर्स आपस में एक-दूसरे को अपने विचारों से अवगत भी करा सकें और छोटी-मोटी बातचीत भी कर सकें।’’

 

फेसबुक ने कहा कि यूजर्स इन लाइव स्ट्रीम्स को रिकार्ड भी कर पाएंगे, ताकि वे बाद में उसे अपने प्रोफाइल पर साझा भी कर सकें। 

 

कंपनी ने कहा, ‘‘मैसेंजर पर हर महीने करीब 24.5 करोड़ लोग वीडियो चैट करते हैं। हम जल्द ही इसका परीक्षण करने को उत्सुक है कि लोग एक दूसरे के साथ वीडियो गेम खेलते हुए वीडियो चैटिंग भी कर सकें।’’

 

इस दौरान, सोशल मीडिया दिग्गज ने कई सारे लोकप्रिय मोबाइल गेम्स को ‘इंस्टेट गेम्स’ पर लांच करने की घोषणा की, जिसे इस प्लेटफार्म के हिसाब से दुबारा बनाया जाएगा। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More