BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ताजा मीडिया रिपोटर्स की मानें तो अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिकों ने एक और सोलर सिस्टम खोज निकालने का पुख्ता दावा पेश किया है। आपको जानकार हैरानी होगी आप अकेले नहीं है इनमें पृथ्वी के आकार के सात प्लैनेट मौजूद हैं।  जानकारी के मुताबिक इसके बाद दावा किया जा रहा है कि इनमें से तीन प्लैनेट में समुद्र भी है और यहां भविष्य में जीवन की संभावनाएं हो सकती हैं। वैज्ञानिकों ने इसके सूर्य को ट्रैपिस्ट-1 का नाम दिया है। दरअसल नासा ने ट्वीट किया कि नया रिकॉर्ड, हमारे सौरमंडल के बाहर आवासीय जोन में एक तारे के इर्द-गिर्द धरती के आकार के सात नए ग्रह मिले हैं।  ये ग्रह आकार में पृथ्वी जितने बड़े हैं और आवासीय जोन के दायरे में आते हैं। यहां का सूर्य हमारे अपने सूर्य की तुलना में करीब 10 गुना बड़ा दिखेगा। इस सूर्य का रंग कुछ-कुछ सैमन मछली जैसी गुलाबी रंगत लिए हुए होगा। वैज्ञानिकों को ट्रैपिस्ट-1 सबसे पहले साल 2010 में दिखा था। इसके बाद से ही खगोलशास्त्री यहां के ट्रांजिट्स पर नजर रख रहे हैं। 34 ट्रांजिट्स को साफ-साफ देखने के बाद वैज्ञानिक इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि इन्हें 7 ग्रहों की संज्ञा दी जा सकती है। वहीं नासा के वैज्ञानिकों का दावा है कि इससे वहां जीवन होने यानी एलियन्स की मौजूदगी की भी पूरी संभावना है। हालांकि, इसके बारे में वैज्ञानिकों को पूरी खोज और जीवन का पता लगाने में अभी करीब एक दशक से ज्यादा का समय लगेगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में अवध और बुंदेलखंड के 12 जिलों की 53 विधानसभा सीटों पर गुरुवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। इस चरण में 680 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 61 महिला उम्मीदवार हैं। एक करोड़ 84 लाख 35 हजार लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। दोपहर 1 बजे तक यूपी में 40.5 फीसदी वोटिंग हुई है। इस बीच, महोबा में सपा और बसपा समर्थकों के बीच गोलीबारी हुई है, जिसमें तीन लोगों के घायल होने की खबर है। बसपा उम्मीदवार सिद्धगोपाल साहू के बेटे साकेत साहू सहित तीन लोगों को गोली लगी। गंभीर हालात में दो को अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं, ईवीएम मशीन खराब होने की वजह से रायबरेली जिले के सदर विधानसभा 180 के बूथ संख्या 256 में 2 घंटे विलंब से शुरू हुआ। ये हैं चौथे चरण के प्रमुख उम्मीदवार  चौथे चरण के चुनाव में जिन प्रमुख प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा, उनमें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा (रामपुर खास), बाहुबली निर्दलीय प्रत्याशी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया (कुंडा), बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बेटी कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह (रायबरेली), विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य (उंचाहार), सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह (करछना) तथा विधानसभा में विपक्ष के नेता गयाचरण दिनकर (नरैनी) शामिल हैं। वोटिंग के लाइव अपडेट्स-  - यूपी बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में डाला वोट - चित्रकूट में 9 बजे तक 12 फीसदी मत पड़े - सुबह 9 बजे तक कौशांबी में 10.29, बांद्रा में 10.3 फीसदी मतदान - 9 बजे तक का वोटिंग प्रतिशत- ललितपुर 9, प्रतापगढ़, जालौन 8, रायबरेली 9.5, फतेहपुर में 9.8 और झांसी में 11 प्रतिशत - रायबरेली (सदर) से कांग्रेस