BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अब उद्धव ठाकरे बोले- मोदी ने तो बिना पानी के ही पूरे देश को नहला दिया

अब उद्धव ठाकरे बोले- मोदी ने तो बिना पानी के ही पूरे देश को नहला दियामुंबई । पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर पीएम मोदी द्वारा दिए गए ‘रेनकोट’ बयान पर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस के बाद अब शिवसेना भी इस विवाद में कूद गई है। इस टिप्पणी को लेकर शिवसेना ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि पीएम मोदी ने तो बिना पानी के ही पूरे देश को नहला दिया है। 

उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर हमला:

पूर्व पीएम मनमोहन पर ‘रेनकोट’ टिप्पणी को लेकर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने भी पीएम मोदी पर बडा हमला किया है। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मोदी को लगा कि मनमोहन सिंह को रेनकोट पहन कर नहाने की कला आती है, लेकिन आपने तो बिना पानी के देश को नहला दिया है, उसका क्या ? ज्ञातव्य है कि बीएमसी चुनाव में भाजपा और शिवसेना का सालों पुराना गठबंधन टूटने के बाद शिवसेना ने कई बार पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला किया है। वहीं कांग्रेस पीएम नरेंद्र मोदी के इस बयान को लेकर काफी गुस्सा है। कांग्रेस ने पीएम मोदी से इस मामले में माफी मांगने के लिए कहा है। कांग्रेस ने पूरे बजट सत्र में पीएम मोदी का बहिष्कार करने का फैसला किया है। वहीं बीजेपी इस मुद्दे पर अब बचाव की मुद्रा में आ गई है। 

क्या कहा था पीएम मोदी ने:

ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान पीएम मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को घेरते हुए कहा था कि बाथरूम में रेनकोट पहनकर नहाना ये कला तो डॉक्टर साहब ही जानते हैं और कोई नहीं जानता। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More