BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यूपी चुनाव: अमेठी में पोलिंग बूथ के बाहर पैसे बांट रहे लोग दबोचे

यूपी चुनाव: अमेठी में पोलिंग बूथ के बाहर पैसे बांट रहे लोग दबोचेलखनऊ । उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 11 जिलों की 51 विधानसभा सीटों पर सोमवार को वोट डाले जा रहे हैं। फैजाबाद में मिल्कीपुर सीट से सपा प्रत्याशी और अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद के काफिले पर हमला हुआ है। हमले का आरोप भाजपा प्रत्याशी गोरखनाथ के कार्यकर्ताओं पर लगा है। इस मामले में भाजपा के 9 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। अमेठी में जामो पोलिंग बूथ के पास पैसा बांट रहे लोग दबोच लिए गए। 

इस मामले में एक प्रत्याशी के भतीजे और अन्य को हिरासत में लिया गया है। गोंडा में अभईपुर बेलसर बूथ पर ईवीएम तोडऩे के आरोप में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। अयोध्या में वोट डालने के बाद भाजपा नेता विनय कटियार ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना ही चाहिए, राम मंदिर के बिना सब कुछ बेकार है। राज्य में इस चरण में 617 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। इस दौरान 1.84 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। 2012 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को 51 में से 37 सीटें मिली थीं। बसपा ने तीन, भाजपा ने पांच, कांग्रेस ने पांच और पीस पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस चरण में सर्वाधिक 43 करोड़पति उम्मीदवार बसपा के हैं। 

भाजपा के 38, सपा के 32 और कांग्रेस के सात करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं। साथ ही 14 करोड़पति निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 51 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से 285 स्नातक, 38 शिक्षित और नौ अनपढ़ हैं। जिन जिलों में वोटिंग हो रही है, वे ये हैं- बहराइच, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, फैजाबाद और अमेठी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More