प्रत्याशी अदिति सिंह ने डाला वोट - भाजपा नेता साध्वी निरंजन भारती ने हमीरपुर में डाला वोट - जालौन के बूथ नंबर 481 में ईवीएम खराब इन 12 जिलों में हो रहा है मतदान कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली के साथ-साथ प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांद्रा, हमीरपुर, चित्रकूट और फतेहपुर जिलों की 53 सीटें इस चरण में हैं। वर्ष 2012 में इन 53 सीटों पर हुए चुनाव में सपा को 24 सीटों पर सफलता प्राप्त हुई थी। इसके अलावा बसपा ने 15, कांग्रेस ने छह, भाजपा ने पांच तथा पीस पार्टी ने तीन सीटें जीती थीं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

बीजिंग । भारत के विदेश सचिव एस. जयशंकर इन दिनों चीन के दौरे पर हैं। इस यात्रा का केंद्रबिंदु चीन-भारत रणनीतिक बातचीत है। भारत ने जैश-ए-मोहम्मद मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध की मांग पर भारत का साथ न देने वाले चीन से रिश्ते सुधारने की बात, कही है। विदेश सचिव जयशंकर ने बुधवार को चीन के शीर्ष राजनयिक यांग जिएची से बातचीत के बाद सकारात्मक रिश्ते विकसित करने के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता जताई। इस मुलाकात को इसलिए अहम् माना जाता है, क्योंकि एनएसजी की सदस्यता के लिए भारत की कोशिशों पर चीन लगातार अड़ंगा लगा रहा है। श्रीलंका से बीजिंग पहुंचे जयशंकर ने चीन के स्टेट काउंसिलर यांग से मुलाकात की। यांग भारत और चीन के बीच सीमा विवाद निबटाने के तंत्र के लिए चीन के विशेष प्रतिनिधि हैं। चीन सरकार में कम्युनिस्ट पार्टी के स्टेट काउंसिलर को देश के नेतृत्व के तहत सीधे काम करने वाले शीर्ष राजनयिक की हैसियत प्राप्त है। देश की सत्ता एवं कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय झोंगनानहह्वाइ में जयशंकर का स्वागत करते हुए यांग ने कहा कि मतभेजों के बावजूद दोनों पक्षों के रिश्तों में पिछले साल सकारात्मक विकास हुआ। यांग ने चीन में भारत के राजदूत की हैसियत से जयशंकर के योगदान की सराहना की और कहा कि अनेक स्तरों पर दोनों देशों के बीच अच्चा संवाद एवं संचार है। अर्थव्यवस्था, कारोबार, संस्कृति एवं लोगों के आदान-प्रदान के क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच अच्छा सहयोग जारी है। जयशंकर ने बुधवार को विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। अपनी मुलाकात में जयशंकर ने चीन के सामने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। जयशंकर ने कहा कि आतंकवाद को रोकने के लिए भारत-चीन को साथ मिलकर लडऩा चाहिए। जयशंकर ने कहा कि चीन एक मजबूत देश है, इसलिए उसे आतंकवाद के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए। चीन के ग्लोबल टाइम्स में बातचीत के दौरान जयशंकर ने चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर और आतंकी मसूद अजहर के मुद्दे को भी उठाया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए संप्रभुता सबसे बड़ा मुद्दा है। गौरतलब है कि जयशंकर पूर्व में चीन में भारत के राजदूत रह चुके हैं। बता दें किचीन इससे पहले कई मुद्दों पर अड़ंगा अड़ा चुका है, इनमें भारत की एनएसजी में सदस्यता और आतंकी मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र में प्रतिबंध लगाने का मुद्दा प्रमुख है। इसके जवाब में भारत ने भी कई बार चीन को इशारों में जवाब देने की कोशिश की है। 