BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जम्मू-कश्मीर : बांदीपुरा में मुठभेड में तीन जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर : बांदीपुरा में मुठभेड में तीन जवान शहीद, एक आतंकी ढेरबांदीपुरा। जम्मू-कश्मीर के बांदीपुरा में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच जारी मुठभेड़ में तीन जवान शहीद हो गए है जबकि करीब 15 जवान घायल हो गए है। इस मुठभेड में एक आतंकी मारे जाने की खबर भी आ रही है। वही, फायरिंग के दौरान हाजिन इलाके में कई जगह पत्थरबाजी की खबरें आई है। 

 

पुलिस ने यहां बताया कि सुरक्षा बलों ने जिले के हाजिन इलाके के पारे मोहल्ला में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके को घेर लिया था और तलाश अभियान शुरू किया था। उन्होंने कहा कि बल तलाश अभियान चला रहे थे तभी इलाके में छिपे आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई।

 

आपको बता दें कि दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले और शोपियां शहर में रविवार को दो नागरिको की मौत के बाद भडकी ङ्क्षहसा से घाटी में तनाव व्याप्त है। इस मौतों के विरोध में अलगाववादी संगठनों ने घाटी में सोमवार को हडताल किया, जिसका मिला जुला असर देखने को मिला था। अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के दोनों धड़ों के अध्यक्ष सैयद अली शाह गिलानी और मीरवाइज उमर फारूक और जेकेएलएफ प्रमुख मोहम्मद यासिन मलिक ने नागरिकों की मौतों के विरोध में 15 फरवरी को ‘कुलगाम चलो’ रैली का आह्वान किया है। इसको देखते हुए कई हुर्रियती नेताओं को भी नजरबंद किया जा रहा है। 

 

आपको बता दें कि कश्मीर में स्थानीय आतंकियों की बढ़ती संख्या को लेकर पुलिस अधिकारी चितिंत हैं। इस साल जनवरी से लेकर अभी तक मारे गये 15 आतंकियों में से 11 स्थानीय नागरिक थे। पिछले साल इसी अवधि में मरनेवाले 12 में से 10 विदेशी नागरिक थे। वहीं, इस बार सभी आतंकी कश्मीर के भीतर मुठभेड़ में मारे जा रहे हैं, जबकि पिछले वर्ष घुसपैठ की कोशिश में एलओसी पर मारे गये थे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More