BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मिशन गुजरात: दूसरे दिन सोमनाथ मंदिर में की पूजा और मां से मिले मोदी

सोमनाथ। गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे। बताया जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी मंदिर न्यास की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। यह भी माना जा रहा है कि मंदिर में पूजा के साथ ही भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंक दिया है। इससे पूर्व मंगलवार को पीएम मोदी आज अपनी मां हीराबेन से मिलने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात छोटे भाई के आवास पर अपनी 97 वर्षीय मां से भेंट की। प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रांतीय राजधानी गांधीनगर के बाहर रायसान में रहते हैं। उनके छोटे भाई पंकज ने कहा कि मोदी मां हीराबा और परिवार के अन्य लोगों से मिलने आये थे। उन्होंने बताया कि वह करीब 20 मिनट रुके। मोदी जब भी गुजरात आते हैं तो मां से मिलते हैं। गुजरात दौरे के प्रथम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भरूच में देश के सबसे लंबे केबल पुल का उद्घाटन किया था। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। इस पुल का निर्माण अहमदाबाद-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुगम बनाने के लिए किया गया है। यह देश का सबसे लंबा एक्स्ट्रा डाज्ड केबल ब्रिज है। इसकी लंबाई 1344 मीटर है और चौड़ाई 20.8 मीटर है। इसे बनाने में 2 साल लगे जबकि 379 करोड रुपये का खर्च हुआ। गुजरात पीएम मोदी का गृहराज्य है ऐसे में यहां का चुनाव नरेंद्र मोदी के लिए काफी अहम साबित होगा। यूपी में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी ‘मिशन गुजरात’ पर निकले हैं। गुजरात में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं। दौरे में मोदी विधानसभा चुनावों के बारे में पार्टी की तैयारी की समीक्षा भी करेंगे। गांधीनगर में महात्मा मंदिर में महिला दिवस के मौके पर राज्य की सभी महिला सरपंचों का सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसे पीएम मोदी संबोधित करने वाले हैं। भाजपा साल 1995 से ही लगातार गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतती आ रही है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की ये 10वीं गुजरात यात्रा है। पिछले कुछ महीनों में मोदी ने गुजरात के अपने दौरों में काफी तेजी ला दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का काम अब खत्म हो गया है, ऐसे में मोदी सहित भाजपा का सारा ध्यान गुजरात पर ही लगने वाला है, क्योंकि गुजरात न सिर्फ मोदी और अमित शाह का गृह प्रदेश है, बल्कि भाजपा का गढ भी है। यहां तीन विधानसभा चुनावों में उन्होंने खुद मुख्यमंत्री रहते हुए भाजपा को जीत दिलाई थी। साथ ही जीत की इस हैट्रिक से ही उनके लिए दिल्ली का रास्ता भी खुला और 2014 में लोकसभा चुनावों में भारी जीत के बाद वो पीएम बने।  साभार-khaskhabar.comसोमनाथ। गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी थे। प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार पीएम नरेंद्र मोदी सोमनाथ मंदिर पहुंचे। बताया जा रहा है कि नरेन्द्र मोदी मंदिर न्यास की बैठक में भी हिस्सा लेंगे। यह भी माना जा रहा है कि मंदिर में पूजा के साथ ही भाजपा ने गुजरात विधानसभा चुनावों का बिगुल फूंक दिया है। इससे पूर्व मंगलवार को पीएम मोदी आज अपनी मां हीराबेन से मिलने पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात छोटे भाई के आवास पर अपनी 97 वर्षीय मां से भेंट की। प्रधानमंत्री के छोटे भाई प्रांतीय राजधानी गांधीनगर के बाहर रायसान में रहते हैं। उनके छोटे भाई पंकज ने कहा कि मोदी मां हीराबा और परिवार के अन्य लोगों से मिलने आये थे। उन्होंने बताया कि वह करीब 20 मिनट रुके। मोदी जब भी गुजरात आते हैं तो मां से मिलते हैं।

गुजरात दौरे के प्रथम दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भरूच में देश के सबसे लंबे केबल पुल का उद्घाटन किया था। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। इस पुल का निर्माण अहमदाबाद-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात को सुगम बनाने के लिए किया गया है। यह देश का सबसे लंबा एक्स्ट्रा डाज्ड केबल ब्रिज है। इसकी लंबाई 1344 मीटर है और चौड़ाई 20.8 मीटर है। इसे बनाने में 2 साल लगे जबकि 379 करोड रुपये का खर्च हुआ।

गुजरात पीएम मोदी का गृहराज्य है ऐसे में यहां का चुनाव नरेंद्र मोदी के लिए काफी अहम साबित होगा। यूपी में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पीएम मोदी ‘मिशन गुजरात’ पर निकले हैं। गुजरात में इसी साल के अंत में चुनाव होने हैं। दौरे में मोदी विधानसभा चुनावों के बारे में पार्टी की तैयारी की समीक्षा भी करेंगे।

गांधीनगर में महात्मा मंदिर में महिला दिवस के मौके पर राज्य की सभी महिला सरपंचों का सम्मेलन आयोजित किया गया है, जिसे पीएम मोदी संबोधित करने वाले हैं। भाजपा साल 1995 से ही लगातार गुजरात में विधानसभा चुनाव जीतती आ रही है। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी की ये 10वीं गुजरात यात्रा है। पिछले कुछ महीनों में मोदी ने गुजरात के अपने दौरों में काफी तेजी ला दी है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार का काम अब खत्म हो गया है, ऐसे में मोदी सहित भाजपा का सारा ध्यान गुजरात पर ही लगने वाला है, क्योंकि गुजरात न सिर्फ मोदी और अमित शाह का गृह प्रदेश है, बल्कि भाजपा का गढ भी है। यहां तीन विधानसभा चुनावों में उन्होंने खुद मुख्यमंत्री रहते हुए भाजपा को जीत दिलाई थी। साथ ही जीत की इस हैट्रिक से ही उनके लिए दिल्ली का रास्ता भी खुला और 2014 में लोकसभा चुनावों में भारी जीत के बाद वो पीएम बने।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More