12 फरवरी को भारत में आए ताइवान प्रतिनिधिमंडल पर चीन ने आपत्ति जताई थी, वहीं चीन साउथ चाइना समुद्र और दलाई लामा के मुद्दों पर कई बार अपना विरोध दर्ज करवा चुका है, लेकिन भारत ने भी इन मुद्दों पर चीन की तरह ही कूटनीतिक भाषा में जवाब दिया है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । पिछले कुछ दिनों से हर किसी की जुबान पर यहीं चर्चा चल रही थी कि 500 रुपए और 2000 के नोटों के अंतर को पाटने के लिए जल्द सरकार 1000 का नए नोट ला सकती है लेकिन बुधवार को आार्थिक मामलों के सचिव शशिकांत दास ने इसकी जानकारी दी कि सरकार फिलहाल 1000 रुपए का नया नोट नहीं लाने जा रही है। सरकार अभी 500 के नोट की सप्लाई बढ़ाने पर जोर दे रही है। खबर तो ये भी सोशल मीडिया में वायरल हो गई थी कि 1000 के नए नोट की छपाई भी शुरू हो चुकी है। एक प्रमुख अखबार ने दावा किया था कि नोटबंदी के बाद प्रतिबंधित हुए 500 और 1000 रुपये की करेंसी की जगह नई 1000 रुपये की करेंसी बाजार में आ जाएगी.  शशिकांत दास ने यह भी कहै कि अब एटीम में कैश की कमी नहीं है। जहां-जहां एटीएम में कैश न होने की बात की जा रही है वहां समस्या को ठीक कर लिया गया है। लोगों से यही अपील की जा रही है कि उतना ही कैश निकालने जितनी उन्हें वास्तव में जरूरत हो। इससे अधिक से अधिक लोगों को कैश निकालने का मौका मिलेगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अमेरिका और चीन के रिश्तें में इन दिनों तनातनी चल रही है। भारत के लिए यह एशियाई देशों में खुद को साबित करने का बेहतरी मौका है। इस अवसर का फायदा उठाकर भारत अपनी धाक जमा सकता है। ऐसे में एशियाई देश संतुलन साधने वाली शक्तियों की तलाश में जुट गए है ताकि चीन और अमेरिका दोनों के खतरों को कम कर सके। आपको बता दें कि अगले कुछ सप्ताह में भारत एशियाई देशों के साथ पहले से मजबूत पकड की योजना पर काम करने जा रहा है। जिससे विभिन्न गठजोडों के जरिए यह खुद को इलाके की नेतृत्वकारी ताकत के रूप में उभार सके।  आने वाले सप्ताह में वियतनाम के विदेश मंत्री फाम बिन मिन और उपराष्ट्रपति भारत दौरे पर आएंगे। मलयेशियाई प्रधानमंत्री नजीब रजाक की भी भारत आने की उम्मीद है। वहीं भारत इसी साल ऑस्ट्रेलियाई पीएम मैलकम टर्नबुल की भी मेजबानी कर सकता है। इधर, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी अप्रैल में भारत आ सकती हैं, जबकि विदेश सचिव एस जयशंकर अभी श्री लंका, चीन और बांग्लादेश के दौरे पर हैं। उनका यह दौरा पड़ोसी देशों के साथ राब्ता कायम रखने के साथ-साथ इन देशों के साथ मजबूत रिश्तों के जरिए एशिया में भारत की भूमिका को विस्तार देने की कवायद के लिहाज से देखा जा सकता है। ट्रंप प्रशासन के शुरुआती दिनों में इलाकाई देशों के लिए भ्रामक संकेत गए। बताया जा रहा है कि अमेरिका और चीन के रिश्ते पर ज्यादा ही बर्फ जमने जा रही है और इसका असर सभी इलाकाई देशों पर पड़ेगा। ट्रंप और उनके शीर्ष मंत्रीमंडलीय सहयोगियों ने चीन की ओर से महाद्वीप के निर्माण पर और ज्यादा टकराव के रुख की ओर इशारा किया है। ट्रंप प्रशासन ने पूर्ववर्ती ओबामा प्रशासन के ट्रांस-पसिफिक पार्टनरशिप (टीपीपी) से हटते हुए स्पष्ट कर दिया कि खासकर व्यापार और शुल्कों पर उसका रवैया ज्यादा आक्रामक रहेगा। दरअसल, ट्रंप प्रशासन दूसरों की भांति यह नहीं मानता कि टीपीपी से निकलने पर चीन को स्ट्रैटिजिक स्पेस मिल जाएगा। उसे लगता है कि चीन को काबू में रखने में टीपीपी का सीमित असर रहा है। ट्रंप प्रशासन को लगता है कि एशियाई देश किसी-न-किसी रूप में पेइचिंग के इरादों से चिंतित हैं और वह इसके खतरे से बचने का रास्ता तलासेंगे। दूसरी तरफ, अमेरिका-चीन के रिश्ते में बदलाव की इच्छा जाहिर करने के बाद ट्रंप ने एक चीन की नीति पर विश्वास जताया। विदेश सचिव रेक्स टिलर्सन ने दक्षिण चीन सागर पर अपने बयान में नरमी दिखायी और उत्तरी कोरिया के हालिया मिसाइल परीक्षण पर भी वॉशिंगटन ने कुछ कठोरता नहीं दिखायी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

