देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
इंफाल । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के इंफाल में शनिवार को चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि जब 2014 में मैं यहां आया था तो ये मैदान आधा भी नहीं भरा था, लेकिन आज पूरा खचाखच भरा हुआ है।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि कांग्रेस 15 साल से यहां पर शासन कर रही है, लेकिन उसने राज्य के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। कांग्रेस ने मणिपुर को बर्बाद कर दिया है।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल में नहीं किया, हम 15 महीने में कर देंगे। जहां भी कांग्रेस रही, वहां विकास नहीं सिर्फ भ्रष्टाचार हुआ। एक जनजाति से दूसरी को लड़ाया। पीएम ने कहा कि 40 साल के बाद मैं ऐसा प्रधानमंत्री हूं जो पूर्वोत्तर राज्यों के विकास के लिए की जाने वाली बैठक में आया। पिछले दो साल में हमारी सरकार के मंत्रियों का 90 बार दौरा पूर्वोत्तर में दौरा किया।
अटल जी ने नॉर्थ ईस्ट के लिए अलग मंत्रालय बनाया था, अलग बजट दिया था, लेकिन बाद की सरकार ने इसकी परवाह ही नहीं की। मोदी ने कहा कि हमने दिल्ली पुलिस में खास तौर पर मणिपुर के नौजवानों को रोजगार देने का काम किया। यहां पर भारत सरकार के पैसे मिलने के बाद भी योजनाएं लागू नहीं होती हैं। चुनाव घोषित होने के बाद मुख्यमंत्री झूठ फैलाकर लोगों को बांटने का काम कर रहे हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
कांग्रेस के नेता जिस तरीके से टिप्पणी कर रहे हैं, वह उनके मानसिक दिवालियापन की निशानी है : सुनीता दुग्गल
मणिपुर : पुलिस कांस्टेबल ने कहासुनी के बाद सब इंस्पेक्टर को मारी गोली, मौत
केदारनाथ में रेस्क्यू के बीच भाजपा नेता मदन कौशिक ने किया वीआईपी दर्शन, कांग्रेस ने सरकार को घेरा