देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान आज शनिवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गया। लोग सुबह से ही मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए घरों से निकल गए। शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां कर ली गई हैं। गौरतलब है कि पहले चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 15 जिलों की 73 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। अब तक 13 फीसदी मतदान हुआ हैं।
बुलंदशहर में सुबह 9 बजे तक 12फीसदी मतदान हुआ है, अलीगढ में 10.5 फीसदी वोटिंग हुई। सुबह 9 बजे तक फिरोजाबाद जिले में कुल 11 फीसदी मतदान, मथुरा में 14 फीसदी वोटिंग, शिकोहाबाद में 10 फीसदी वोटिंग, जसराना-9 फीसदी, टूंडला-10 फीसदी, सिरसागंज-11 फीसदी, गाजियाबाद में 13 फीसदी, आगरा में 12फीसदी, नोएडा में 7 प्रतिशत तथा दादरी और जेवर में 8 फीसदी मतदान हुआ।
सुरक्षा के कडेे इंतजाम:
पहले चरण के शांतिपूर्ण मतदान के लिए 826 कंपनी अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। साथ ही 8011 सब इंस्पेक्टर, 4823 मुख्य आरक्षी और 60289 पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की गई है। मतदान के दौरान 62 जनरल ऑब्जर्वर, 19 व्यय प्रेक्षकों और 10 पुलिस ऑब्जर्वरों की तैनाती की गई है। मतदान केंद्रों पर 2362 डिजिटल कैमरे, 1526 वीडियो कैमरा लगाए गए हैं। 2857 जगहों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था भी की गई है। 839 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर:
इस चरण में 2,60,17,128 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे पहले चरण में 839 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में कैद हो जाएंगी। मतदान के लिए 14514 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण के चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या 77 है ।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
रश्मिका मंदाना ने दीपावली पर फैंस को दिया खास तोहफा, फिल्म 'मायसा' का पोस्टर जारी
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट