BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नयति में 83 वर्षीय बृद्धा की टूटी रीढ़ की हड्डी का बैलून काइफोप्लास्टी विधि से हुआ सफल ऑपरेशन

 

नयति में 83 वर्षीय बृद्धा की टूटी रीढ़ की हड्डी का बैलून काइफोप्लास्टी विधि से हुआ सफल ऑपरेशननयति है सबके लिए, वाजिब दामों पर विश्वस्तरीय उपचार देना ही हमारा उद्देश्य नीरा राडिया

मथुरा। नयति मेडिसिटी में 83 वर्षीय मात्र 40 किलो वजन की बृद्ध महिला की टूटी रीढ़ की हड्डी का बिना चीरे के माध्यम से अत्यंत नयी तकनीक काइफोप्लास्टी बैलून विधि के द्वारा सफल ऑपरेशन किया गया। ज्ञात हो कि नयति के डॉक्टरों द्वारा रीढ़ की हड्डी के इस ऑपरेशन के दूसरे ही दिन बृद्धा को बैठा भी दिया गया।

मथुरा की ही रहने वालीं 83 वर्षीय हेमकान्ति चलते समय फिसलकर गिर गयीं थीं। उसके बाद उनसे खड़ा नहीं हुआ गया और वे चलने में असमर्थ थीं। परिवार के लोगों को पता चलने के बाद उनको पास के ही अस्पताल में ले जाया गया। जहाँ उनके अत्यन्त कमजोर शरीर तथा अवस्था को देखते हुए डॉक्टरों ने इलाज करने से मना कर दिया, जिसके बाद परिवारीजन उनको नयति मेडिसिटी लेकर आये। जहां वे नयति मेडिसिटी के हड्डी रोग विभाग में  विभागाध्यक्ष डॉ. यूके साधू, सीनियर कंसल्टेंट डॉ. विवेक फँसवाल, डॉ. जीतेन्द्र गुप्ता तथा उनकी टीम से मिले जहां उनका सीटी स्कैन एवं एमआरआई कराई गई तो पता चला कि उनकी रीढ़ की दो हड्डी टूटकर पिचक गयी हैं। उनकी उम्र तथा अत्यन्त कमजोर शरीर को देखते हुए डॉक्टरों ने उनकी रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन अत्यंत नयी तकनीक बैलून काइफोप्लास्टी विधि से करने का फैसला किया। इस ऑपरेशन में ना ही कोई टांका लगता है और ना हीं खून का रिसाब होता है।ऑपरेशन के अगले ही दिन वे बैठने लगीं थीं, अब वे बिल्कुल स्वस्थ हैं और जल्द ही पहले की तरह अपनी दिनचर्या प्रारम्भ कर सकती हैं।

इस अवसर पर नयति मेडिसिटी की चेयरपर्सन नीरा राडिया ने कहा कि हमारे यहाँ के बेहतरीन डॉक्टरों की टीम द्वारा ब्रजवासियों तक जिस प्रकार विश्वस्तरीय इलाज पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है उससे मुझे अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। मुझे खुशी है कि जो सपना आंखों में संजोये हम ब्रजवासियों की सेवा करने आये थे वो सपना सच होता दिखाई दे रहा है। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More