BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एप्पल के चिप डिजाइनर ने गूगल का दामन थामा

एप्पल के चिप डिजाइनर ने गूगल का दामन थामासैन फ्रासिस्को। गूगल ने एप्पल के जाने माने चिप डिजाइनर जॉन ब्रुनो को अपने यहां नियुक्त किया है। जॉन ब्रुनो क्यूपर्टिनो स्थित एप्पल में सिलिकॉन एनालिसिस ग्रुप चलाते थे।

 

जानकारी के अनुसार, ब्रुनो 2012 से आईफोन सीरीज के चिप्स पर काम कर रहे हैं।

 

शनिवार को जारी रपट में कहा गया, ‘‘गूगल द्वारा पिक्सेल फोन जैसे उपभोक्ता उपकरणों के लिए खुद के चिपसेट डिजाइन करने के लिए यह भर्ती की गई है।’’

 

उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, ब्रुनो ने ग्राफिक्स बनाने से काम करना शुरू किया था और वह एप्पल से जुडऩे के पहले एएमडी में चिप मैन्युफैक्चर में मुख्य इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थे।

 

इस नियुक्ति के साथ, गूगल का लक्ष्य खुद के चिप्स बनाने का है।

 

गूगल हाल में पिक्सल 2 स्मार्टफोन में ‘पिक्सल विजुअल कोर’ चिप का उपयोग कर रहा है।

 

गूगल के पिक्सल और नेक्सस दो डिवाइस हैं, जिन्हें सबसे अच्छे सॉफ्टवेयर अनुभव के लिए जाना जाता है।

 

सैमसंग के डिजिटल ट्रेंड्स की रपट के अनुसार, ‘‘यदि गूगल खुद के चिप बनाता है तो वह काफी तेज होगा। इससे गूगल के फोन ग्राहकों के बीच लंबा रास्ता तय करेंगे।’’

 

गूगल ने इसके पहले एप्पल से कई चिप इंजीनियरों की नियुक्ति की है, जिसमें मनु गुलाटी, वोंजाई (ग्रेगोरी) चोई और टायो फडेलू शामिल हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More