देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर। उत्तराखंड के श्रीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए हरीश रावत सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को अभूतपूर्व नतीजे आएंगे और 12 को कांग्रेस की सरकार भूतपूर्व हो जाएगी। पीएम मोदी ने कहा कि आदरणीय अटल जी ने तीन राज्य दिए, बिहार से झारखंड दिया, एमपी से छत्तीसगढ़ दिया और यूपी से उत्तराखंड दिया। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद होने के बावजूद वहां की जनता ने बीजेपी की सरकार बनाई। झारखंड में आदिवासी हैं, कोई कल्पना नहीं कर सकता कि छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर के व्यापारी आते हैं। क्या कारण है कि उत्तराखंड पीछे रह गया? कांग्रेस के लोग कहते थे कि मर जाएंगे लेकिन उत्तराखंड नहीं बनने देंगे। आज जो मुख्यमंत्री हैं, उन्होंने उत्तराखंड बनने का विरोध किया था। फिर वो उत्तराखंड का कैसे भला कर सकते हैं।
हरीश रावत पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेसियों ने उत्तराखंड की जनता के घावों पर एसिड छिडक़ने का काम किया है। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान रामपुर तिराहे पर मां-बहनों के साथ क्या हुआ था, आपको याद है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने वो जुल्म किए था और आज दोनों गले मिल गए हैं। उत्तराखंड में सपा-कांग्रेस परदे के पीछे मिलकर खेल खेल रहे हैं।
पीएम ने कहा कि ये चुनाव उत्तराखंड का भाग्य बदलने के लिए है। ये तपस्या और सामर्थ्य की भूमि है। सिक्किम जाकर देखिए, 8 लाख लोगों की जनसंख्या है और 20 लाख से ज्यादा टूरिस्ट वहां आते हैं। देशवासी मां गंगा में डुबकी लगाने आते हैं, चारधाम की यात्रा आने के लिए लालायित रहते हैं। यहां यात्री को बुलाने के लिए विज्ञापन देने की जरूरत नहीं होती। ब्रदीनाथ-केदारनाथ के कपाट बंद होने के बाद यहां की सरकार विज्ञापन देती है। देवभूमि पर आने के लिए किसी व्यक्ति को समझाने की जरूरत नहीं, सिर्फ व्यवस्था अच्छी की जाए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बीजेपी उत्तराखंड में प्रवासन और पर्यटन को प्राथमिकत देना चाहती हैं। राज्य और केंद्र मिलकर ये जिम्मेदारी निभाएंगे। चारधाम का रास्ता आजादी के बाद आज तक बारह मासी नहीं हो सकता था क्या? हमने 12 हजार करोड़ की लागत से चारधाम के लिए बारह मासी रोड बनाने का काम किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हम यहां रेलवे का नेटवर्क खड़ा करना चाहते हैं। हम नहीं चाहते कि उत्तराखंड के जवानों को रोजगार के लिए यहां से जाना पड़े। उन्होंने कहा कि सीएम जवाब दें कि 5 साल में कितने गांव खाली हो गए हैं। पूरी दुनिया को हरिद्वार ने योग के लिए आकर्षित किया है। योग से टूरिज्म को बढ़ावा देना है। क्या बॉलीवुड की फिल्में उत्तराखंड में शूटिंग नहीं हो सकती? हम बॉलीवुड को उत्तराखंड की गलियों में लाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
पीएम मोदी का लंदन में प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत, बोले- मैं अभिभूत