BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बिजनौर: मोदी का तंज- देश, यूपी को बर्बाद करने वाले कुनबों का गठबंधन

बिजनौर: मोदी का तंज- देश, यूपी को बर्बाद करने वाले कुनबों का गठबंधनबिजनौर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शुक्रवार को यूपी के बिजनौर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला बोला। पीएम मोदी ने अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। पीएम मोदी बोले अखिलेश ने कानून का दुरुपयोग किया। पीएम मोदी बोले कि अखिलेश ने पुलिस को विरोधियों की लिस्ट बनाने के काम पर लगा दिया। कांग्रेस-एसपी गठबंधन के बाद अखिलेश की समझदारी पर शक हुआ। साथ ही मोदी ने राहुल गांधी पर भी तंज मारा। मोदी बोले कि कांग्रेस के एक नेता की हरकतें बचकाना हैं। यहां तक की पार्टी के नेता भी उनकी बात नहीं सुनते।

राहुल गांधी पर तंज:

पीएम मोदी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के एक नेता की हरकतें बचकाना हैं। पार्टी के नेता भी उनकी बात नहीं सुनते। साथ ही मोदी बोले कि गूगल पर सर्च करो, इतने चुटकुले किसी और नेता पर नहीं मिलेंगे जितने कांग्रेस के एक नेता पर हैं। पीएम ने राहुल पर तंज कसते हुए आगे कहा कि एक कुनबे का सपना आलू की फैक्ट्री लगाने का है।

सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला:

पीएम मोदी ने सपा-कांग्रेस के गठबंधन पर निशना साधते हुए कहा कि ये गठबंधन दो पार्टियों का नहीं बल्कि दो कुनबों का है। पीएम ने कहा कि एक कुनबा सैफई का है तो दूसरा दिल्ली का। दोनों कुनबों ने देश को बर्बाद किया है। एक कुनबे ने 70 साल में देश को बर्बाद किया और दूसरे कुनबे ने यूपी को बर्बाद किया। 

मुलायम पर हमला बोलते हुए मोदी ने कहा कि एक कुनबे के मुखिया ने बलात्कारियों को माफ करने की बात कही। मोदी ने मुलायम के ‘लडकों से गलती हो जाती है’ वाले बयान पर कहा कि जिनकी ऐसी सोच है वह महिलाओं की रक्षा क्या करेंगे। इस कुनबे ने केवल एक ही परिवार का भला किया। पीएम मोदी ने कहा कि जब दो कुनबे अलग थे तब इतना नुकसान हुआ, ये दो कुनबे इक_े हो जाएंगे तो कुछ बचेगा क्या। मोदी ने कहा कि ऐसी मरी पडी सरकार आपके भाग्य को भी खत्म कर रही है। मोदी ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश को बचाना है तो इन दोनों तबाही करने वाले कुनबों से बचना होगा। पीएम मोदी ने कहा कि यादव सिंह भ्रष्टाचार का एजेंट था लेकिन भ्रष्ट यादव सिंह को बचाने के लिए अखिलेश सरकार सुप्रीम कोर्ट गई। 

पीएम मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार गन्ना किसानों की विरोधी है। 6 मिलें गन्ना किसानो के पैसे दबाकर बैठी है। हम किसानों के लिए फसल बीमा योजना लाए। यूपी सरकार ने सिर्फ 3 प्रतिशत गेहूं खरीदा, हरियाणा जैसे छोटे राज्य ने 60 फीसदी गेहूं खरीद लिया। यूपी सरकार केंद्र को गरीबों की लिस्ट नहीं भेज रही। मोदी बोले कि बीजेपी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश के हर जिले में चौधरी चरण सिंह किसान कल्याण कोष बनाएंगे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More