BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चुनाव प्रचार खत्म हो गया है और बुधवार को आखिरी दौर का मतदान है। यूपी के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन गुजरात पर हैं। आपको बता दें कि गुजरात में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं। पीएम मोदी आज से दो दिन गुजरात में गुजारेंगे।   प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की ये दसवीं गुजरात यात्रा है। पिछले कुछ महीनों में मोदी ने गुजरात के अपने दौरों में काफी तेजी ला दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का काम अब खत्म हो गया है, ऐसे में मोदी सहित बीजेपी का सारा ध्यान गुजरात पर ही लगने वाला है, क्योंकि गुजरात न सिर्फ मोदी और अमित शाह का गृह प्रदेश है, बल्कि बीजेपी का गढ़ भी है, जहां वो साल 1995 से ही लगातार विधानसभा चुनाव जीतती आ रही है।   बताया जा रहा है कि पीएम मोदी के गुजरात प्रवास की शुरुआत सूरत से होगी, जहां वो दोपहर बाद करीब ढाई बजे पहुंचेंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट के नजदीक ही एक सभा को संबोधित करेंगे, इस सभा में सूरत सहित दक्षिण गुजरात से लोग जुटने वाले हैं। इसके बाद पीएम भरुच जिले के दहेज में ओएनजीसी के ओपेल प्लांट का दौरा करेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार 50 मिनट वहां रुकने के बाद वो भरुच शहर में आएंगे, जहां शाम पांच बजे के करीब कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस में वो जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी भरुच में नर्मदा नदी पर बने केबल ब्रिज का उदघाटन भी करेंगे। उम्मीद है कि करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे और 21 मीटर चौड़े इस ब्रिज से भरूच के लोगों को बड़ा फायदा होगा, क्योंकि जाम की समस्या खत्म हो जाएगी भरूच के कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी शाम सात बजे अहमदाबाद पहुंचेगें। एयरपोर्ट से मोदी गांधीनगर के लिए रवाना होंगे, जहां रात आठ बजे मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने अपने निवास पर उनके सम्मान में रात्रि भोज का आयोजन किया है। इसमें पार्टी के सभी सांसद, विधायक और प्रदेश पदाधिकारी शामिल होंगे।   इस बैठक में इस साल के आखिर में गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों के बारे में पार्टी की तैयारी की मोदी समीक्षा भी करेंगे। मोदी का रात्रि विश्राम राजभवन में होगा।   अगले दिन यानी बुधवार को मोदी अहमदाबाद से दीव के लिए रवाना होंगे। आठ तारीख महिला दिवस के तौर पर मनाया जाता है, ऐसे में संभावना इस बात की भी है कि मोदी दीव रवाना होने से पहले अपनी मां हीराबा से मिलने जाएं, जो अपने सबसे छोटे बेटे पंकज मोदी के साथ गांधीनगर में ही रहती हैं। अपने पिछले दौरों में भी मोदी समय निकालकर मां से मिलने जाते रहे हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए एक ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी में भारत का जिक्र किया है। एडवाइजरी अलर्ट में जिक्र है कि भारत में भी चरमपंथी तत्व सक्रिय है। ट्रैवल एडवाइजरी में अमेरिका ने अपने नागरिकों से कहा है कि वे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की यात्रा न करें।    अमेरिका के विदेश विभाग द्वारा जारी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा है कि अमेरिकी सरकार के आंकलन के अनुसार दक्षिण एशिया के आतंकी समूह अमेरिकी प्रतिष्ठानों, नागरिकों और हितों को निशाना बना सकते हैं।    ट्रैवल एडवाइजरी में नागरिकों से कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को अफगानिस्तान जाने से बचना चाहिए क्योंकि इस देश का कोई इलाका हिंसा से मुक्त नहीं है। साथ ही कहा गया है कि पाकिस्तान में कई आतंकी संगठन, जातीय समूह और दूसरे चरमपंथी है जो कि अमेरिकी नागरिकों के लिए खतरा पैदा करते हैं। बांग्लादेश को लेकर भी ट्रैवल एडवाइजरी में चेताया गया है कि बांग्लादेश में आतंकवादियों ने कई स्थानों और संस्थाओं को निशाना बनाया है। अमेरिका ने ट्रैवल एडवाइजरी में अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश में बीते कुछ समय में हुए हमलों और उनमें मारे गए लोगों का ब्योरा दिया है।    हांलांकि भारत को लेकर अमेरिका की ट्रैवल एडवाइजरी में कोई चेतावनी जारी नहीं की है लेकिन एडवाइजरी में कहा गया है कि भारत में भी चरपमंथी तत्व सक्रिय हैं, जैसा कि हालिया इमर्जेंसी मेसेज में कहा गया था। साभार-khaskhabar.com    

Read More

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। आखिरी दौर में 40 सीटों के लिए आज शाम को प्रचार खत्म हो जाएगा। आज भी सभी की निगाहें वाराणसी पर ही टिकी होगी, जहां पीएम मोदी का मेगा शो लगातार तीसरे दिन भी जारी रहेगा।   शनिवार को पीएम मोदी ने वाराणसी में वोट के लिए प्रचार शुरू किया था। शनिवार को रोड शो, बाबा विश्वनाथ के दर्शन के बाद रविवार को भी पीएम ने वाराणसी में रोड शो किया। आज भी पीएम मोदी का रोड शो होगा।   उत्तर प्रदेश का वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। आखिरी चरण में पूर्वांचल की 40 सीटों पर 8 मार्च को मतदान होगा। यूपी में इस बार बीजेपी, एसपी-कांग्रेस, बीएसपी में कड़ा मुकाबला है। यूपी विधानसभा चुनाव के सारे नतीजे 11 मार्च को आएंगे। पीएम मोदी सुबह साढ़े दस बजे डीएलडब्लू गेस्ट हाउस से गढ़वा आश्रम के लिए निकलेंगे। पीएम मोदी सुबह 10.45 पर गढ़वा आश्रम पहुंचेंगे और वहां 11.30 बजे तक रुकेंगे। इसके बाद पीएम मोदी गढ़वा आश्रम से रामनगर चौक पहुंचेंगे। रामनगर चौक से आठ सौ मीटर तक जनता दर्शन करते हुए पीएम शास्त्री चौक पहुंचेंगे, जहां पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री के घर पर जाएंगे उनको श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद पीएम हेलकॉप्टर से रोहनिया में रैली के लिए निकल जाएंगे। रैली के बाद पीएम दिल्ली लौट जाएंगे।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भारतीय बीमा विकास एवं विनियामक प्राधिकरण (इरडा) अब मिड साइज, बडी कारों और एसयूवी पर बीमा प्रीमियम बढाने की तैयारी कर रहा है। इसके अतिरिक्त इरडा दो पहिया वाहनों में 77 से 150 सीसी की मोटरसाइकिलों के प्रीमियम को भी बढाने की तैयारी में है। हालांकि वह छोटी कारों के तीसरे पक्ष के बीमा प्रीमियम को पहले जितना ही रखने का विचार कर रहा है। बीमा क्षेत्र के नियामक भारतीय बीमा विकास एवं विनियामक प्राधिकरण (इरडा) ने वाहनों के बीमा का प्रीमियम 1 अप्रैल से 50 प्रतिशत तक बढाने का प्रस्ताव किया है। हालांकि इसमें छोटी कारों (1,000 सीसी इंजन क्षमता तक) के तीसरे पक्ष के बीमा प्रीमियम को बढाने का कोई प्रस्ताव नहीं है, जो अभी 2,055 रुपये वार्षिक है।प्रीमियम में बढोतरी का प्रस्ताव मध्यम श्रेणी की कारों (1,000-1,500 सीसी इंजन क्षमता) और बडी कारों और एसयूवी के लिए है, जो 50 प्रतिशत तक बढाया जाना है। इसमें 1,000 सीसी तक की कारों का प्रीमियम बढाकर 3,355 रुपये और बडी कारों का 9,246 रुपये किया जाना है।   इरडा ने 75सीसी तक के दोपहिया वाहनों के लिए भी प्रीमियम बढाने का प्रस्ताव नहीं किया है। हालांकि स्पोट्र्स मोटरसाइकिल (350 सीसी से अधिक) के प्रीमियम को मौजूदा 796 रुपये से बढाकर 1,194 रुपये किए जाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा 77 से 150 सीसी की मोटरसाइकिलों के प्रीमियम को भी बढाने का प्रस्ताव है। इरडा ने इस संबंध में एक मसौदा पत्र जारी किया है, जिस पर हितधारकों से 18 मार्च तक अपनी टिप्पणियां देने को कहा है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

