BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सेंसेक्स में 233 अंकों की तेजी

सेंसेक्स में 233 अंकों की तेजीमुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को रिकार्ड तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 232.81 अंकों की तेजी के साथ 36,283.25 पर और निफ्टी 60.75 अंकों की तेजी के साथ 11,130.40 पर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही अबतक की सर्वाधिक तेजी के साथ बंद हुए। 

 

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 55.92 अंकों की तेजी के साथ 36,106.36 पर खुला और 232.81 अंकों या 0.65 फीसदी की तेजी के साथ 36,283.25 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 36,443.98 के ऊपरी और 36,093.36 के निचले स्तर को छुआ। 

 

वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 130.89 अंकों की गिरावट के साथ 17,710.30 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 213.04 अंकों की गिरावट के साथ 19129.14 पर बंद हुआ।

 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 9.7 अंकों की तेजी के साथ 11,079.35 पर खुला और 60.75 अंकों या 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 11,130.40 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 11,171.55 के ऊपरी और 11,075.95 के निचले स्तर को छुआ।

 

बीएसई के 19 सेक्टरों में से नौ में तेजी रही। वाहन (1.60 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.16 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.92 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊं वस्तु (0.60 फीसदी) और उपभोक्ता गैर-अनिवार्य वस्तु एवं सेवाएं (0.56 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। 

 

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -दूरसंचार (1.18 फीसदी), उपभोक्ता सेवाएं (1.00 फीसदी), स्वास्थ्य सेवाएं (0.92 फीसदी), तेल और गैस (0.85 फीसदी) और बिजली (0.74 फीसदी)।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More