देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड में चार आतंकियों को मार गिराया है। इस मुठभेड में दो जवानों के शहीद होने की भी खबर आ रही है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि यह आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन के है। आतंकियों के पास से दो राइफल और गोला बारूद भी बरामद किया गया।
आपको बता दें कि यह मुठभेड़ कुलगाम जिले के नोपारा गांव में हुई। आतंकियों के छिपे होने के इनपुट के बाद रविवार सुबह स्पेशल फोर्स, सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान गांव पहुंचे और जिस घर में आतंकी छिपे थे उसे घेर लिया। इसके बाद आतंकियों ने जवानों पर फायर करना शुरु कर दिया। जवाब में जवानों ने भी फायरिंग की और चार आतंकियों को ढेर कर दिया।
मारे गए दोनों आतंकी कुलगाम के ही बताए जा रहे हैं। मुदस्सिर रेदवानी गांव का रहने वाला है जबकि मोहम्मद हाशिम मोहदपोरा का रहने वाला है। वहीं, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत के खिलाफ पीओके ब्रिगेड तैयार कर रहा है। इसके लिए पीओके के कोटली, मीरपुर और मुजफ्फराबाद में नौजवानों की भर्ती चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक इस ब्रिगेड में 14 से 20 साल तक के नौजवानों को भर्ती किया जा रहा है, और इन्हें ट्रेनिंग देने के लिए पाकिस्तानी सेना के कमांडो और रिटायर अधिकारियों को लगाया गया है। इस ट्रेनिंग में नौजवानों को पहाड़ी इलाकों में रहना और हथियार चलाना सिखाया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
छत्तीसगढ़ : अबूझमाड़ में मुठभेड़, मारे गए 4 माओवादी, एक जवान शहीद
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़,3 आतंकी ढेर,दो जवान शहीद,ऑपरेशन जारी
जम्मू कश्मीर के चेरवान कंगन इलाके में फटा बादल, श्रीनगर-कारगिल मार्ग बंद