BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राज्यसभा कल तक स्थगित, GSTपर बात बनेगी- पीएम मोदी

राज्यसभा कल तक स्थगित, GSTपर बात बनेगी- पीएम मोदीनयी दिल्ली। संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण गुरुवार से शुरू हो गया है। इस बजट सत्र में शामिल होने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि इस बार चर्चा का स्तर ऊपर जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से सहयोग की उम्मीद जाहिर की है। पीएम ने कहा, हमारी आशा है जीएसटी में सभी राज्यों का सहयोग मिलेगा। 

 

वहीं, संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने कहा, इस सत्र में वित्त, मैटरनिटी और कई अन्य बिलों पर चर्चा होनी है। सभी से अनुरोध है कि संसद की कार्रवाई चलने देने से सहयोग करें। दूसरी ओर, वहीं राज्यसभा की बैठक वर्तमान सदस्य हाजी अब्दुल सलाम के निधन पर उनके सम्मान में आज पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। अमेरिका में भारतीय पर हुए हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने प्रदर्शन किया। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस पर लोकसभा में बयान देते हुए कहा कि अमेरिका में भारतीयों पर हो रहे हमलों को गंभीरता से लिया गया है। इस मसले पर भारत सरकार की तरफ से लोकसभा में अलग से बयान दिया जाएगा। गृहमंत्री लखनऊ एनकाउंटर में मारे गए आतंकवादी सैफुल्ला और मध्य प्रदेश के शाजापुर में ट्रेन में विस्फोट की घटना पर भी लोकसभा में बयान दे रहे हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार देर रात लखनऊ के एक घर में छिपे आतंकवादी को करीब 11 घंटे चले अभियान के बाद मार गिराया गया। आईएसआईएस मॉड्यूल द्वारा शाजापुर में भोपाल—उज्जैन यात्री ट्रेन में आईईडी विस्फोट में दस लोग घायल हो गये थे, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More