BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विनिर्माण क्षेत्र में जोरदार तेजी से फैक्ट्री उत्पादन 8 फीसदी बढ़ा

विनिर्माण क्षेत्र में जोरदार तेजी से फैक्ट्री उत्पादन 8 फीसदी बढ़ानई दिल्ली। विनिर्माण क्षेत्र में जोरदार तेजी से देश के फैक्ट्री उत्पादन में नवंबर में आठ फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जोकि अक्टूबर में 1.99 फीसदी और वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में 5.1 फीसदी पर थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) द्वारा जारी आईआईपी आंकड़ों के मुताबिक, विनिर्माण क्षेत्र में मजबूती के कारण फैक्ट्री उत्पादन में तेजी आई है। साल-दर-साल आधार पर, विनिर्माण क्षेत्र में 10.2 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि खनन क्षेत्र में 1.1 फीसदी की मामूली वृद्धि हुई और उपसूचकांक बिजली उत्पादन में 3.9 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। 

 

सीएसओ के औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) की नवंबर की त्वरित अनुमान रिपोर्ट में कहा गया है, साल 2017 के नवंबर माह का सामान्य सूचकांक 125.6 रहा, जोकि साल 2016 के नवंबर माह की तुलना में 8.4 फीसदी अधिक दर्ज किया गया। रपट में कहा गया, पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2017 की अप्रैल-नवंबर अवधि में संचयी वृद्धि दर 3.2 फीसदी अधिक रही। छह उपयोग-आधारित वर्गीकरण समूहों में से, प्राथमिक वस्तुओं के उत्पादन में 3.2 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिसका सूचकांक में सबसे अधिक 34.04 फीसदी भार है।

 

मध्यवर्ती वस्तुओं का सूचकांक में दूसरे नंबर पर भार है, उसमें 5.5 फीसदी की तेजी देखी गई। इसी प्रकार से, उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 23.1 फीसदी की और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं के उत्पादन में 2.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त अवसंरचना या विनिर्माण वस्तुओं के उत्पादन में 13.5 फीसदी और पूंजीगत वस्तुओं के उत्पादन में 9.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। सीएसओ ने कहा, उद्योगों के संदर्भ में, विनिर्माण क्षेत्र के 23 में से 15 उद्योगों में नवंबर के दौरान इसके पिछले साल के समान महीने की तुलना में सकारात्मक वृद्धि देखी गई।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More