वॉशिंगटन । अमेरिकी में भारतीय लोगों पर हो रहे हमले बढते ही जा रहे है। यहां एक सिख को एक नकाबपोश बंदूकधारी ने गोली मारकर घायल कर दिया। वॉशिंगटन प्रांत के कैंट शहर में 39 साल के सिख को अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक गोली इस सिख की बाजू में लगी और उसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हालांकि हमले के बाद पीडित का परिवार सकते में है। खबर के मुताबिक गोली मारने से पहले उस युवक ने भारतीय से वापस अपने देश जाओ कहा था और फिर गोली मार दी। हमले के शिकार हुए शख्स ने पुलिस को बताया है कि वो अपने घर के बाहर गाड़ी में बैठे थे जब एक अनजान शख्स उनके पास आया और बहस करने लगा। वो पीडित को अपने देश वापस लौटने के लिए कह रहा था। स्थानीय पुलिस ने हमलावर को पकडऩे के लिए अभियान छेड़ दिया है। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर करीब 6 फीट ऊंचा और गोरी चमड़ी का व्यक्ति है। हमले के वक्त उसने चेहरा नकाब से ढक रखा था। उसे खोजने के लिए एफबीआई की मदद ली जा रही है। ट्रंप के सत्ता में आने के बाद अमेरिका में प्रवासियों के खिलाफ नफरत भरे हमले बढ़े हैं। गुरुवार की रात को कैरोलिना में भारतीय मूल के कारोबारी हरनिश पटेल का शव उनके घर के बाहर मिला था। उन्हें किसी ने गोली का निशाना बनाया था। पिछले महीने कंसास में 32 साल के भारतीय इंजीनियर श्रीनिवास कुचीवोतला को एक रेस्तरां में गोली मार दी गई थी। इस मामलेमें भी हमलावर ने उन्हें अमेरिका से निकल जाने को कहा था। साभार-khaskhabar.com  

Read More

श्रीनगर । जम्मू कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल में मुठभेड में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। इस मुठभेड में एक पुलिसकर्मी शहीद और एक सीआरपीएफ कॉन्सटेबल घायल हो गए। मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकवादियों में एक पाकिस्तानी नागरिक भी है। लगभग 15 घंटे तक चली मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए। पुलिस ने रविवार को बताया कि त्राल में शनिवार शाम को शुरू हुई गोलीबारी में सेना के मेजर सहित छह सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। पुलिस महानिदेशक एस.पी.वैद ने संवाददाताओं को बताया कि मारे गए आतंकवादियों में से एक की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में की गई है, जबकि एक अन्य की पहचान हिजबुल मुजाहिदीन के स्थानीय कमांडर अकीब मौलवी के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षाबलों ने आईईडी विस्फोट कर आतंकवादियों द्वारा बंकर के रूप में इस्तेमाल में लाए जा रहे घर को नष्ट कर दिया। इस मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों के साथ ग्रामीणों की झड़प भी हुई। आतंकवादी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन का सदस्य बुरहान वानी इसी क्षेत्र का रहने वाला था। सेना को शक है कि बुरहान के दाहिने हाथ और हिज्बुल के टॉप कमांडर सब्जार अहमद सहित 2 या 3 आतंकी अब भी यहीं छिपे हुए हैं। सेना ने पूरे इलाके को घेर रखा है और मुठभेड़ अब भी जारी है। दरअसल सुरक्षों बलों को यहां एक मकान में हिज्बुल मुजाहिदीन के चार-पांच आतंकियों के छुपे होने की सूचना मिली थी। