BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

वीवो ने भारत में ऑनलाइन स्टोर खोला

वीवो ने भारत में ऑनलाइन स्टोर खोलानई दिल्ली। ऑनलाइन बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के लिए चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो ने सोमवार को भारत में अपना ई-स्टोर लांच किया, जो देश भर में उत्पादों और सेवाओं की आपूर्ति करेगी। वीवो इंडिया के मुख्य विपणन अधिकारी केनी जेंग ने एक बयान में कहा, नए ई-स्टोर के साथ, वीवो के स्मार्टफोन की नवीन श्रेणी विशेष लांच ऑफर्स के साथ हमारे देश भर के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। 

 

कंपनी ने कहा कि वीवो की नवीन श्रेणी के स्मार्टफोन देश भर के 10,000 डाक सेवा क्षेत्रों में उपलब्ध होगी। हैंडसेट निर्माता ने यह भी घोषणा की कि 'लांच कार्निवल' के तहत वह स्मार्टफोंस पर 16-18 जनवरी को विशेष छूट देगी। 

 

खरीदारों को इस दौरान चुने हुए स्मार्टफोन्स पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट कूपन, 12 महीनों का शून्य लागत ईएमई और वीवो वी7 और वी7प्लस स्मार्टफोन्स पर एक बार स्क्रीन रिप्लेसमेंट ऑफर मिलेगा। कंपनी इसके अलावा अपना ई-स्टोर एप्लिकेशन लांच करने की योजना बना रही है, जिसमें संवर्धित वास्तविकता (एआर) समर्थित लाइव चैट का विकल्प मिलेगा, ताकि ग्राहकों को खरीद निर्णय में मदद मिले।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More