देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए गए ज्यादातर एग्जिट पोल्स प्रदेश में कमल खिलने का संकेत मिल रहे है। कुछ एग्जिट पोल्स ने जहां बीजेपी के लिए बंपर जीत का अनुमान लगाया है तो वहीं कुछ मुताबिक बीजेपी सबसे बडी पार्टी बन सकती है।
आपको बता दें कि 2012 चुनाव में 59.40 प्रतिशत वोटिंग हुई थी, जबकि इस बार चुनावों में वोटिंग प्रतिशत बढकर 60.03 प्रतिशत पहुंच गया। अब सभी निगाहें 11 मार्च को होने वाली मतगणना पर टिकी है। बता दें कि यूपी में सरकार बनाने के लिए पार्टियों को 202 सीटें हासिल करनी होंगी।
ये हैं एग्जिट पोल के आंकड़े
बीजेपी+सहयोगी : बीजेपी (241-265), अपना दल (6-8), एसबीएसपी (4-6)- कुल (251-279)
सपा+कांग्रेस : सपा (78-97), कांग्रेस (10-15)- कुल (88-112)
बीएसपी : 28-42
आरएलडी : 2-5
अन्य : 4-11
एग्जिट पोल के मुताबिक चुनावों में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को कुल 36 प्रतिशत वोट मिले। जबकि सपा और कांग्रेस के पक्ष में महज 30 फीसदी। मायावती की बीएसपी के पक्ष में जनता ने 22 फीसदी मतदान किया जबकि अन्य को कुल 12 प्रतिशत वोट मिले।
आपको बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 15.21 प्रतिशत ही वोट मिले थे। मतलब इन चुनावों में बीजेपी को मोदी लहर का फायदा होता नजर आ रहा है उसके वोट शेयर में गुणात्मक वृद्धि उसी का नतीजा हैं। सपा को 2012 में हुए विधानसभा चुनावों में कुल 29.29 फीसदी वोट मिले थे और कांग्रेस को 13.26 फीसदी. मतलब साफ है कि इस बार यूपी की जनता ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में कुछ कम मतदान किया। मायावती का जादू इन चुनावों में भी नहीं चला, पिछले चुनावों में बीएसपी को कुल 25.95 प्रतिशत वोट मिले थे जबकि इन चुनावों में 22 फीसदी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
Citigroup to exit bank's consumer operations in India and 12 other countries