BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

टाटा मोटर्स बढ़ाएगी यात्री वाहनों की कीमत

टाटा मोटर्स बढ़ाएगी यात्री वाहनों की कीमतनई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी सभी यात्री वाहनों की कीमतों में जनवरी से 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी ने इस बढ़ोतरी का कारण लागत मूल्य में वृद्धि को बताया है।

 

टाटा मोटर्स के अध्यक्ष (यात्री वाहन कारोबार) मयंक पारिक ने कहा, ‘‘बाजार की बदलती स्थितियों, लागत मूल्य में बढ़ोतरी और विभिन्न बाहरी आर्थिक कारणों को देखते हुए हमने मूल्य में बढ़ोतरी का फैसला किया है।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘हम आगामी साल में हमारे विकास दर को बनाए रखने के लिए आशावादी हंै, जिसमें हमारे मजबूत उत्पाद पोर्टफोलियो जैसे टियागो, हेक्सा, टिगोर और हाल ही में लांच किए गए नेक्सॉन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।’’

 

बयान में कहा गया कि हाल में लांच किए गए लाइफस्टाइल कॉम्पैक्ट एसयूवी, नेक्सॉन की शुरुआती कीमत 31 दिसम्बर तक ही मान्य है। उसके बाद टाटा मोटर्स के सभी वाहनों की कीमत में मॉडल के आधार पर 25,000 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More