BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रिटेन । लोन मामले में फंसे विजय माल्या ने ट्विट कर बीजेपी और कांग्रेस पर हमला बोला है। विजय माल्या ने टिव्ट कर कहा कि मैं टीम यूपीए और टीम एनडीए के बीच फुटबॉल बनकर रह गया हूं जिसमें कोई रेफरी नहीं है।  गौरतलब है कि विजय माल्या अभी देश से बाहर रह रहे हैं। वहीं विजय माल्या को लोन दिलाने के मामले में बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं। पिछले दिनों बीजेपी ने इस मामले में कई पत्र जारी कर पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर माल्या को लोन दिलाने में मदद करने का आरोप लगाया था। ज्ञातव्य है कि विजय माल्या अभी ब्रिटेन में हैं। वहीं ईडी और सीबीआई सहित तमाम जांच एजेंसियां किंगफिशर के लिए लोन केस में माल्या के खिलाफ जांच कर रही है। साथ ही कोर्ट भी माल्या के लिए समन जारी कर चुका है लेकिन माल्या कोर्ट में पेश होने नहीं आए। इससे पहले विजय माल्या सीबीआई को लेकर भी ट्विट कर चुके हैं। माल्या ने पहले ट्विट किया था कि सीबीआई जानबूझकर केवल वही मेल लीक कर रही है जिसमें मामले को भटकाया जा सके।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

आगरा । यूपी के सीएम अखिलेश यादव और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज साथ में प्रचार करेंगे। राहुल और अखिलेश आज आगरा में रोड शो करेंगे और साथ में प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे। ज्ञातव्य है कि इससे पहले भी दोनों लखनऊ में साथ में रोड शो कर चुके हैं। आज दोनों साथ में आगरा में रोड शो करने जा रहे हैं।  यह रोड शो आगरा नॉर्थ से होते हुए आगरा साउथ जाएगा। यह रोड शो दयालबाग इंजीनियरिंग कॉलेज, भगवान टॉकीज, दीवानी चौराहा, सुर सदन, सेंट पीटर्स कॉलेज, हरीपर्वत चौराहा, आगरा कॉलेज, छिपीटोला मोड होते हुए छिपीटोला चौराहा पहुंचेगा। रोड शो के रूट को लेेकर पार्टी कार्यकर्ता एकमत नहीं है।  कांग्रेस के स्थानीय नेताओं का कहना था कि रोड शो आगरा साउथ से शुरू होना चाहिए। वहीं सपा के स्थानीय नेताओं का कहना था कि रोड शो आगरा नॉर्थ से शुरू हो और आगरा साउथ में खत्म हो। इसी मतभेद के चलते गुरुवार देर शाम ही रूट फाइनल हो सका। राहुल और अखिलेश उसी गाडी में रोड शो करेंगे, जिसमें उन्होनें लखनऊ में रोड शो किया था। पिछली बार जब राहुल गाडी में बैठे थे तो बिजली के तारों से बचते हुए नजर आए थे। ज्ञातव्य है कि करीब चार महीने पहले जब राहुल गांधी आगरा में रोड शो करने आए थे तब अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान उन्हें करंट का झटका लग गया था।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

वॉशिंगटन । व्हाइट हाउस ने अमेरिकी अफसरों को स्पष्ट कर दिया है कि जो अफसर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों से सहमत नहीं है, वे नौकरी से इस्तीफा दे दें। गौरतलब है कि वीजा नीति का विरोध करने वाली अटॉर्नी जनरल व इमिग्रेशन चीफ को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं डेमोक्रेट सांसद भी डोनाल्ड ट्रंप का विरोध कर रहे हैं।  सीनेट की फाइनेंशियल कमेटी के डेमोक्रेट मेंबर्स ने ट्रम्प के मनोनीत दो मंत्रियों की कन्फर्मेशन का बहिष्कार कर दिया। डेमोक्रेट सांसदों का कहना है कि मिनिस्टर टॉम प्राइस की हेल्थ कंपनी के शेयरों के बारे में डिटेल में जानकारी चाहिए। साथ ही फाइनेंस मिनिस्टर स्टीफन पर वनवेस्ट बैंक में धांधली के आरोप हैं, उस बारे में ब्योरा चाहिए।  