देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे के रूझान आने शुरू हो गए है। सभी 690 विधानसभा सीटों पर लडे प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला शाम तक आ जाएगा। इन चुनावों के नतीजे पूरे देश के लिए अहम साबित होने वाले हैं। इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की दिशा तय करेंगे।
यूपी :-
अभी तक के मुताबिक बीजेपी 300 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है जबकि 17 सीट जीत ली है। सपा 51 सीटों पर आगे चल रही है और 1 सीटे जीत ली है। बसपा 18 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है और 1 सीटे जीत ली है। आरएलडी 2 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे है। बहुमत के लिए 202 सीटें जीतना जरूरी है।
पंजाब:-
अभी तक रुझान के मुताबिक कांग्रेस 50 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है जबकि 27 सीटे जीत ली है। अकाली 13 सीटों पर आगे चल रही है और 1 सीटे जीत ली है। आप 12 सीटों पर आगे चल रही है और 9 सीटे जीत ली है। बीजेपी 2 सीटों पर आगे चल रही है और 1 सीटे जीत ली है। अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे है। बहुमत के लिए 117 सीटें जीतना जरूरी है।
उत्तराखंड-
उत्तराखंड में सभी 70 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रूझान में बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि 29 सीटें जीत ली है। कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं जबकि 4 सीटें जीत ली है। अन्य 2 सीटों पर आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री हरीश रावत दोनों विधानसभा सीट हरिद्वार ग्रामीण और किच्छा से हार गए।
गोवा-
गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर मंद्रेम विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी दयानंद सोप्टे ने करीब 5,000 वोटों के अंतर से हराया।
अभी तक रुझान के मुताबिक कांग्रेस 5 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है जबकि 8 सीटें जीत ली है। बीजेपी 3 सीटों से आगे चल रही है जबकि 8 सीटे जीत ली है। अन्य पार्टियां 5 सीटों पर आगे चल रहे है जबकि 5 सीटे जीत ली है। बहुमत के लिए 21 सीटें जीतना जरूरी है।
मणिपुर-
मणिपुर विधानसभा चुनाव की 60 सीटों पर हुए मतदान की गिनती जारी है। अभी तक के रुझानों के अनुसार कांग्रेस 7 सीटों बढत बनाए हुए है जबकि 11 सीटें जीत ली है। वहीं बीजेपी 6 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 10 सीटें जीत ली है। अन्य पार्टी 1 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 7 सीटें जीत ली है।
राज्य के मुख्यमंत्री ओकराब इबोबी सिंह अपना चुनाव जीत गए हैं। मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चुनाव हार गई हैं। उन्हें नोटा से भी कम वोट मिले हैं। इरोम शर्मिला को थाउबल सीट पर महज 85 वोट मिले।
ज्ञातव्य है कि पांचों राज्यों के एक्जिट पोल आ चुके हैं लेकिन ये एक्जिट पोल कितने सटीक होते हैं यह तो परिणाम आने पर ही पता चलेगा। शाम तक हार-जीत की तस्वीर साफ होने की उम्मीद है।
निर्वाचन आयोग के अनुसार मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होने के बाद देर शाम तक समाप्त हो जाएगी। वोटों की गिनती 157 केंद्रों पर हो रही है।
पंजाब में 53, गोवा में दो, उत्तर प्रदेश में 75, उत्तराखंड में 15 और मणिपुर में 12 केंद्रों पर मतों की गिनती हो रही है। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार डाक मत-पत्रों की गिनती होने के आधे घंटे बाद ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू होगी।
परिणाम घोषित होने के बाद विजेता उम्मीदवारों का नाम गजट में उल्लिखित होगा। गजट अधिसूचना ही पांचों राज्यों में अगली विधानसभा बनाने की प्रक्रिया शुरू करेगी। मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
Election Commission of India releases atlas on General Elections 2019
PARLIAMENT LIVE : कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले डॉ. हर्षवर्धन, बताई सरकार की रणनीति, उठाए जा सकते है ये कदम
SUSHANT SINGH LIVE : एनसीबी कर रहीं है रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, आज हो सकती है गिरफ्तार