देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनावों के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है। ज्ञातव्य है कि पहले चरण में पश्चिमी यूपी के 15 जिलों की 73 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस पहले चरण के मतदान में 839 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। इन प्रत्याशियों में से 77 महिला प्रत्याशी हैं। इस चरण में 2,60,17,128 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मतदान के लिए 14514 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर:
पहले चरण के मतदान में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। पहले चरण में कई रसूखदार प्रत्याशी हैं तो कई प्रत्याशी अपनी सियासी विरासत के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह के पौत्र और सांसद राजबीर सिंह के बेटे संदीप सिंह अलीगढ जिले की अतरौली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं।
ज्ञातव्य है कि इसी सीट से कल्याण सिंह विधानसभा पहुंचे थे। वहीं मथुरा विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता प्रदीप माथुर चुनाव मैदान में हैं। यहां माथुर को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव श्रीकांत शर्मा और रालोद के अशोक अग्रवाल से चुनौती मिल रही है। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल की भी पहले चरण में परीक्षा होगी। जसराना से सपा के विधायक रामवीर सिंह टिकट कटने के बाद अब लोकदल से चुनाव लड रहे हैं। रामवीर सिंह तो मुलायम सिंह यादव के रिश्तेदार भी हैं।
अजीत सिंह के यह पहला चरण अहम:
राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चौधरी अजीत सिंह के लिए यह चरण काफी अहमियत वाला है। ज्ञातव्य है कि चौधरी ने खुद अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया था। रालोद ने यहां से 59 प्रत्याशी अपने उतारे है । यहां अजीत सिंह का मुकाबला जहां सपा-कांग्रेस गठबंधन से है, वहीं भाजपा से भी सीधा मुकाबला है। ज्ञातव्य है कि चौधरी ने पिछले 2012 के चुनाव में नौ सीटों पर जीत हासिल की थी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
राजस्थान में नए साल से पहले कैसा रहेगा मौसम : बारिश का अलर्ट, क्रिसमस के बाद सर्दी होगी तेज, फिलहाल माउंट आबू सबसे ठंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग
देवरिया से प्रयागराज तक चैत्र नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़े लोग