BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ELECTION RESULTS गोवा : CM लक्ष्मीकांत पार्सेकर मंद्रेम सीट से हारे

ELECTION RESULTS गोवा : CM लक्ष्मीकांत पार्सेकर मंद्रेम सीट से हारेपणजी। गोवा विधानसभा चुनाव की 40 सीटों पर मतगणना जारी है। अभी तक रुझान के मुताबिक कांग्रेस ने 2 सीटों पर बढत बनाए हुए है जबकि 11 सीट जीत ली है। वहीं बीजेपी ने 3 सीटों पर बढत बनाई हुई है और 10 सीटें जीत ली है। अन्य 4 सीटों पर बढत बनाए हुए है और 6 सीटें जीत ली है।

 

गोवा के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर मंद्रेम विधानसभा सीट से चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी दयानंद सोप्टे ने करीब 5,000 वोटों के अंतर से हराया।

 

पार्सेकर संवाददाताओं से बात किए बिना ही पणजी में मतदान केंद्र से बाहर निकल गए, वहीं दयानंद सोप्टे ने अपनी जीत का श्रेय अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि लोग पार्सेकर के काम से नाखुश हैं।

 

सोप्टे ने कहा, ‘‘करीब 5,000 सीटों का फर्क दर्शाता है कि जनता मुख्यमंत्री के काम से खुश नहीं है।’’

 

इस चुनाव में कुल 250 उम्मीदवार खड़े हैं जिसमें कई निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। इस बार बड़ी संख्या में नए चेहरे चुनावी मैदान में हैं। साथ ही गोवा के पांच पूर्व मुख्यमंत्री चर्चिल अलेमाओ, प्रतापसिंह राणे, रवि नाइक, दिगंबर कामत और लुईझिन्हो फलेरियो के अलावा मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर के राजनीतिक भविष्य का भी फैसला होगा। इस बार आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में है।

 

माना जा रहा है कि अगर यहां बीजेपी की सरकार बनती है तो मनोहर पर्रिकर ही यहां सीएम चेहरा होंगे। ज्ञातव्य है कि मनोहर पर्रिकर यहां के सीएम रह चुके हैं। वहीं सुभाष वेलिंगकर जो आरएसएस के नेता थे उन्होनें इस बार चुनावों में अलग पार्टी बनाई है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो बीजेपी का खेल बिगाड सकते हैं। इन चुनावों में कांग्रेस ने 37, आम आदमी पार्टी के 39 जबकि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 18 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More