इस पर ट्रंप प्रशासन ने साफ संदेश दे दिया है कि जो उनसे सहमत नहीं हैं, वो इस्तीफा दे सकते हैं। गौरतलब है कि डोनाल्ड ट्रंप ने 7 मुस्लिम देशों के लोगों के इमिग्रेशन पर बैन लगाया था, र लेंगे। उनमें इराक, ईरान, लीबिया, सूडान, सीरिया, सोमालिया और यमन हैं। अटॉर्नी जनरल और इमिग्रेशन चीफ ने इसका विरोध किया तो उन्हें बर्खास्त कर दिया। ज्ञातव्य है कि यूएस रिफ्यूजी एडमिशन्स प्रोग्राम को 120 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। ये तभी शुरू किया जाएगा जब ट्रंप कैबिनेट के मेंबर्स उसकी अच्छी तरह जांच क साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष और राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट भाषण पढना शुरू कर दिया। जैसे ही वित्त मंत्री बजट पेश करने के लिए खडे हुए, विपक्ष ने लोकसभा में हंगामा शुरू किया लेकिन बाद में शांत हो गए। जेटली बोले चालू घटा भी घटकर जीडीपी का 0.3 फीसदी रह गया है, देश में एफडीआई का फ्लो बढा है। सरकार ने महंगाई को काबू करने में सफलता पाई। अरुण जेटली ने कहा कि हमने अपनी आर्थिक नीतियों में काफी सुधार किया है। भारत निर्माण उद्योग के मामले में दुनिया में छठे स्थाप पर पहुंच गया है, पहले हम 9वें स्थान पर थे। 2017 में विकास की गति तेज होगी, सरकार ने कालेधन पर लगाम लगाई, नोटबंदी भी बडा कदम रही। विश्व बैंक ने भारत की जीडीपी वृद्धि को लेकर सकारात्मक रुख दिखाया है।  साथ ही उन्होनें कहा कि हम जनधन, आधार और मोबाइल की दिशा में आगे बढ रहे हैं। साथ ही उन्होनें कहा कि प्रधानमंत्री अवास योजना के तहत 2019 तक एक करोड घर दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री सडक़ योजना के मुताबिक रेकॉर्ड तेजी से सडक बनाई जा रही है। मनरेगा के तहत जितने भी संसाधन हैं उनपर जियोटैग लगाने की बात है। मनरेगा के लिए पिछले साल 38000 करोड दिए थे, इस बार बजट में 48000 करोड रुपये का प्रावधान। सवा करोड लोगों ने भीम ऐप को अपनाया, भीम यूजर के लिए रेफरल स्कीम है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में 2.44 लाख करोड़ रुपये देने का लक्ष्य है।  सरकार काला ज्वर, फाइलेरिया को 2017, लेप्रोसी को 2018, चेचक को 2020 और टीबी को 2025 तक खत्म करने को प्रतिबद्ध है। वित्तीय वर्ष 2017-18 में पीएम आवास योजना के फंड को 23000 करोड रुपये तक बढाया गया। विदेशी निवेश को मंजूरी देने वाला एफआईपीबी खत्म किया जाएगा। 3 लाख 96 हजार करोड़ रुपये का फंड इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए और यह अब तक का रेकॉर्ड है। मुख्य डाकघरों को पासपोर्ट सेवा देने का फ्रंट कार्यालय बनाया जाएगा। डेढ लाख गांवों में ब्रॉडबैंड सेवा पहुंचाई जाएगी। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2017-18 में 2.44 लाख करोड रुपये देने का लक्ष्य।  भारत नेट प्रॉजेक्ट को 10,000 करोड़ रुपये और ट्रांसपॉर्ट सेक्टर को 2.41 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत रोज 133 किलोमीटर लंबी सडक बनाई जाएगी। सरकार अपने सोलर पावर प्रॉजेक्ट को 20,000 मेगावॉट तक लेकर जाएगी। हाइवे के लिए 64 हजार 900 करोड़ रुपये के फंड की व्यवस्था की गई है। कोच की शिकायतों के लिए कोच मित्र योजना लाई जा रही है। पीपीपी मॉडल से छोटे शहरों में भी एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। वरिष्ठ नागरिकों के लिए आधार आधारित स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे ताकि उन्हें स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। एयरपोर्ट के अपग्रेडेशन के लिए जमीन को लेकर बने कानून में संशोधन किया जााएगा। 