BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कन्नौज: पिता पर हमला कराने वालों की गोद में बैठे अखिलेश: मोदी

कन्नौज: पिता पर हमला कराने वालों की गोद में बैठे अखिलेश: मोदीकन्नौज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र मे एक चुनावी रैली को संबोधित किया। रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि सबसे पहले में कन्नौज के लोगों से क्षमा मांगता हूं। पीएम ने कहा कि क्षमा इसलिए की रैली के लिए इतना बडा मैदान लिया लेकिन फिर भी सैंकडों लोग मैदान के बाहर, छतों पर खडे हैं। 

 

मैदान छोटा पड गया इससे लोगों को तकलीफ हुई इसके लिए माफी मांगता हूं। साथ ही पीएम ने कहा कि इतनी बडी संख्या में लोग आर्शीवाद देने आए उसके लिए धन्यवाद। पीएम ने कहा कि 2014 में भी कन्नौज ने इतना प्यार दिया होता तो अच्छा होता। कन्नौज ने एक कुनबे को अपना आर्शीवाद दिया। पीएम ने कहा कि कुछ लोग नोटबंदी की विरोध कर रहे थे, लेकिन पिछले चुनावों में मतदाताओं ने उन्हें धूल चटा दी। मोदी ने कहा कि नोटबंदी के बाद चंडीगढ, ओडिशा, महाराष्ट्र, राजस्थान हर जगह चुनाव में बीजेपी को जीत मिली। पीएम मोदी ने कहा कि इसरो ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक नई सफलता हासिल की है। साथ ही पीएम ने ओडिशा के लोगों का धन्यवाद देते हुए कहा कि ओडिशा पंचायत चुनाव में 

 

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है। रैली के दौरान पीएम मोदी ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। पीएम ने कहा कि मेरे पास एक भी गाडी नहीं है जबकि समाजवादी परिवार में 200 से ज्यादा गाडियां हैं। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए होती है। केंन्द्र्र सरकार गरीबों का पेट भरी रही है लेकिन यूपी सरकार गरीब विरोधी है। 

 

मोदी ने कहा कि अगर गरीब 30 रुपये का खाता है तो भारत सरकार उसमें 27 रुपए देती है लेकिन गरीबों का पेट भरने में यूपी सरकार की दिलचस्पी नहीं है। केन्द्र सरकार अन्न योजना के तहत यूपी सरकार को पैसा देना चाहती थी लेकिन यूपी सरकार ने केन्द्र्र को गरीबों की सूची ही नहीं भेजी। 

 

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना:

पीएम मोदी ने कहा कि सपा-कांग्रेस का गठबंध किसी फिल्म की तरह है। मोदी बोले यूपी में राजनीति के मंच पर फिल्म चल रही है।

इंटरवल के बाद जैसे दुश्मन मिल जाते हैं, वैसे ही कांग्रेस-सपा भी मिल गए। पहले कांग्रेस वाले नारे देते थे 27 साल यूपी बेहाल। पहले जितने आरोप लगा सकते थे लगाए और अब एक हो गए। 

कांग्रेस पर निशाना:

मोदी ने कहा कि यूपी चुनाव में तीन पांव वाली दौड चल रही है। कांग्रेस ने एक पैर सपा से बांध रखा है तो दूसरा बसपा से। मोदी बोले तीन पैरों पर दौडने वाला कभी नहीं हरा सकता। मोदी बोले यूपी की राजनीति में जानी दुश्मन भी मिल जाते हैं। पीएम ने कहा कि मायावती पर कांग्रेस चुप क्यों है। मोदी बोले कि अखिलेश याद कर लें 4 मार्च 1984 को। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मुलायम सिंह पर जानलेवा हमला करवाया था और अखिलेश अपने पिता पर हमला करने वालों की गोद में बैठकर राजनीति कर रहे हैं, इससे ज्यादा शर्म की बात क्या होगी। 

 

डिंपल यादव पर निशाना:

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कन्नौज में आलू चिप्स के कारखाना लगाने के वादे का क्या हुआ? समाजवादी परिवार की बहु ने वादा नहीं निभाया। आलू के चिप्स की फैक्ट्री का वादा पूरा नहीं किया। अब वादा पूरा न करने वालों को सजा दें।

 

राहुल गांधी पर निशाना:

रैली के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। राहुल पर निशाना साधते हुए हुए मोदी ने कहा कि यूपी में किसान यात्रा निकाली और किसानों के बीच आलू की फैक्ट्री की। आलू खेत में पैदा होता है या फैक्ट्री में उन्हें समझ नहीं। यूपी में बीजेपी की सरकार आई तो छोटे किसानों का कर्ज माफ होगा। सरकार बनते ही कर्ज माफ कराने की जिम्मेदीरी मेरी।

 

ज्ञातव्य है कि कन्नौज में 46 साल बाद किसी भी प्रधानमंत्री की यह पहली सभा है। इससे पहले 1971 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जनसभा हुई थी।

साभार-khaskhabar.com

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More