BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मन की बात: PM मोदी बोले, डिजिटल ट्रांजेक्शन को मिल रहा है बढावा

मन की बात: PM मोदी बोले, डिजिटल ट्रांजेक्शन को मिल रहा है बढावानई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ में देश को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत ने दस्तक दे दी है। मन की बात पर लोगों के सुझाव देने के लिए धन्यवाद दिया। इस दौरान उन्होंने इसरों के मिशन की तारीफ की और कहा कि इससे वैज्ञानिकों ने दुनिया के सामने भारत का सिर ऊंचा किया है। इसरो ने मेगा मिशन के जरिये एक साथ विभिन्न देशों के 104 उपग्रह अन्तरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किए हैं। 104 उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजकर इतिहास रचने वाला भारत दुनिया का पहला देश बना और यह लगातार 38वां पीएसएलवी का सफल लॉन्च किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि आज हमारा समाज टेक्नोलॉजी की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। आज टेक्नोलॉजी हमारे देश का अभिन्न अंग बन रही है। डिजी-धन से लोग नकद से डिजिटल करेंसी की तरफ बढ़ रहे हैं। डिजिटल भुगतान से भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई में मदद करेगा। उन्होंने लोगों से अपील कि 14 अप्रैल को डॉ बाबा साहेब अंबेडर की जन्म-जयंती पर भीम एप डाउनलोड करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 15 साल के किशोर से लेकर 70 साल के बुजुर्ग तक डिजिटल पेमेंट कर रहे हैं, जो उत्साह जनक है। युवा पीढ़ी मोबाइल फोन से ही डिजिटल पेमेंट की आदी बन रही है। पिछले दिनों शुरू हुईं डिजिधन व्यापारी योजना और लकी ग्राहक योजना को बड़ा समर्थन मिल रहा है। इन स्कीमों से डिजिटल भुगतानों को जनांदोलन बनाने की पहल शुरू हो चुकी है। इस स्कीम से अब तक 10,000 लोगों को इनाम मिल चुका है। अब तक 150 करोड़ से ज्यादा की रकम बांटी जा चुकी हैं। 100 ग्राहकों को 1 लाख से ज्यादा का पुरस्कार मिल चुका है। इनाम पाने वालों में 15 साल के युवा से लेकर 65 साल की आयु तक के लोग हैं। पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का यह 29वां संस्कारण था।

पिछले दिनों नीति आयोग ने प्रवासी सम्मेलन में सामाजिक कार्यों में इनोवेशन की प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसमें एक इनोवेशन था मछुआरों के लिए बना मोबाइल ऐप। इसकी ताकत यह है कि यह मछुआरों को हवा की दिशा, लहरों की ऊंचाई और मछलियों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देता है। कई बार समस्याएं भी विज्ञान को बढ़ाने का काम करती हैं।

दिल्ली के कैब चालक शब्बीर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, उन्हें लकी ग्राहक स्कीम के तहत 1 लाख रुपये का इनाम मिला। वह कार चलाते हुए इसका प्रचार करते रहते हैं। वह स्कीम के ऐंबैसडर बन चुके हैं। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More