2018 तक चेचक को दूर करने का लक्ष्य रखा है। वरिष्ठ लोगों के लिए कई योजनाएं लाई गई हैं, एलआईसी भी उनके लिए नई योजना लाएगी, जिसमें हर साल 8 फीसदी का रिटर्न मिल सके।  अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए 4195 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। एससी, एसटी और अल्पसंख्यकों के विकास के लिए भी सरकार खास ध्यान दे रही है। गुजरात, झारखंड में एम्स खोले जाएंगे। 2019 तक 50 हजार पंचायतें गरीबी मुक्त करने का लक्ष्य बनाया गया है। महिलाओं के लिए आंगनबाड़ी के माध्यम से 500 करोड़ रुपये के खर्च का विशेष प्रावधान किया गया ह। गर्भवती महिलाओं के लिए 6000 रुपये उनके बैंक अकाउंट में सीधे डाले जाएंगे। राज्यों के साथ मिलकर 5 अलग टूरेज्म क्षेत्र बनाए गए हैं। टेक्स्टाइल सेक्टर में रोजगार प्रदान करने के लिए अलग से योजना शुरू की गई है। प्रवेश परीक्षाओं के लिए अलग से बॉडी बनाई जाएगी। सेकंडरी एजुकेशन को अलग से प्रोत्साहित करने के लिए फंड की व्यवस्था की गई है।  रेल बजट में क्या: रेलवे कंपनियों को शेयर बाजार में लिस्ट किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए रेलवे हेतु 55000 करोड रुपये का बजट दिया गया। रेलवे के लिए 1.31 लाख करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया गया है। मेट्रो रेल के लिए नई नीति की घोषणा की जाएगी। ई टिकट पर सर्विस टैक्स नहीं लिया जाएगा। ट्रेनों में बायो टॉइलट लगाए जाएंगे, 2019 तक इस काम को समाप्त कर लिया जाएगा। 2020 तक चौकीदार वाले फाटक खत्म कर दिए जाएंगे। टूरिजम और धार्मिक यात्राओं के लिए अलग से ट्रेनें चलाई जाएंगी।  2017-18 में 3500 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन बिछाने का प्रावधान किया गया है। रेलवे सरंक्षा के लिए एक लाख करोड़ का फंड दिया गया है। रेलवे अतिरिक्त संसाधनों से पैसा जुटाने की कोशिश करेगी। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा, सफाई, विकास और आय पर फोकस करेगी। रेलवे के लिए ये खास प्रावधान: विकास पर खर्च होंगे 1.31 लाख करोड़, 3500 किमी नया रेलमार्ग, 7000 रेलवे स्टेशनों पर सौर ऊर्जा की सुविधा, आईआरसीटीसीपर सर्विस चार्ज नहीं। किसानों और गांवों को क्या मिला: अरुण जेटली ने कहा कि बजट में गांवों के विकास पर ज्यादा फोकस किया गया है। जेटली ने गांधीजी को याद करते हुए कहा कि हमारे राष्ट्रपिता ने कहा था कि एक सही उद्देश्य कभी असफल नहीं होता। नोटबंदी से होने वाले फायदे गरीबों तक पहुंचाए जाएंगे, बैंक भी कर्ज की दरों को कम कर पाएंगे। नोटबंदी के कारण अर्थव्यवस्था में जो धीमी गति आई वह एक ट्रांजिट फेज है, लंबे समय में फायदा होगा। जेटली ने कहा कि फसल बीमा अब 30 फीसदी की बजाय 40 फीसदी होगा।  साथ ही कृषि क्षेत्र में 4.1 फीसदी की वृद्धि दर देखी गई, फार्म क्रेडिट के तौर पर 10 लाख करोड का लक्ष्य बजट में बनाया गया है। फसलों के बीमा का कवरेज 50 फीसदी तक बढा है। किसानों के हित में मिट्टी के परीक्षण के लिए 100 से ज्यादा अनुसंधान लैब बनाए जाएंगे।   जेटली ने कहा कि पिछले बजट में 5500 करोड की तुलना में इस बार 13000 करोड रुपये किसान बीमा योजना के लिए दिए गए। लघु एवं मध्य वर्ग के किसानों को भी सहकारी क्रेडिट सेक्टर के माध्यम से मदद की कोशिश की जाएगी। जेटली ने कहा कि 2019 तक एक करोड परिवारों को गरीबी से बाहर लाने का लक्ष्य रखा गया है। 1 मई 2018 तक देश के सभी गांवों तक बिजली पहुंचा दी जाएगी। टैक्स में किसको कितनी छूट मिली: जेटली ने कहा कि भारत में टैक्स से आने वाली आय काफी कम है। हम टैक्स रेट को व्यवहारिक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 3 लाख की आय तक अब टैक्स नहीं लगेगा। 