उरई । पीएम मोदी ने आज झांसी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सपा और बसपा दोनों पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने उरई में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी में अगर सबसे बुरा हाल किसी जगह का है तो वह बुदेंलखंड है। मोदी ने कहा कि बीजेपी बुंदेलखंड का विकास करेगी। मोदी ने कहा कि अगर यूपी में बीजेपी की सरकार बनी तो यहां अलग से बुंदेल विकास खंड बनाया जाएगा और इसकी निगरानी सीधे सीएम के पास होगी। मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड को परमात्मा ने सबकुछ दिया है। लेकिन उत्तर प्रदेश में ऐसी सरकारें बनी, जिनके विधायकों, मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों ने तबाह करके रख दिया। मोदी बोले कि ये बुंदेलखंड को तय करना है कि सपा-बसपा के चक्कर से निकलना है या नहीं। दोनों ने जो मुसीबत डाली है, उससे बाहर आना है।  सपा, बसपा, कांग्रेस सब एक थैली के चट्टे बट्टे: पीएम मोदी ने कहा कि कभी एक दूमसे के जानी दुश्मन रहे सपा, कांग्रेस और बसपा नोटबंदी के मुद्दे पर एक साथ हो गए। मोदी ने कहा कि सपा, बसपा, कांग्रेस एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।  बीएसपी का मतलब बहनजी संपत्ति पार्टी: मोदी ने कहा कि जब 8 नंवबर को नोटबंदी का ऐलान हुआ तो तीनों पार्टियां एकसाथ हो गई। बहनजी ने तो यहां तक कहा कि सरकार ने तैयारी नहीं की। मोदी ने कहा कि नोटबंदी से उनको ज्यादा परेशानी इसलिए है कि उनको तैयारी का मौका नहीं मिल पाया। बैंकों में दनादन पैसे जमा होने लगे। फिर मायावती ने कहा कि चुनाव आते ही मेरे भाई का हिसाब क्यों खोला जाता है। मोदी ने कहा कि जो अपने लिए धन जमा करते हैं, वो आपकी समस्याओं का समाधान नहीं करेंगे। पीएम ने कहा कि बीएसपी का मतलब है बहनजी संपत्ति पार्टी। साथ ही मोदी ने कहा कि बीएसपी का बहुजन बहनजी में सिमट गया है। मोदी बोले के इस बार पूरे बुंदेलखंड में से सपा, बसपा, कांग्रेस को चुन-चुनकर बाहर कर दीजिए।  अवैध खनन से नहीं हुआ विकास: मोदी ने कहा कि बुंदेलखंड की धरती पानी-खनिज की ताकत है, फिर यहां विकास क्यों नहीं हुआ। इसका कारण है- अवैध खनन। खनिज संपत्ति लूटी जा रही है। मोदी ने कहा कि हम अवैध खनन रोकने के लिए हम कानून लाएंगे। मोदी ने कहा कि सैटेलाइट्स के जरिए यहां खदानों का पता लगा सकते हैं। मोदी ने कहा कि भू-संपदा बचाने के लिए हम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेंगे। जो गलत करते पाया गया, उसका लाइसेंस भी गया, वो भी गया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । अंतरिक्षयात्रियों ने करीब एक महीने की कोशिश करने बाद अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र में चीनी बंदगोभी उगायी गई। नासा के मुताबिक अंतरिक्षयात्री पेगी विटसन ने जापान की ‘तोक्यो बेकाना’ नामक चीनी गोभी उगायी। अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्षयात्रियों को इनमें से कुछ गोभी खाने के लिए मिलेंगी और बाकी नासा के केनेडी अंतरिक्ष केंद्र में वैज्ञानिक अध्ययन के लिए सुरक्षित कर लिया जाएगा। यह अंतरिक्ष केंद्र में उगाई जाने वाली पांचवी फसल होगी अैर पहली चीनी गोभी। चीनी गोभी का चुनाव अनेक पत्तेदार सब्जियों के आकलन के बाद किया गया। नासा के मुताबिक उसके जॉनसन अंतरिक्ष केंद्र के अंतरिक्ष खाद्य प्रणाली टीम के पास चार नाम भेजे गए थे। इनमें से तोक्यो बेकाना चुना गया। साभार-khaskhabar.com