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस सूचना के आधार पर सेना ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। शाम को सुरक्षा बलों ने जब मकान को घेर लिया, तो इससे बौखलाए आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया और दोनों तरफ से भारी गोलीबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने इस ऑपरेशन में मकान का आधा हिस्सा गिरा दिया, लेकिन उग्रवादी तब भी उन पर गोलियां चला रहे थे। इससे पहले सूत्रों ने बताया कि इस मुठभेड़ के बाद एक पाकिस्तानी आतंकी का शव बरामद हुआ है, जबकि अन्य आतंकियों की तलाश जारी है। मुठभेड़ स्थल पर प्रदर्शनकारियों के जमा होने के कारण इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन प्रदर्शनकारियों ने सीआरपीएफ के एक जवान की राइफल छीन ली थी। भीड को खदेड ने के लिए सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। इन झडपों में सीआरपीएफ और पुलिस के सात जवानों सहित करीब 25 लोग जख्मी हो गए। साभार-khaskhabar.com  

Read More

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक नगरी शनिवार को कई ऐतिहासिक मौकों का गवाह बन रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के बाद अब उप्र के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का रोड शो शुरू हो गया। रोड शो के दौरान पत्थरबाजी की खबरें आई। दोनों युवा नेता लगभग पांच घंटे तक उप्र को मथने का काम करेंगे।  राहुल-अखिलेश के रोड शो की शुरुआत कचहरी से हुई यहां दोनों नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। करीब दस किलोमीटर लंबा रोड शो गोदौलिया तक जाएगा। इसके बाद दोनों नेता काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने भी जाएंगे। ज्ञातव्य है कि इससे पहले पीएम मोदी ने भी वाराणसी मेेंं रोड शो किया। पीएम मोदी का रोड शो यह रोड बीएचयू गेट से शुरू होकर रविदास गेट लंका, अस्सी, भदैनी, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया, बांस फाटक होते हुए ज्ञानवापी और फिर बाबा विश्वनाथ तक पहुंचा। यहां पीएम ने काशी विश्वनाथ की पूजा अर्चना की।  इसके बाद उनका काफीला पीएम चौक, नीचीबाग, मैदागिन, कोतवाली थाना, विश्वेश्वर गंज से गुजरात विद्या मंदिर होते हुए काल भैरव पहुंचा। काल भैरव के दर्शन कर पीएम मोदी ने पूजा अर्चना की और आर्शीवाद लिया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

लखनऊ । यूपी विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। गौरतलब है कि छठे चरण में सात जिलों की 49 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। छठे चरण में कुल 635 उम्मीदवार मैदान में है, जिनके भाग्य का फैसला 1.72 करोड मतदाता करेंगे। वोटिंग के लिए दस हजार आठ सौ बीस मतदान केंद्र बनाए गए हैं।  ज्ञातव्य है कि इस चरण में महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ, मऊ और बलिया शामिल है। पहले एक घंटे में मतदान धीमा रहा है। यूपी में छठे चरण के मतदान के लिए 3 बजे तक 48.73 फीसदी मतदान हुआ।  उत्तर प्रदेश के छठें चरण की वोटिंग में दोपहर 1 बजे तक 37.85 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यूपी में सुबह 11 बजे तक 23.28 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं सुबह 9 बजे तक 11 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी। 9 बजे तक देवरिया में 10.7फीसदी , महाराजगंज में 11फीसदी, बलिया में 11फीसदी और कुशीनगर में 10.8 फीसदी वोटिंग हुई थी।  इनमें से सबसे ज्यादा गोरखपुर शहर सीट पर 23 और आमजगढ-गोहना सीट पर सात-सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सुबह से ही लोग वोट डालने मतदान केन्द्र पहुंच रहे हैं। गोरखपुर सीट से बीजेपी के सांसद योगी आदित्यनाथ सुबह ही वोट डालने मतदान केन्द्र पहुंचे। वोट डालने के बाद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इस चुनाव में बीजेपी को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा। साथ ही उन्होनें कहा कि इस बार के चुनाव में जनता को सपा और बसपा के कुशासन से मुक्ति मिलेगी।