3 से 5 लाख तक की आमदनी वालों को अब आधा टैक्स देना पडेगा। 60 से 80 और 80 साल से ज्यादा उम्र वालों पर टैक्स नहीं। 3 लाख से अधिक कैश लेन-देन पर लगेगी रोक, इसके लिए टैक्स कानून में संशोधन किया जाएगा। 50 लाख से एक करोड़ तक की आय वालों पर 10 फीसदी सरचार्ज लगाया जाएगा।  50 लाख आय वाले व्यवसायियों को अग्रिम कर भुगतान एक किस्त में करने का मौका दिया गया। एक करोड से अधिक आय वाले लोगों पर 15 फीसदी सरचार्ज जारी रहेगा। 50 करोड तक सालाना टर्नओवर वाली कंपनियों पर 25 फीसदी टैक्स का प्रस्ताव, पहले यह 30 फीसदी था। बीमा एजेंटों की आय को 5 फीसदी टीडीएस कटौती से मुक्त किया, हालांकि आय कर योग्य नहीं होने पर ही मिलेगा फायदा।  अरुण जेटली ने कहा कि राजनीतिक दलों के चंदे में पारदर्शिता होनी चाहिए। एक राजनीतिक पार्टी एक व्यक्ति से अधिकतम 2000 रुपये का कैश चंदा ले सकती है। राजनीतिक पार्टियां अपने दानदाताओं से 2000 रुपये से अधिक का चंदा चेक या डिजिटल माध्यम से ही लेंगी: वित्त मंत्री। जिन दाताओं ने किसी भी राजनीतिक पार्टी को 20 हजार या इससे अधिक कैश में दान दिया है उनकी सूची बनाने की जरूरत। वित्त मंत्री ने कहा कि 2015-16 में 3.7 करोड़ व्यक्तियों में से 99 लाख लोगों ने 2.5 लाख की छूट सीमा से कम आय दिखाई। 8 नवंबर से 30 नवंबर के दौरान 1.09 करोड़ खातों में औसत 5 लाख से अधिक जमा किए गए। नोटबंदी की वजह से लोगों को अपनी आय बतानी पडी है। पूरे देश में 50 लाख से अधिक आय दिखाने वाले लोगों की संख्या केवल 1.72 लाख है। वर्ष 2016-17 के लिए 5.97 लाख कंपनियों ने अपने आय का विवरण प्रस्तुत किया है। असंगठित क्षेत्र में लगे 4.2 करोड व्यक्तियों में से केवल 1.74 करोड़ आय का आंकडा देते है। सरकार के द्वारा किए गए गंभीर प्रयासों के कारण अग्रिम कर में वृद्धि दर 34.8 प्रतिशत है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मेरठ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती आज से उत्तर प्रदेश में अपना चुनावी अभियान शुरू करने जा रही है। मायावती की पहली रैली मेरठ के थाना टीपी नगर में वेद व्यासपुरी के सेक्टर दो मैदान में सुबह 11 बजे और दूसरी रैली अलीगढ में दोपहर 1.25 बजे बन्ना देवी इलाके में जीटी रोड के पास प्रदर्शनी स्थल पर शुरू होने जा रही है। माना जा रहा है कि मायावती पश्चिमी उत्तर प्रदेश से चुनावी प्रचार की शुरूआत कर रही है।  आपको बता दें कि पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर 11 फरवरी को वोटिंग।  दूसरे चरण में 11 जिलों की 67 सीटों पर 15 फरवरी को वोटिंग।  तीसरें चरण में 12 जिलों की 69 सीटों पर 19 फरवरी को वोटिंग।  चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर 23 फरवरी को वोटिंग।  पांचवें चरण में 11 जिलों की 52 सीटों पर 27 फरवरी को वोटिंग। छठें चरण में सात जिलों की 49 सीटों पर चार मार्च को वोटिंग।  सातवें चरण में सात जिलों की 40 सीटों पर आठ मार्च को वोटिंग।  