BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अखिलेश ने महागठबंधन का खाका खुद तैयार किया, कांग्रेस को 90 सीट

अखिलेश ने महागठबंधन का खाका खुद तैयार किया, कांग्रेस को 90 सीटलखनऊ । उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए बनाए जा रहे महागठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के साथ बात लगभग पक्की हो चुकी है और कभी भी इसका ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, कुछ सीटों को लेकर दोनों दलों के बीच बातचीत जारी है। सपा कांग्रेस को 90 सीटें देने को राजी है जबकि कांग्रेस अपने लिए 100 से अधिक सीटें मांग रही है। अखिलेश खुद इस महागठबंधन का स्वरूप तैयार कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने मंगलवार को ऐलान किया था कि एक-दो दिनों में गठबंधन का ऐलान कर दिया जाएगा। शीला दीक्षित ने इस बीच ऐलान किया कि अखिलेश के लिए वह सीएम पद की दावेदारी छोडऩे को तैयार हैं।

महागठबंधन के लिए छोटे दलों को साथ लाने की कोशिश: महागठबंधन के लिए तैयार किए गए स्वरूप में छोटी पार्टियों की साथ लाने की कोशिश की जा रही है। इनमें पीस पार्टी, भारतीय निषाद पार्टी, अपना दल (कृष्णा पटेल गुट) से बातचीत जारी है। छोटे दलों के लिए सपा ने 10 सीटों का कोटा तय किया है। जदयू और राजद भी इस महागठबंधन का हिस्सा होंगी। लालू चुनाव प्रचार में आएंगे। लालू यादव ने सीट के लिए कोई मांग नहीं की है जबकि अखिलेश ने शरद यादव से फोन पर बातचीत की। नोएडा की सभी सीटें समाजवादी पार्टी कांग्रेस और सहयोगियों के लिए छोड़ सकती है, क्योंकि पिछली बार सपा यहां से कोई सीट नहीं जीत सकी थी। अखिलेश नोएडा से अपशकुन को भी जोडक़र देखते रहे हैं। कांग्रेस के यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने गठबंधन को लेकर जल्द बात पूरी हो जाने की उम्मीद जताई। यूपी विधानसभा चुनाव में 403 सीटें हैं। अगर कांग्रेस सपा के इस फॉर्मूले पर राजी होती है तो फिर सपा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्रों रायबरेली और अमेठी की कई सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ सकती है। सूत्रों के अनुसार पहले दो चरणों के लिए 30 सीटों को सपा ने कांग्रेस के लिए मंजूर किया है। समाजवादी पार्टी रालोद को 21 सीटें देने को राजी है। रामगोपाल यादव लखनऊ में हैं और अखिलेश और बाकी नेताओं के साथ मिलकर गठबंधन के फॉर्मूले को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। बुधवार को कांग्रेस की चुनाव समिति और स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में गठबंधन के स्वरूप पर चर्चा होगी।

15 सीटों को लेकर माथापच्ची

दरअसल यूपी की 403 सीटों में से कांग्रेस पार्टी चाहती है कि गठबंधन ऐसा हो कि कांग्रेस की नाक न कटे। यही वजह है कि वह 100 के फिगर पर अभी हुई अड़ी हुई है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी चाहते थे कि कांग्रेस पार्टी को डेढ़ सौ सीटें मिले पर इसे अंजाम देने के लिए फैसला प्रियंका के हाथ छोड़ दिया।

पहले दो चरणों की सीटों को हरी झंडी

अब दोनों में फाइनल आकड़ों को लेकर चर्चा चल रही है। सूत्रों ने बाताया के फेज-1 और फेज 2 की सीटों पर लगभग सहमति बन गई है। कांग्रेस को इसमें 30 सीटें मिल रही हैं। मगर मुस्लिम बहुल्य और सियासी तौर पर निर्णायक माने जानेवाले पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सपा इतनी आसानी से छोडऩा नहीं चाहती। पहले ही सपा लगभग 21 सीटें अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल को देने का वादा कर चुकी है इसलिए दोनों गुट एक-दूसरे पर दबाव बना रहे हैं।

मुलायम की लिस्ट पर क्या फैसला लेंगे अखिलेश?

कांग्रेस के साथ गठबंधन पर बातचीत के अलावा सपा के अंदर भी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। मंगलवार को मुलायम सिंह ने मुलाकात के दौरान अखिलेश को 38 नेताओं की एक लिस्ट सौंपी थी। सूत्रों के मुताबिक इसमें शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव का नाम भी शामिल है। हालांकि, अखिलेश को इस पर आखिरी फैसला लेना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अखिलेश इनमें से कई नामों पर सहमत नहीं हैं। लखनऊ कैंट से मुलायम सिंह की दूसरी बहू अपर्णा यादव का टिकट पक्का हो सकता है तो रामपुर से बेनी प्रसाद वर्मा के बेटे राकेश यादव को भी टिकट मिल सकता है। हालांकि, शिवपाल के अन्य करीबी नेताओं ओमप्रकाश सिंह, शादाब फातिमा और नारद राय के टिकटों को लेकर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है।

बदले घटनाक्रम पर बीजेपी की नजर

विरोधी खेमे में बढ़ती एकजुटता पर बीजेपी नजर बनाए हुए हैं. दूसरी लिस्ट पर विचार करने के लिए बीजेपी ने सीईसी की मीटिंग मंगलवार को बुलाई थी लेकिन इसे बुधवार तक के लिए टाल दिया गया। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More