छठे चरण में इन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर:  छठे चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। इनमें देवरिया के सांसद और केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, गोरखपुर के सांसद महंत आदित्यनाथ, आजमगढ के सांसद और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। साथ ही मऊ और गाजीपुर में अंसारी बंधुओं के भाग्य का भी फैसला होगा।  ज्ञातव्य है कि मऊ सीट से जेल में बंद मुख्तार अंसारी, घोसी से उनके पुत्र अब्बास अंसारी, पनियारा से उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के पूर्व सभापति गणोश पाण्डेय बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं। वहीं दरियागंज से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर, पडरौना से स्वामी प्रसादउ मौर्य, नौतनवा सीट से जेल में बंद अमरमणि त्रिपाठी के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी चुनाव मैदान में हैं। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मिर्जापुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मिर्जापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी के लोगों ने 5 चरणों में रिकॉर्ड मतदान किया। पीएम मोदी ने कहा कि यूपी का यह चुनाव उत्सव है। यह उत्सव सपा, कांग्रेस और बीएसपी की मुक्ति का उत्सव है। मोदी ने कहा कि यूपी से बेरोजगारी हटेगी तो देश आगे बढेगा।  अखिलेश यादव पर निशाना: मोदी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल अखिलेश जी मुझे भी काम बता रहे हैं। मोदी बोले कि वे यहां के सीएम हैं और मैं यूपी से सांसद हूं तो मुझे उनका काम करना भी चाहिए। मोदी ने कहा कि अखिलेश जी ने मुझसेे कहा कि जरा बिजली का तार पकडकर देखिए यूपी में बिजली जाती है या नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि अब मुझे इसे छूने की जरुरत नहीं, लेकिन 11 मार्च को सपा-कांग्रेस, बसपा को करंट लगेगा। पीएम मोदी ने कहा कि एक सभा में राहुल गांधी का हाथ बिजली के एक तार को लग गया। इस पर गुलाम नबी ने चिंता जताते हुए राहुल गांधी को कहा कि हाथ संभाल के अगर बिजली के तार को छू गया तो मुसीबत हो जाएगी। मोदी ने कहा कि इस पर राहुल ने उनको जवाब दिया कि गुलाम नबी जी चिंता मत कीजिए यूपी में बिजली के तार तो हैं लेकिन इनमें बिजली नहीं है।  पीएम मोदी ने कहा कि यूपी देश का इतना बडा राज्य है। अगर देश होता तो आबादी के लिहाज से दुनिया का पांचवां देश कहा जाता। साथ ही पीएम ने कहा कि अगर यहां से बीमारी, बेरोजगारी, गरीबी मिट जाए तो हिंदुस्तान अपने आप आगे बढ़ जाएगा। यूपी बहुत ताकत रखता है। मोदी ने कहा कि मुद्दा यह नहीं हे कि यूपी में सरकार किसकी बने। अब तो ये मुद्दा है कि यूपी के नौजवानों का भविष्य कौन सुनिश्चित करेगा। यूपी की बहन-बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा। पीएम मोदी ने कहा कि वादे बहुत हुए, अपने-परायों की बातें हुई लेकिन अब सबका साथ-सबका विकास की बात हो रही है।  राहुल पर निशाना:  पीएम मोदी ने कहा कि अखिलेश जी खाट किसकी खडी होगी ये तो मुझे पता नहीं लेकिन आपके नए मित्र राहुलजी खाट सभा करने निकले थे और लोग खाट ही उठा ले गए क्योंकी वे जानते हैं थे कि यह जनता का ही माल है। मोदी ने आगे कहा कि अब खटिया भी खडी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि मिर्जापुर से इतनी नफरत क्यों, बहनजी का मिर्जापुर के पत्थरों से क्या झगडा था। यहां से अपनी मूर्तियां बनवाने के लिए ले गये थे, लेकिन जब जांच शुरू हुई तो उन्होंने राजस्थान का पत्थर बताया। मोदी ने कहा 13 साल पहले मुलायम सिंह जी ने बरेली और मिर्जापुर के बीच गंगाजी पर पुल बनाने की बात कही थी। अगर पिता ने वादा किया था तो बेटा, बाप के काम को अधूरा नहीं छोडता। ये कैसे लोग हैं कि अपने पिता के वादों को भी पूरा नहीं करते। ये जनता के लिए क्या करेंगे।  