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 7 बजेे से ही लोगों का लाइनों में लगना शुरू हो गया है। 12 जिलों की जनता 69 सीटों के लिए मतदान कर रही है।  - सुबह 11 बजे तक लखनऊ में 20.43 प्रतिशत और कानपुर में 20.68 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सुबह 11 बजे तक इटावा में 26.37 प्रतिशत मतदान हुआ। इससे पहले दस बजे तक पूरे प्रदेश में 14 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं, एक घंटे पहले सुबह नौ बजे तक 69 सीटों पर 12 प्रतिशत वोटिंग हुई। इससे पहले नौ बजे तक बाराबंकी में 11 प्रतिशत, कन्नौज में 11.65 प्रतिशत, सीतापुर में 11 प्रतिशत और कानपुर नगर में 7.71 प्रतिशत वोटिंग हुई। - मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने चौक के लोहिया पार्क बूथ में मतदान किया। - (सीतापुर) बिसवां विधानसभा के बूथ संख्या 169 पर मतदानकर्मी रामअवतार पर चुनाव में गडबडी का आरोप। डीएम के निर्देश पर मतदानकर्मी को तत्काल हटाया गया। - एमएलसी आनंद भदौरिया ने पातबोझ (सीतापुर) मतदान केंद्र पर किया मतदान। - बीजेपी नेता उमा भारती ने लखनऊ में बूथ संख्या 149 पर मतदान किया। - भाजपा जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता ने किया मतदान, सदर शीट के बापू बालक प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर मतदान किया। - उन्नाव से बीजेपी आंसद साक्षी महाराज ने भी मतदान किया।  - मौलाना कल्बे जव्वाद ने चौक के ऑक्सफोर्ड इंटर कॉलेज में मतदान किया। - (कानपुर देहात) रसूलाबाद की मतदाता सूची में पुरुष वोटर की जगह महिला की फोटो, बूथ नंबर-139 मकरंदपुर कहिंजरी का मामला। - हरदोई चुनाव में ड्यूटी पर आए होमगार्ड की मौत, बिजौली विकासखंड कोथांवा के बूथ संख्या 254 पर होमगार्ड की थी तैनाती।  -इटावा जिले की जसवंत नगर विधानसभा के कटियापुर पोलिंगबूथ पर पत्थरबाजी की खबर है। जसवंत नगर से शिवपाल यादव उम्मीदवार हैं। पोलिंग बूथ पर पत्थरबाजी की घटना के बाद शिवपाल यादव ने कहा कि मुझ पर हमले की कोशिश हुई है। शिवपाल ने धमकी मिलने की बात भी कही। -यूपी सीएम अखिलेश यादव ने जनता से वोट डालने की अपील की। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, उत्तर प्रदेश के विकास के लिए भारी संख्या में मतदान करें। प्रदेश की विकास कि गति बनाए रखने के लिए अपना वोट ज़रूर करें। -प्रतीक यादव ने कहा, काम बोलता है, इसलिए जीत पर किसी को शक नहीं है। कांग्रस सपा गठबंधन 300 सीटें जीत रहा है।  -वोट डालने के बाद गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, बीजेपी पूर्ण की सरकार बनाएगी। 11 मार्च को दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। -वोट डालने के बाद मायावती ने कहा, मैं सभी मतदाताओं से अपील करती हूं कि अपना वोट जरूर डालें। वोट के मामले में बीएसपी नंबर वन पर रहेगी। बीएसपी अकेले दम पर बहुमत की सरकार बनाएगी, 300 से ज्यादा सीटें आएंगी। उत्तर प्रदेश की जनता ने बीजेपी और एसपी को आजमा लिया है। यूपी की जनता ने बीएसपी के लिए मन बना लिया है। -बीजेपी नेता लाल जी टंडन ने कहा, लखनऊ में बीजेपी के अलावा कुछ है ही नहीं। बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी इसलिए किसी को समर्थन देने और लेने का सवाल ही नहीं उठता। -रीता बहुगुणा जोशी ने कहा- वो अगर काम करते तो पूरे परिवार को नहीं उतरना पड़ता। मैंने क्षेत्र में काम किया, हमारी जीत होगी। -बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करके जनता से वोट देने की अपील की। अमित शाह ने लिखा, तीसरे चरण के सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि दशकों से विकास से वंचित उत्तर प्रदेश को विकासपथ पर ला सके ऐसी सरकार बनाने के लिए मतदान अवश्य करें। -मायावती पर टिप्पणी को लेकर चर्चित हुईं स्वाति सिंह ने वोट डाला। स्वाति सिंह ने लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। स्वाति सिंह ने कहा- सरोजनी नगर में इस बार कमल का फूल खिलेगा। साभार-khaskhabar.com

