BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

UP चुनाव: BJP की नजरें अब पूर्वांचल की 89 सीटों पर, जोर-शोर से होगा प्रचार

UP चुनाव: BJP की नजरें अब पूर्वांचल की 89 सीटों पर, जोर-शोर से होगा प्रचारवाराणसी । यूपी विधानसभा चुनावों में सभी पार्टियां जीत के लिए अपना पूरा दमखम लगा रही हैं। गौरतलब है कि पूर्वांचल में अभी मतदान होना शेष है। अब बीजेपी का भी फोकस पूर्वांचल के वोटों पर है। इसी कारण से बीजेपी ने अपना प्रचार मुख्यालय लखनऊ से वाराणसी शिफ्ट कर लिया है। ज्ञातव्य है कि पूर्वांचल में 89 सीटें हैं और बीजेपी को पूर्वांचल की इन सीटों से बडी उम्मीद है। 

वहीं पीएम मोदी का भी संसदीय क्षेत्र वाराणसी है। ज्ञातव्य है कि पूर्वांचल की 89 सीटों पर 4 और 8 मार्च को मतदान होना है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसे में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अब अपना ज्यादातर समय वाराणसी में ही बिताने वाले हैं। 

अमित शाह वाराणसी में रहकर पार्टी के प्रचार का कार्य पुरजोर तरीके से करेंगे। इसके लिए अमित शाह इलाहबाद में रोड शो करने बाद सीधे वाराणसी जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वाराणसी में अमित शाह 6 मार्च को एक बडा रोड शो करेंगे। वहीं पीएम मोदी भी 3 मार्च को वाराणसी में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वाराणसी के अलावा पीएम मोदी जौनपुर और मिर्जापुर में भी रैली करेंगे। सपा-कांग्रेस की नजरें भी पूर्वांचल की सीटों पर है। 

अखिलेश यादव और राहुल गांधी भी 27 फरवरी को वाराणसी में रोड शो करने वाले हैं। यूपी में अब सभी पार्टियां आक्रामक अंदाज में प्रचार कर रही हैं। वहीं एक बीजेपी नेता का कहना है कि छठे और सांतवे चरण के 89 सीटों पर क्लीन स्वीप हमारे लिए राज्य में बहुमत की सरकार बनाने के लिए जरूरी है।    

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More