BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आरबीआई डेबिट कार्ड लेनदेन को बढ़ावा देने घटाएगी एमडीआर

आरबीआई डेबिट कार्ड लेनदेन को बढ़ावा देने घटाएगी एमडीआरमुंबई। इलेक्ट्रॉनिक भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने डेबिट कार्ड के माध्यम से किए गए लेन-देन पर लागू मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) को युक्तिसंगत बनाने का फैसला किया है।

 

आरबीआई के मुताबिक, व्यापारियों की श्रेणी के आधार पर डेबिट कार्ड लेनदेन पर लागू एमडीआर के ढांचे को युक्तिसंगत बनाने का फैसला किया गया है।

 

आरबीआई ने बुधवार को अपनी पांचवी मौद्रिक नीति समीक्षा के बाद एक बयान में कहा, ‘‘हाल के दिनों में, ‘पॉइंट ऑफ सेल्स’ पर डेबिट कार्ड लेनदेन में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की गई है। व्यापारियों के व्यापक नेटवर्क में सामानों और सेवाओं की खरीद के लिए डेबिट कार्ड के भुगतान को बढ़ावा देने के ²ष्टिकोण के साथ, यह निर्णय लिया गया है कि व्यापारियों की श्रेणी के आधार पर डेबिट कार्ड लेनदेन पर एमडीआर लागू होगा।’’

 

देश के केंद्रीय बैंक ने कहा कि संशोधित एमडीआर का उद्देश्य डेबिट कार्डों के उपयोग में वृद्धि करते हुए दो उद्देश्यों को प्राप्त करना है और इसमें शामिल संस्थाओं के लिए व्यवसाय की स्थिरता सुनिश्चित करना है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More