BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विधानसभा चुनाव: सट्टा बाजार में भी मोदी लहर, सपा-कांग्रेस दूसरे नंबर पर!

विधानसभा चुनाव: सट्टा बाजार में भी मोदी लहर, सपा-कांग्रेस दूसरे नंबर पर!नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे 11 मार्च को आएंगे लेेकिन नतीजों से पहले सट्टा बाजार गर्म हो गया है। हांलांकि विधानसभा चुनावों के एक्जिट पोल आ चुके हैं लेकिन सटोरिए इन सब पर भारी हैं। गौरतलब है कि सट्टा बाजार में शुरूआती दौर में बीजेपी पीछे चल रही थी लेकिन अब बीजेपी को सट्टा बाजार में बढत मिल गई है। तो सपा-कांग्रेस गठबंधन भी सट्टा बाजार में पीछे नहीं है। 

 

गौरतलब है कि 11 मार्च को 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आएंगे लेकिन सबकी नजर यूपी पर है। सट्टा बाजार में भी यूपी पर सबकी नजरें टिकी हैं। दिल्ली से लेकर मुंबई और राजस्थान तक के सटोरिए दुकान खोल बैठे हैं। चुनावी रण के हर दिन और हर इलाके का सटीक हिसाब-किताब पार्टियों के मैनेजरों से ज्यादा सट्टा बाजार में उपलब्ध रहा है। 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सट्टा बाजार में पहले एसपी-कांग्रेस गठबंधन को 210 से 215 सीटें मिलने के दावे किए जा रहे थे। वहीं सट्टा बाजार में पहले बीजेपी पीछे थी लेकिन अंतिम चरण में अब बीजेपी को बढत मिल गई है। 

तीसरे राउंड तक पीछे रहने वाली बीजेपी को गुरुवार को खुले नए भाव में 188 से 190 और एसपी गठबंधन को 125 से 130 तक सीटें मिलने की संभावना बताई है। इस संभावना पर बनारस में ही 25 करोड रुपए से ज्यादा का सट्टा लगा है। 

 

वहीं सट्टा बाजार में बीएसपी को 80 सीटें मिलने की संभावना बताई जा रही है। लेकिन राजनीति जानकारों का कहना है कि बीएसपी दलित-मुस्लिम वोटों की गठरी से साइलेंट किलर के रूप में सामने आ सकती है। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More