सभी पांच राज्यों के चुनावोंम के नतीजे 11 मार्च को आएंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । वित्त मंत्री अरुण जेटली आज बजट पेश कर रहे है। सभी की निगाहें इनकम टैक्स की दर पर है। क्या अरुण जेटली टैक्स में कोई राहत देने जा रहे है। मौजूदा कानून के मुताबिक 60 साल से कम आयु के पुरुष जिनकी वार्षिक आय 2,50,000 लाख रुपये से कम हैं उन्हें नहीं देना होता है। वहीं वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से 5.0 लाख रुपये के बीच होने की स्थिति में 10 फीसदी इनकम टैक्स 2.5 लाख रुपये से अतिरिक्त आय पर लगेगा। वार्षित इनकम 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये के बीच रहने पर 20 फीसदी और 10 लाख रुपये से अधिक वार्षिक आय पर 30 फीसदी इनकम टैक्स लगेगा। इस श्रेणी ने 2.5 लाख रुपये से कम आय वाली महिलाओं को इनकम टैक्स से पूरी तरह छूट है। वहीं आय 2.50 लाख रुपये से अधिक और 5 लाख रुपये से कम रहने की स्थिति में 10 फीसदी टैक्स लगेगा। बाकी दोनों वार्षिक आय कैटेगरी में भी महिलाओं पर पुरुषों के समान क्रमश : फीसदी और 30 फीसदी टैक्स लगेगा। मौजूदा कानून के मुताबिक इनकम टैक्स कानून सीनियर सिटिजन को टैक्स छूट के लिए न्यूनतम आय में 50,000 रुपये अतिरिक्त की छूट देता है। लिहाजा, सीनियर सिटीजन की 3 लाख रुपये की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं लगता है। वहीं बाकी इनकम स्लैब में सीनियर सिटिजन को भी आम नागरिक के बराबर टैक्स देना होता है। मौजूदा नियम के मुताबिक सुपर सीनियर की 5 लाख रुपये की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वहीं 5 लाख और 10 लाख रुपये की आय वाले स्लैब में उन्हें भी सामान्य नागरिक की तरह 20 और 30 फीसदी की दर से टैक्स देना होता है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । संसद का बजट सत्र मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। सत्र का आगाज सुबह 11 बजे राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के अभिभाषण से होगा। प्रणब मुखर्जी संसद भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे। हर साल की तरह इस साल भी राष्ट्रपति का भाषण सरकार की नीतियों और उपलब्धियों का लेखा-जोखा होगा। सत्र से पहले पीएम मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई नई परंपराओं की शुरुआत हो रही है। पीएम मोदी ने कहा, पहले बजट 28 फरवरी को पेश किया जाता था, लेकिन अब महीनेभर पहले 1 फरवरी को ही पेश हो जाएगा। इस तरह नई परंपरा का आरंभ हो रहा है। ऐसे में बजट पर भी सदन में सार्थक चर्चा हो। उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद है कि सभी राजनीतिक दल इस बार सदन को उत्तम चर्चा के साथ आगे बढ़ाने का काम करेंगे। सत्र का उपयोग जनहित के लिए होना चाहिए, मुझे उम्मीद है कि जनता के हित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा होगी। पीएम ने कहा कि तमाम दलों से बात हुई है और जनहित के मुद्दों पर सहमति बनाकर चर्चा कराने की कोशिश की जाएगी। इस बीच, आर्थिक सर्वे 2017 की कॉपियां सदन में पहुंच गई हैं।  इसलिए खास होगा ये बजट सत्र ऐसा पहली बार होगा जब अभिभाषण के बाद सरकार आर्थिक सर्वे पेश करेगी। आर्थिक सर्वे को देश की अर्थव्यवस्था के हाल और आने वाले बजट का आईना माना जाता है। इस साल अलग से रेल बजट पेश करने की परंपरा खत्म की जा रही है। रेलवे से जुड़े प्रावधान आम बजट में ही शामिल होंगे। नोटबंदी के फैसले के बाद और आने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर इस बजट सत्र को बेहद अहम माना जा रहा है। हंगामेदार हो सकता है सत्र बजट सत्र का पहला हिस्सा 9 फरवरी तक चलेगा जबकि दूसरा हिस्सा 9 मार्च से 12 अप्रैल तक होगा। दूसरी तरफ, विपक्षी पार्टियां सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी कर रही हैं। कई दल बजट को चुनाव से ठीक पहले पेश किये जाने का विरोध कर रहे हैं। सत्र के दौरान नोटबंदी का मुद्दा भी जोरशोर से उठेगा। तृणमूल कांग्रेस ने ऐलान किया है कि उसके 32 सांसद बजट सत्र के पहले 2 दिनों का बहिष्कार करेंगे। पार्टी नोटबंदी के अलावा चिटफंड घोटाले के सिलसिले में उसके 2 सांसदों की गिरफ्तारी का विरोध कर रही है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

