BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उत्तराखंड : राहुल का 75 किमी लंबा रोड शो, 5 हजार बाइकर्स व 150 से ज्यादा ढोल ...

हरिद्वार। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रोड शो करने जा रहे है। राहुल गांधी हरिद्वार में 75 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। इस दौरान राहुल गंगा के दर्शन भी करेंगे और रोड शो के बाद हर की पौडी से भी वोट की अपील करेंगे। 

 

राहुल गांधी रोड शो के दौरान 75 किलोमीटर का सफर तय करेंगे। इस रोड शो में राहुल 10 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर लोगों से कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। रोड शो में शामिल होने के लिए 5 हजार से ज्यादा बाइकर्स और 150 से ज्यादा ढोल का इंतजाम किया गया है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष का रोड शो हरिद्वार जिले के भगवानपुर से शुरु होगा। इसके बाद राहुल झबरेड़ा, रुडक़ी होते हुए हरिद्वार शहर में पहुंचेंगे। हरिद्वार में हर की पौड़ी पर राहुल का रोड शो खत्म हो जाएगा।

आपको बता दें कि उत्तराखंड में 15 फरवरी को मतदान होगा। यहां की 71 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में मतदान होगा। सोमवार को उत्तराखंड में प्रचार का आखिरी दिन होगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More