मोदी ने कहा कि यह सैफई में होता तो पुल जल्दी बन जाता, बहनजी को अपनी मूर्तियां बनवानी होती तो इतना इंतजार नहीं होता। यहां के पीतल के उद्योग को बर्बाद कर दिया गया, जिसके कारण यहां के लोगों को गुजरात और महाराष्ट्र जाना पडता है। मोदी ने कहा कि इसलिए इन्हें इन चुनावों में चुन-चुन कर साफ कर दीजिये।  थानों में शिकायत के लिए लगे हैं रेट कार्ड:  यूपी में थाने में शिकायत दर्ज करने के लिए भी रेट कार्ड लगा है, यहां भ्रष्टाचार दीमक की तरह घुस गया है। मोदी ने कहा कि यूपी के भ्रष्टाचार से अशोक चक्रधर की लाइनें याद आती हैं, उन्होंने कहा है कि नजराना, हकराना, शुकराना, जबराना, इन्हीं चार प्रकार के भ्रष्टाचार से यूपी बर्बाद है। पीएम ने कहा कि इन चार शब्दों के मतलब भी बताये, नजराना- काम कराने के पहले शुकराना- काम होने के बाद हकराना- फाइल भी आगे नहीं बढ़ेगी जबराना- काम भी नहीं, करना भी नहीं। पीएम ने कहा कि इन सभी से मुक्ति की एक दवाई एक ही है- हराना, इसलिए आप सपा-कांग्रेस-बसपा को हराइये।  साथ ही उन्होनें कहा कि यहां पर टूरिज्म को बढ़ावा नहीं दिया गया है, टूरिज्म से हर किसी को फायदा होता है। मोदी ने कहा कि मैं सिर्फ वादे नहीं करता, काम करके दिखाता हूं. हम गुजरात से लेकर यहां तक की पाइपलाइन बिछा रहे हैं और अपने कार्यकाल में हम इसे पूरा करके दिखाएंगे। जब मैंने लालकिले से शौचालय बनाने की बात की तो लोगों ने मेरा मजाक उडाया, लेकिन हमनें लाखों लोगों के घर में शौचालय बनाकर दिखाया।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । आतंकी संगठन जमात उद दावा के चीफ हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद के एक वीडियो ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नींद उडा दी है। इस वीडियो में तल्हा सईद अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नाम लेकर भीड को उकसाता नजर आ रहा है। यह वीडियो 5 फरवरी का है। इस वीडियो को पाकिस्तान में ‘कश्मीर डे’ मनाए जाने के दौरान शूट किया गया था। विडियो का शीर्षक है, हां मैं वो कश्मीर हूं, वो उजडी हुई जागीर हूं।  अब भारतीय सुरक्षा एजेंसियां इस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल पांच फरवरी को पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले इलाकों मसलन- खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, लाहौर, इस्लामाबाद, मीरपुर, मुजफ्फराबाद में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित हुए थे। गौरतलब है कि यह पहली बार है कि जब किसी पाकिस्तानी आतंकी संगठन ने सीधे-सीधे भारतीय अंडरवर्ल्ड डॉन का जिक्र किया है।  वीडियो में हाफिज सईद का बेटा भीड को कहता नजर आ रहा है कि क्या वे जज, पुलिस या डॉक्टर बनना बनना चाहते हैं? भीड की ओर से ना में जवाब आता है। इस पर वह फिर भीड से पूछता है कि क्या वे दाऊद जैसा बनना चाहते हैं तो भीड चीखकर हां में जवाब देती है। तल्हा फिर भीड से पूछता है कि क्या वे बुरहान वानी जैसा बनना चाहते हैं तो भीड हां में जवाब देती है। तल्हा के इस वीडियो ने भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की नींद उडा दी है। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुट गई हैं कि क्या डी कंपनी और जमात मिलकर काम कर रहे हैं। ज्ञातव्य है कि पाक सरकार ने हाफिज सईद और उसके संगठन जमात पर कुछ पाबंदियां लगा दी है।  ऐसे में अब जमात का नाम बदलकर तहरीक-ए-आजादी जम्मू-कश्मीर (टीएजेके) कर लिया है। एजेंसियों को नकली करंसी, ड्रग्स, डायमंड्स और रियल एस्टेट के धंधे में दाऊद के शामिल होने के बारे में कई सबूत मिले हैं। साथ ही हाल ही में भारत में हुए कुछ ट्रेन हादसों के तार भी अप्रत्यक्ष तौर पर दाऊद से जुड़े हैं।