इटावा । ऐसा लग रहा था कि समाजवादी पार्टी का दंगल अब खत्म हो गया है लेकिन शिवपाल ने चुनाव का पर्चा भरने के बाद एक बार फिर से बिना नाम लिए अखिलेश पर निशाना साधा है। शिवपाल ने कहा है कि वे चुनावों के बाद अलग पार्टी बनाएंगे। साइकिल पर जंग हारने के बाद शिवपाल ने पहली बार अखिलेश पर हमला बोला है।  चुनाव का पर्चा भरने के बाद शिवपाल ने अपने समर्थकों से कहा कि चुनाव नतीजों के बाद अखिलेश सरकार बना लें और मैं 11 मार्च को अलग पार्टी बनाऊंगा। गौरतलब है कि 11 मार्च को ही विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे। शिवपाल ने कहा कि हमारी पार्टी के कई अच्छे नेता दूसरी पार्टियों से चुनाव लड रहे हैं और मैं उनके लिए प्रचार करूंगा।  साथ ही शिवपाल ने कहा कि वह उन जगहों पर प्रचार करने के लिए जाएंगे, जहां मुलायम सिंह के करीबी लोग चुनाव में खडे हैं। शिवपाल ने कहा कि वे गलत काम होनेे से रोक रहे थे, इसलिए बर्खास्त किए गए। शिवपाल ने कहा कि जिन्हें नेताजी ने अपना सबकुछ दे दिया। जब नेताजी को हटाने की कोशिश चली तो उन्होनें सीएम से कहा कि सबकुछ ले लो। टिकट का अधिकार भी ले लो। केवल नेताजी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना रहने दो। हमारा भी टिकट काट दो। पार्टी किसने बनाई, किसने संघर्ष किया, हम जानते हैं। सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर भी प्रहार: शिवपाल ने सपा-कांग्रेस गठबधन पर भी हमला बोलते हुए कहा कि सीएम ने कांग्रेस से गठबंधन कर एसपी को कमजोर कर दिया है। साथ ही भावुक होते हुए शिवपाल ने कहा कि जानबूझकर मेरा कद छोटा किया जा रहा है। साथ ही शिवपाल ने कहा कि भले ही उन्हें भीख मांगनी पडे लेकिन अपने साथियों को किसी को परेशानी में नहीं रहने देंगे। कमीशनखोरों के कारण उन पर दबाव बनाया गया।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देश आज 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरा देश तिरंगे के रंग में सराबोर है। राजपथ पर परेड का आयोजन हुआ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले अमर जवान ज्योति पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद पीएम मोदी राजपथ पर पहुंचे। उन्होंने विजिटर्स बुक पर अपना संदेश लिखा। साथ ही राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी राजपथ पर पहुंचे। राष्ट्रपति के साथ क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद भी राजपथ पहुंचे। प्रधानमंत्री ने वीरता प्राप्त पुरस्कार लोगों से मुलाकात की। राष्ट्रगान के साथ समारोह की शुरुआत हुई और राष्ट्रपति ने तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रपति ने हवलदार हंगपन दादा को मरणोपरांत आशोक चक्र से सम्मानित किया। हंगपन दादा की पत्नी ने यह सम्मान ग्रहण किया। वहीं राष्ट्रपति भवन से राजपथ सलामी मंच के ऊपर से हेलीकॉप्टरों का दस्ता अपने जलवे दिखाते हुए गुजरे।  