देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
वाशिंगटन। अमेरिकी के इमिग्रेशन डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने अब 680 लोगों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपराधियों के खिलाफ की जा रही इस कार्रवाई का बचाव करते हुए कहा कि यह गलत लोगों को अमेरिका में आने देने से रोकेने और देश को सुरक्षित बनाने के लिए किया जा रहा है। साथ ही ट्रंप ने कहा कि वे चुनाव के दौरान किए वादे को निभा रहे हैं और देश की जनता इससे काफी खुश है। डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा के पीएम जस्टिन त्रुदू के साथ एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हमने वाकई एक अच्छा काम किया है।
ट्रंप ने कहा कि जो कुख्यात अपराधी हैं, उनके खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। ट्रंप ने कहा कि इनमें से बहुत से ऐसे शख्स हैं जिनका रिकॉर्ड बहुत से अपराधिक मामलों का रहा है। ज्ञातव्य है कि कनाडा के पीएम अभी अमेरिका के दौरे पर हैं। इस संवाददाता सम्मेलन में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका को सुरक्षित रखने की इस नीति का पालन जोरदार तरीके के साथ होगा। ट्रंप ने कहा कि हम गलत लोगों को देश के अंदर नहीं आने देंगे। साथ ही ट्रंप ने कहा कि लोग इस कदम की सराहना कर रहे हैं। ट्रंप ने यह भी कहा कि इसमें वाकई सख्ती से कहीं ज्यादा हो और यह स्वाभिक समझ से जुडा हुआ रुख है और हम इसे बरकरार रखने वाले हैं। ट्रंप ने कहा कि हम नहीं चाहते जैसी स्थिति अन्य देशों में हैं वैसी हमारे देश में भी हो। ट्रंप ने कहा कि हम ऐसा नहीं होने देंगे और ना ही इसे बर्दाश्त करेंगे।
वहीं अमेरिकी गृह सुरक्षा मंत्री जनरल सेवानिवृत्त: जॉन कैली ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉस एंजिलिस, शिकागो, अटलांटा, सेन एंटोनियो और न्यूयार्क सिटी के आव्रजन एवं आबकारी प्रवर्तन: आईसीई: अधिकारियों ने जन सुरक्षा, सीमा सुरक्षा या देश की आव्रजन प्रणाली को खतरे में डालने वाले 680 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में से लगभग 75 प्रतिशत लोग बाहरी देशों से आए अपराधी हैं। इन लोगों पर जनसंहार, यौन उत्पीडऩ, नाबालिग के यौन उत्पीडऩ, बच्चे के साथ भद्दी और अश्लील हरकतों, नशीले पदाथरें की तस्करी, हमला और हथियार संबंधी आरोप हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रूस से तेल आयात को लेकर भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले को टाल सकता है अमेरिका, ट्रंप ने दिए संकेत
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
नदबई लूट कांड का खुलासा: व्यापारी का मुनीम ही निकला मास्टरमाइंड, मुख्य आरोपी जयशिव गिरफ्तार