देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के चुनावों में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्मशान और कब्रिस्तान का मुद्दा उछाल दिया है, तो भाजपा सांसद साक्षी महाराज कैसे चुप बैठ सकते हैं। उन्होंने भी मंगलवार को मोर्चा संभालते हुए कह दिया कि देश में कब्रिस्तान की जरूरत ही नहीं है, सभी को अंतिम संस्कार के तौर पर जलाना ही चाहिए। बकौल साक्षी महाराज, कब्रिस्तान से जगह की बर्बादी होती है।
साक्षी महाराज ने कहा- चाहे नाम कब्रिस्तान हो या श्मशान हो, दाह होना चाहिए। किसी को गाडऩे की आवश्यकता नहीं है। पांच करोड़ साधू हैं, सबकी समाधि लगे तो कितनी जमीन जाएगी? 20 करोड़ मुस्लिम हैं सबको कब्र चाहिए, हिंदुस्तान में जगह कहां मिलेगी? इससे पहले पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फतेहपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर एक गांव को कब्रिस्तान के लिए पैसा उपलब्ध कराया जाता है तो उसे श्मशान भूमि के लिए भी पूंजी उपलब्ध कराई जानी चाहिए। अगर आप रमजान पर बिजली आपूर्ति कराते हैं तो आपको दिवाली के लिए भी ऐसा करना चाहिए। इस बयान को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत समूचे विपक्ष ने पीएम पर सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वाला बताया था।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दिमाग को शांत और रीढ़ को मजबूत बनाने के लिए रोज करें पादहस्तासन
क्या अभी और शव यात्राओं का इंतजार करें?
बालकृष्ण, उर्वशी स्टारर ‘डाकू महाराज’ हिंदी में 24 जनवरी को रिलीज होगी