राजपथ पर देश की ताकत: परेड शुरू होते ही दुनिया ने भारत की ताकत को राजपथ पर देखा। नौसेना का ब्रास बैंड अपनी धुन से लोगों को मोहित कर गया। इसके बाद आया नौसेना का मार्चिंग दस्ता। यूएई के यूएई के मिलिट्री बैंड के सदस्यों का दस्ता भी देखने लायक था। इसके बाद 61 कैवेलरी के अश्वरोहियों का दस्ता राजपथ से गुजरा। टी-90 टैंक के मैकेनाइज्ड दस्ते के पीछे इन्फैंट्री कॉम्बैक्ट व्हीकल का दस्ता था। परेड में ब्रम्होस हथियार प्रणाली और हथियार खोजी रडार स्वाति को भी प्रदर्शित किया गया। ज्ञातव्य है कि स्वाति स्वदेश निर्मित रडार है। परेड में रासायनिक जैविक विकिरण नाभिकीय अतिरक्षण स्वदेश निर्मित वाहन ने देश की ताकत भी दिखाई। वहीं कैप्टन अनिल बंसल के नेतृत्व में स्वदेशी आकाश मिसाइल का प्रदर्शन किया गया। स्वेदशी धनुष तोप सिस्टम भी परेड में देखने लायक नजारा था। यह विश्व के सबसे आधुनिक और उच्च तकनीक वाले तोप में से है। धनुष तोप के बाद मार्चिंग दस्ते की शुरुआत हुई मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री रेजिमेंट के साथ। इसके बाद बिहार रेजिमेंट के जवानों ने मार्च किया। भारतीय वायुसेना के मार्चिंग दस्ते ने राजपथ पर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। सीमा सुरक्षा बल का ऊंट दस्ता भी देखने लायक था।  तेजस-धनुष की पहली परेड इस बार गणतंत्र दिवस पर हल्के स्वदेशी फाइटर प्लेन तेजस, हेलिकॉप्टर ध्रुव और रूद्र भी करतब दिखाएंगे। वहीं देसी बोफोर्स के नाम से मशहूर धनुष तोप भी परेड में पहली बार शामिल होगा। परेड में एक दर्जन से ज्यादा शस्त्र-अस्त्र स्वदेशी होंगे, जिसमें रडार से लेकर मिसाइलें और तोप खाने से लेकर रेकी वाहन शामिल हैं। सांस्कृतिक झांकियां: परेड के बाद राजपथ पर विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झांकियों ने लोगों का मन मोहा। राजपथ पर तमाम राज्यों की खूबसूरत झांकियां देखकर लोग दंग रह गए। जहां महाराष्ट्र की झांकी लोकमान्य तिलक पर केंद्रित थी तो हरियाणा की झांकी में बेटियों के साथ समानता के व्यवहार का संदेश दिया गया था। हिमाचल प्रदेश की झांकी में कसीदाकारी को दर्शाया गया था।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । गठबंधन होने के बाद यूपी में सपा और कांग्रेस दोनों ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। यूपी चुनावों के लिए सपा-कांग्रेस में गठबंधन तो हो गया है लेकिन सीटों को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। गौरतलब है कि सपा ने गठबंधन से पहले ही अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी थी। सपा की उस सूची को देखकर कांग्रेस भी हैरान रह गई थी। सबसे ज्यादा असमंजस की स्थिति अमेठी और रायबरेली की सीटों को लेकर बनी हुई है।  गौरतलब है कि अमेठी और रायबरेली की सीटों को कांग्रेस का गढ माना जाता है। ऐसे में अब प्रियंका गांधी इन सीटों के लिए अखिलेश यादव से बात कर रही हैं। ज्ञातव्य है कि सपा-कांग्रेस के गठबंधन में प्रियंका गांधी की भूमिका काफी अहम रही है। साथ ही इस बार प्रियंका यूपी चुनावों के प्रचार में खुलकर हिस्सा ले रही हैं।  प्रियंका ने अखिलेश यादव को संदेश भेजा है कि आपके लिए हमने आजमगढ, एटा, मैनपुरी, इटावा की सारी सीटें दे दीं, जो आपका गढ था, तो फिर हमारे अमेठी रायबरेली के गढ में आपने सभी 10 सीटें देने का वायदा किया था, उसको निभाइये, उम्मीद है आप निभाएंगे। उम्मीद है कि आप वायदे से नहीं मुकरेंगे। ज्ञातव्य है कि रायबरेली जिले में 6 विधानसभा सीटें हैं। कांग्रेस ने कल बुधवार को जो लिस्ट जारी की है उसमें रायबरेली जिले की एक सीट पर प्रत्याशी की घोषणा हो गई है। कांग्रेस ने बछरावां (सुरक्षित) सीट से सुशील पासी को उतारा है। वहीं इस जिले की अन्य सीटों पर अभी संशय बना हुआ है।  