BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

UP चुनाव पर मुस्लिम नेता बोले-हिन्दू एकजुट हुए,बन गए BJP के वोटबैंक...

UP चुनाव पर मुस्लिम नेता बोले-हिन्दू एकजुट हुए,बन गए BJP के वोटबैंक...नई दिल्ली । यूपी में भारतीय जनता पार्टी की ऎतिहासिक सफलता को लेकर मुस्लिम समुदाय के नेताओं का मानना है कि तमाम हिन्दू जातियों का एक साथ आकर हिन्दू वोट के रूप में परिवर्तित हो जाने से ये जीत मिली है जिसने मुस्लिम मतों के बंटने को अर्थहीन बना दिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में जबरदस्त सफलता डाल दी। यूपी में बीजेपी ने अकेले 312 सीटें जीती हैं, जिनमें मुरादाबाद नगर, देवबंद, नूरपुर, चांदपुर, नानपारा और नकुड जैसे कुछ ऎसे इलाके भी हैं, जहां मुसलमान ब़डी संख्या में रहते हैं। 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन जैसी तमाम जगहों पर मुस्लिम मत सपा और बसपा में बंट गए। फिर भी मुस्लिम प्रत्याशी मेरठ, कैराना, नजीबाबाद, मुरादाबाद ग्रामीण, संभल, रामपुर, स्वार-टांडा जैसे इलाकों में जीत हासिल करने में सफल रहे। कुछ मुस्लिम नेताओं ने कहा कि कुछ सीटें तो मुस्लिम मतों के विभाजन के कारण बीजेपी की झोली में गिरीं, लेकिन जिस पैमाने पर बीजेपी को सफलता मिली है, उससे साफ है कि अगर मुसलमान किसी एक पार्टी के साथ गए होते, तो भी कोई खास फर्क नहीं पडता। 

बीजेपी हिन्दू मतों को एकजुट करने के लिए...

समाजवादी पार्टी के पूर्व सदस्य कमाल फारूकी ने कहा कि मुस्लिम मतों के विभाजन की बात एक तरह का अमूर्त विचार है। उन्होंने कहा, सामान्य धारणा के विपरीत, मुसलमान एकजुट होकर किसी पार्टी को वोट नहीं देते। बीजेपी हिन्दू मतों को एकजुट करने के लिए इस बात को उछालती है कि मुसलमान एकजुट होकर मत देते हैं जबकि सच्चाई यह है कि मुसलमान भी किसी अन्य सामान्य मतदाता की ही तरह अपने मुद्दों व चिंताओं के आधार पर मत देते हैं। उन्होंने कहा,यह संभव ही नहीं है कि उत्तर प्रदेश के मुसलमान किसी एक पार्टी को मत दें, लेकिन वे कभी-कभी एकजुट होकर किसी एक क्षेत्र में किसी एक प्रत्याशी का समर्थन करते हैं। 

मुस्लिम फैक्टर को निष्प्रभावी बनाया...

वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा कि चुनावों में बीजेपी की रणनीति ने मुस्लिम फैक्टर को सफलतापूर्वक निष्प्रभावी बना दिया है। इलियास ने कहा कि बीजेपी ने जाटवों के अलावा बाकी सभी अनुसूचित जातियों और यादवों के अलावा अन्य सभी पिछडों के मत हासिल किए हैं। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के उदय के बाद यह नई तरह की सोशल इंजीनियरिंग देखने को मिल रही है। 

अच्छे दिन की आड में हिन्दू राष्ट्र का वादा...

पूर्व राज्यसभा सदस्य मोहम्मद अदीब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह अच्छे दिन की आड में हिन्दू राष्ट्र का वादा परोस रहे हैं, जिसने बीजेपी को हिन्दू मतों को इकलौती सर्वाधिक प्रभावी इकाई में बदलने में मदद की है। उन्होंने कहा, बीते तीन साल में मोदी सरकार की कोई ऎसी उपलब्धि नहीं है फिर भी लोगों ने मोदी को मत दिया। मोदी में लोग हिन्दू राष्ट्र की उम्मीद देख रहे हैं, जिसे मोदी अच्छे दिन कहकर प्रचारित कर रहे हैं। कई मुस्लिम संगठनों के साझा संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस-ए-मुशावरात के अध्यक्ष नवेद हामिद ने कहा, हम एक बहुसंख्यकवादी लोकतंत्र की तरफ बढ रहे हैं, जहां राष्ट्रवाद को हिन्दुत्व में मिला दिया गया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More