Read More

लंदन । ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित भारतीय संगीतकार ए.आर. रहमान ब्रिटेन के बंकिंघम पैलेस में अपनी धुनों का जादू जगाने जा रहे हैं। इस माह के आखिर में वे ‘चेंजिंग ऑफ गार्ड’ समारोह के दौरान स्लमडॉग मिलेनियम के प्रसिद्ध गीत ‘जय हो’ को फिर से गुंजायमान करेंगे। इस गीत के लिए ए आर रहमान को ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस मौके पर ब्रिटेन-भारत संस्कृति वर्ष की आधिकारिक तौर पर शुरूआत होगी। 27 फरवरी को ‘बैंड ऑफ ग्रेनेडियर गाड्र्स’ भारतीय संगीत की धुनें बजाएगा जिनमें ‘स्लमडॉग मिलेनियर’ का यह गीत भी शामिल होगा। शाम के समय महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के साथ उनके पति ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग, पोते प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट भी समारोह की मेजबानी करेंगे। बंकिंघम पैलेस ने एक बयान में कहा, ‘‘इस स्वागत समारोह में ब्रिटेन और भारत की संस्कृति एवं रचनात्मकता की मिलीजुली झलक देखने को मिलेगी। इस मौके पर दोनों दोनों देशों के विशिष्ठ मेहमान मौजूद होंगे।’ वित्त मंत्री अरूण जेटली इसमें भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे एवं उनके साथ भारतीय सांसदों, अभिनेताओं और खिलाडियों एक प्रतिनिधिमंडल होगा। इस समारोह में कपिल देव, रियो फर्नांडीज, अनुष्का शंकर और जो राइट जैसे संगीत एवं खेल जगत के कई बडे नाम मौजूद रहेंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

उदयपुर । जीएसटी विधेयक को अंतिम रूप देने के लिए शनिवार को जीएसटी काउंसिल की 10वीं बैठक उदयपुर में शुरू हुई। पांच सितारा होटल रेडिशन ब्लू में शुरू हुई इस बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया सहित जीएसटी काउंसिल से जुड़े 125 डेलीगेट्स शामिल हुए। जानकारी के अनुसार बैठक में जीएसटी के लंबित मामलों पर अंतिम निर्णय हो सकता है। बैठक का मुख्य एजेंडा सीजीएसटी, एसजीएसटी और आईजीएसटी को मंजूरी देना होगा। बता दें कि 1 जुलाई से देश में जीएसटी बिल को लागू करने की केंद्र सरकार की योजना है। सूत्रों के अनुसार बैठक में विभिन्न वस्तुओं पर टैक्स की दरें तय हो सकती हैं। 9 मार्च से संसद में बजट सत्र का दूसरा दौर शुरू होना है। विधेयक पर मुहर लगी तो उसे लोकसभा और सभी विधान सभा में पारित कराना होगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । भारतीय सेना प्रमुख बिपिन रावत की कश्मीर में पथराव करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई संबंधी बयान का रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने समर्थन किया है। पर्रिकर ने कहा कि सेना हर कश्मीरी को आतंकवादी नहीं मानती है, लेकिन अगर कोई आर्मी के खिलाफ कुछ करे, तो मौजूद अधिकारी को फ्री हैंड होना होता है। पर्रिकर ने एक निजी चैनल से बातचीत में कहा कि सेना के ऑपरेशन में स्थानीय स्तर पर किसी ने रुकावट डालने की कोशिश की तो, उस समय कमांडिंग ऑफिसर को निर्णय लेने का पूरा अधिकार होता है। पर्रिकर ने कहा कि सेना हर कश्मीरी को आतंकियों का समर्थक नहीं मानती है, लेकिन जो आतकियों के साथ है, वह आतंकी ही है। इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने भी रावत के बयान का बचाव किया था। उन्होंने कहा था, ‘पत्थरबाजों और राष्ट्रीय हित के खिलाफ जो भी काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि राष्ट्रीय हित सबसे ऊपर है।’ जनरल रावत ने कहा था कि कश्मीर घाटी में स्थानीय लोगों के शत्रुतापूर्ण आचरण के कारण लोग अधिक हताहत होते हैं और सुरक्षा बलों के आतंकवाद रोधी अभियानों के दौरान हमला करने वालों के साथ ‘राष्ट्र विरोधी’ के तौर पर बर्ताव होगा और उनके खिलाफ ‘सख्त कार्रवाई’ होगी। कश्मीर घाटी में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में एक मेजर समेत सेना के चार जवानों शहीद होने के एक दिन बाद जनरल रावत का यह बयान सामने आया था। मंगलवार को हुई मुठभेड़ में चार आतंकवादी भी मारे गए थे। पत्थरबाजों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी वाले सेना प्रमुख के बयान को कुछ राजनीतिक दलों ने अलोचना की थी। कांग्रेस ने इसे ‘ज्यादती’, तो कश्मीर में विपक्षी नेशनल कॉन्फ्रेंस इसे ‘दुखद’ करार दिया था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पहली मुलाकात इस साल मई में हो सकती है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक दोनों देशों के राजनयिक इसके लिए मोदी के अमेरिका दौरे की संभावनाएं तलाशने में जुट गए हैं। हालांकि मोदी और ट्रंप जुलाई में जर्मनी के शहर हैंबर्ग में होने वाले जी-20 देशों के सम्मेलन में एक दूसरे से मुखातिब होंगे। लेकिन दोनों तरफ की सरकारें इन नेताओं के बीच जल्द द्विपक्षीय बातचीत चाहती हैं। मुलाकात क्यों जरूरी? पिछले कुछ अरसे में अमेरिकी सियासी पार्टियों में तकरीबन हर मसले पर मतभेदों की खाई चौड़ी हुई है, लेकिन भारत के साथ रिश्ते उन चुनिंदा मसलों में से एक है जिस पर रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियां एक राय रखती हैं, लिहाजा दोनों देश चाहेंगे कि रिश्तों को मजबूत बनाने की कवायद को आगे बढ़ाया जाए। मोदी के सामने ट्रंप के साथ मुलाकात में चर्चा के लिए एच-1बी वीजा का मुद्दा सबसे अहम होगा, क्योंकि प्रवासियों के खिलाफ ट्रंप की कड़ी नीति से भारत के सॉफ्टवेयर सेक्टर को नुकसान उठाना पड़ सकता है। मोदी भारत जैसे बाजारों में उत्पादन की ख्वाहिश रखने वाली अमेरिकी कंपनियों पर भी ट्रंप से सफाई चाहेंगे। हाल ही में लड़ाकू विमान बनाने वाली लॉकहीड मार्टिन और सेलफोन कंपनी एपल ने भारत में कारखाने बनाने की पेशकश की है, लेकिन ट्रंप कह चुके हैं कि विदेशों में नौकरियां ले जाने वाली अमेरिकी कंपनियों पर टैक्स बढ़ाया जाएगा। आर्थिक मुद्दों के अलावा दोनों नेताओं के बीच मुलाकात में आतंकवाद और चीन के मुद्दे सबसे अहम होंगे। उम्मीद की जा रही है कि इन दोनों मसलों पर डोनाल्ड ट्रंप भारत की पूरी हिमायत करेंगे। मोदी दुनिया के उन नेताओं में थे जिन्होंने सबसे पहले ट्रंप को जीत की बधाई दी थी। बदले में ट्रंप ने भी राष्ट्रपति बनने के बाद ब्रिटेन जैसे करीबी दोस्तों के प्रधानमंत्री से पहले मोदी को फोन घुमाया। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच वीजा जैसे मसलों पर खामोशी से बातचीत शुरू भी हो चुकी है। ट्रंप प्रशासन में रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस भी अपने भारतीय सहयोगी मनोहर पर्रिकर के साथ बातचीत कर चुके हैं। इसी तरह अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन और भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बीच भी बातचीत हो चुकी है। इस महीने अमेरिका के 19 सांसद भारत आने वाले हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More