वहीं अमेठी जिले में 5 विधानसभा सीटें हैं। यहां पांचवे चरण में 27 फरवरी को मतदान होने हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । विधानसभा चुनावों में जिन नेताओं को टिकट नहीं मिले हैं, उनमे से कई दल बदल रहे हैं। यूपी में भी कई नेताओं ने टिकट ना मिलने पर दल बदलें हैं। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी अब साइकिल छोड हाथी की सवारी करने की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने अंसारी बंधुओं को टिकट नहीं दिया। इसके बाद से यूपी में कौमी एकता दल के अंसारी बंधु बीएसपी के संपर्क में हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल और बेटे को बीएसपी से टिकट मिल सकता है। माना जा रहा है कि सतीश चंद्र मिश्रा और अंसारी बंधुओं के बीच बातचीत हो रही है।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बातचीत अंतिम दौर में है और कभी भी अंसारी बंधुओं का बीएसपी ज्वाइन करने का ऐलान हो सकता है। सूत्रों से प्राप्त खबरों के अनुसार बीएसपी ने मऊ और मोहम्मदाबाद से सभी प्रत्याशियों को हटा लिया है। माना जा रहा है कि इन सीटों पर अंसारी मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल और बेटे को बीएसपी टिकट दे सकती है। ज्ञातव्य है कि पिछले दिनों जब समाजवादी पार्टी में मुलायम और शिवपाल यादव का जमाना था तब मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का विलय हुआ था। लेकिन अब पार्टी की कमान अखिलेश के हाथ में है। इस वजह से अंसारी बंधुओ को टिकट नहीं मिला।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली में आंतकी साया मंडरा रहा है। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दी गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और खुफिया एजेंसियां दो संदिग्ध अफगान आतंकियों की तलाश में जुटी है। अफगान पासपोर्ट पर भारत में दाखिल हुए ये आतंकी गणतंत्र दिवस के मौके पर देश में हमले करने की फिराक में हैं। इनकी तलाश में दिल्ली पुलिस साउथ दिल्ली के लाजपत नगर, भोगल और खिडकी एक्सटेंशन में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। सुरक्षा इतंजामों के लिए 25 जोन बनाए गए हैं।  प्रत्येक जोन में एक खुफिया एजेंसी का जासूस और एक सीनियर पुलिस अधिकारी नजर रखेंगे। राजपथ और उसके आसपास के इलाकों में विशेष निगरानी की जा रही है। विभिन्न राज्यों के करीब 50 जासूसों को स्नाइपरों के साथ छतों और पेडों पर तैनात किया गया है। हाल ही में विभिन्न सुरक्षा प्रतिष्ठानों के अफसरों की एक अहम बैठक भी हुई। इस बैठक में एक खुफिया एजेंसी के प्रमुख ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के कुछ इनपुट्स शेयर किए।  गौरतलब है कि दिसंबर 2015 में जैश के काबुल स्थित एक धडे ने दो आतंकियों को भारत भेजा था। ये दोनों जनवरी तक दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में रहे। हालांकि, वारदात की तैयारियों को अंजाम देने की प्रैक्टिस के दौरान दुर्घटनावश एक कम तीव्रता वाले आईईडी ब्लास्ट के बाद वे मिशन अधूरा छोडकर भाग गए थे। गणतंत्र दिवस पर एनएसजी और एसपीजी के जवान राजपथ के उस इलाके की हिफाजत करेंगे, जहां वीवीआईपी मौजूद होंगे। रविवार को एक बेहद अहम बैठक हुई, जिसमें संदिग्ध आतंकियों से जुडा प्रेजेंटेशन सुरक्षा अधिकारियों को दिखाया गया और उनकी राय भी मांगी गई ताकि सुरक्षा पूरी तरह चाक चौबंद हो। भारतीय सुरक्षाबल के सैनिक भी राजपथ के पास तैनात होंगे, जो चौबीसों घंटे गाडियों और लोगों के मूवमेंट पर नजर रखेंगे। इसके अलावा इंडियन एयर फोर्स की एक टीम ड्रोन्स आदि के मूवमेंट पर नजर रखेगी।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More