BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मुश्किलों में मौर्य, चुनाव चिह्न के साथ डाला वोट, जाँच के आदेश

मुश्किलों में मौर्य, चुनाव चिह्न के साथ डाला वोट, जाँच के आदेशइलाहाबाद । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य नई मुसीबत में फंस गए हैं। 23 फरवरी को उत्तरप्रदेश में हुए तीसरे चरण के मतदान में केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में अपने वोटिंग क्षेत्र में भाजपा के चुनाव चिह्न वाली जैकेट पहनकर अपना वोट डाला। मीडिया में तस्वीरें सामने आने के बाद विपक्षी पार्टियों ने इसकी शिकायत इलाहाबाद के डीएम और चुनाव आयोग से की है। इलाहाबाद के डीएम संजय कुमार ने केशव प्रसाद मौर्य से जुडे इस मामले में मजिस्ट्रेट जांच बैठा दी है और रिपोर्ट आने के बाद केस दर्ज कर कार्रवाई करने की बात कही है। जांच की रिपोर्ट शनिवार को आने की उम्मीद है। वहीं इस मामले में केशव का कहना है कि उन्होंने ऐसा जानबूझकर नहीं किया और यह सिर्फ गलती से हुआ है।

केशव प्रसाद मौर्य के मुताबिक वह अपनी सदरी पर हमेशा कमल का स्टीकर लगाए रहते हैं। 23 फरवरी को वोटिंग के लिए जाते वक्त वह स्टीकर निकालना भूल गए थे। उन्होंने यह भी कहा है कि आयोग इस मामले में उनके खिलाफ जो चाहे वह कार्रवाई कर सकता है। गौरतलब है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद के सिविल लाइंस इलाके में रहते हैं और वहीं से वोटर हैं। इलाहाबाद में 23 फरवरी को हुई वोटिंग के दिन केशव प्रसाद सिविल लाइंस इलाके में स्थित ज्वाला देवी इंटर कालेज पोलिंग सेंटर में वोट डालने के लिए पहुंचे थे।

केशव ने इस दौरान केसरिया रंग की जो हाफ जैकेट पहनी थी, उस पर भाजपा के चुनाव चिह्न कमल के फूल का स्टीकर लगा हुआ था। इसी स्टीकर के साथ वह न केवल पोलिंग सेंटर में दाखिल हुए, बल्कि इसी के साथ उन्होंने अपना वोट भी डाला। केशव के इस कदम को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जा रहा है। तस्वीरें सामने आने के बाद डीएम संजय कुमार ने इस मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने जांच फूलपुर के एसडीएम को सौंपी है और उनसे दो दिनों में रिपोर्ट देने को कहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More