देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बेंगलुरु । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने कमर्शल टैक्स के उपायुक्त के छापेमारी के दौरान 7000 साडियां मिली। अधिकारियों ने जैसे ही अलमारी खोली तो उनके सामने साडियों का अंबार लग गया। इतनी साडियां कि अधिकारियों को उनकी गिनती करने में 6 घंटे का समय लगा। छापे में अधिकारियों ने बताया कि उन्हें 7000 साडियां मिली जो हर डिजाइन और हर प्रकार के कपडे की थी। बताया जा रहा है कि इन साडियों की कीमत करोडों में है।
जांच अधिकारियों को करोडों की कीमत वाली साडियों के अलावा प्रॉपर्टी के कागजात भी मिले है। टैक्स अधिकारी और उसकी पत्नी के नाम पर 3 घर, बेंगलुरु में 1 फ्लेट, खेत और प्लॉट्स हैं। इसके अलावा जूलरी, महंगे जूते, घडियां और बाकी कीमती सामान भी मिला है। दंपती के दोनों बच्चे विदेश में रह कर पढ़ाई कर रहे हैं। एक पूरा कमरा साडियों से भरा हुआ था। ये साडियां कमर्शल टैक्स के उपायुक्त करियप्पा एन की पत्नी की थी। अधिकारियों ने डिप्टी कमिश्नर की पत्नी से साडियों के बारे में पूछताछ की तो पहले उसने साडी के बिजनेस होने का बहाना बनाया लेकिन सबूत नहीं दिखा पाने पर उसकी पोल खुल गई।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के एक अधिकारी ने कहा है कि घर में मौजूद सभी साडियों को गिनने में करीब 6 घंटे लग गए। कमर्शल टैक्स के अधिकारी की पत्नी के पास से इतनी महंगी साडियों के मिलने पर विश्वास करना आसान नहीं था। संभव है कि अधिकारी ने साड़ी की दुकानों पर रेड की हो और साडियोंं को घर ले आया हो।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को दिया 2,209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस
डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, 500 लीटर दूषित दूध को नष्ट करा