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। शहीद की बेटी गुरमेहर कौर की देशभक्ति को लेकर दंगल जारी है। आज आरएसएस का छात्र संगठन एबीवीपी दिल्ली यूनिवर्सिटी में मार्च करने जा रहा है। 20 वर्षीय गुरमेहर कौर अपने कॉलेज वापस लौटना चाहती है, पढाई करना चाहती है, लेकिन गुरमेहर की देशभक्ति को लेकर दंगल जारी है। अब इस दंगल में बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी कूद पड़ी हैं। ज्वाला ने गुरमेहर का समर्थन करते हुए कहा है कि ये दुखद है कि जब कोई शांति की बात कह रहा है तो लोग सिर्फ पाकिस्तान शब्द को लेकर मुद्दा बना रहे हैं। ये भी दुखद है कि कुछ खिलाड़ी भी बिना बात को समझे इसमें शामिल हो गए हैं। अभिनेता अनुपम खेर शांति की बात को लेकर तो गुरमेहर के साथ हैं, लेकिन उन लोगों से खफा हैं जो गुरमेहर के बहाने राजनीति चमका रहे हैं। देश के गृह राज्य मंत्री किरेण रिजिजू ने ट्वीट किया, कौन शहीद की बेटी के दिमाग में गंदगी भर रहा है। वहीं, बॉलीवुड के बड़े नाम जावेद अख्तर ने जवाब दिया- मैं उस लडक़ी के बारे में तो नहीं जानता, लेकिन मंत्री जी मुझे ये पता है कि आपके दिमाग में गदंगी कौन भर रहा है। देश के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का ट्वीट सबसे ज्यादा चर्चा और आलोचना में रहा। जिसमें उन्होंने लिखा था कि दो तिहरे शतक उन्होंने नहीं उनके बल्ले ने मारा था।  अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि अपने पिता की सहादत के लिए युद्ध को जिम्मेदार बताने वाले गुरमेहर के बयान का समर्थन करने वाले पाकिस्तान के समर्थक हैं। उन्हें भारत से बाहर फेंक देना चाहिए। नेता, अभिनेता, खिलाड़ी सभी देशभक्ति के दंगल में अपना अपना दांव खेल रहे हैं, लेकिन बॉलीवुड के महानायाक अमिताभ बच्चन कह रहे हैं कि मैं ना बोलूं तो बेहतर है। साभार-khaskhabar.com    

Read More

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो से पहले गुरुवार को स्थानीय प्रशासन और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। विवाद रोड शो से पहले सडक़ पर पार्टी के झंडे और पोस्टर रखने को लेकर हुआ। दरअसल शाह के रोड शो तैयारियों के लिए जहां-तहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने पोस्टर बैनर रखे थे. प्रशासन ने सडक़ से उन्हें हटा दिया। पुलिस का कहना था कि चुनाव आयोग से यहां बैनर और पोस्टर लगाने की अनुमति नहीं है इसी बात को लेकर गर्मागर्म बहस हुई और फिर मामला झड़प तक जा पहुंचा।   उत्तर प्रदेश में आज छठे चरण के लिए प्रचार थम जाएगा। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह आज गोरखपुर में मुस्लिम बहुल इलाके में रोड शो करने जा रहे है। छठे चरण के चुनाव से पहले अंतिम दिन आज हर पार्टी वोटरों को अपने पाले में करने के लिए पूरा जोर लगाएगी।    वोट के लिए बयानों की बौछार आज भी रहेगी, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर होगी। अमित शाह का रोड शो दोपहर बारह बजे से शुरू होगा और शाम पांच बजे से पहले खत्म होगा। छह किलोमीटर का ये रोड शो गोरखपुर की संकरी गलियों और मुस्लिम बहुल इलाके से भी होकर गुजरेगा।   कहा ये भी जा रहा है कि गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ भी अमित शाह के साथ रोड शो में शामिल होंगे। अमित शाह गोरखपुर में होंगे वहीं उनके विरोधी अखिलेश यादव बलिया, राहुल गांधी महाराजगंज और मायावती चंदौली में चुनाव प्रचार करेंगे। छठे दौर में पूर्वांचल के सात जिलों में शनिवार को वोट डाले जाने हैं। छठे चरण में महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया में 49 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 2012 में समाजवादी पार्टी को 27, बीएसपी को नौ, बीजेपी को सात, कांग्रेस को चार और अन्य को दो सीटें मिलीं थी। इस बार समाजवादी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More