देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए 5वें चरण का मतदान शुरू हो गया है। गौरतलब है कि 5वें चरण में 11 जिलों की 51 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। लोग सुबह ही अपने घरों से वोट डालने के लिए निकल रहे हैं। कई बूथों पर अभी से लंबी लाइनें लगी हैं। 5वें चरण का मतदान अखिलेश यादव के लिए काफी अहम है। अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति भी सुबह वोट डालने गए। गायत्री प्रजापति बिना लाइन में लगे सीधे मतदान वाले कमरे मेंं पहुंचे और वोट डाला। दोपहर 12 बजे तक 25 फीसदी मतदान हुआ।
5वें चरण के मतदान में अखिलेश सरकार के 9 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है, इनमें गायत्री प्रजापति और पवन पांडे जैसे मंत्री मैदान में हैं। गायत्री प्रजापति अमेठी सीट से चुनाव लड रहे हैं तो पवन पांडे अयोध्या से। 5वें चरण के मतदान में 1 करोड 84 लाख मतदाता उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इनमें 85 लाख महिलाएं, 99.50 लाख पुरुष मतदाता शामिल हैं। वहीं 946 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
ज्ञातव्य है कि पांचवें चरण के मतदान में 52 सीटों पर वोटिंग होनी थी लेकिन एक उम्मीदवार के निधन के कारण अंबेडकरनगर की आलापुर सीट पर 8 मार्च को वोटिंग होगी।
इन जिलों के हो रही वोटिंग:
5वें चरण में अम्बेडकरनगर, अमेठी, बहराइच, बलरामपुर, बस्ती, फैजाबाद, गोंडा, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर जिलों में वोटिंग हो रही है। किस पार्टी में कितने दागी:
ज्ञातवय है कि 5वें चरण में 607 में से 117 उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 96 पर गंभीर आपराधिक मामले भी हैं। वहीं इस चरण में कई दागी उम्मीदवार भी हैं। बीजेपी के 51 में से 21 दागी उम्मीदवार हैं तो बीएसपी के 23 और एसपी और कांग्रेस को मिलाकर 20 ऐसे उम्मीदवार हैं, जिनपर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रश्मिका मंदाना ने दीपावली पर फैंस को दिया खास तोहफा, फिल्म 'मायसा' का पोस्टर जारी
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन