देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कैनसस । अमेरिका में एक भारतीय इंजिनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में भारतीय इंजीनियर का एक साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना अमेरिका के कैनसस में हुई।
मृतक भारतीय इंजिनियर का नाम श्रीनिवास कुचिभोतला है और वह मूल रूप से हैदराबाद का रहने वाला था। घटना में घायल हुए दूसरे भारतीय इंजिनियर का नाम आलोक मदासनी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजिनियर की हत्या करने वाले का नाम ऐडम प्यूरिंटन है।
हत्यारा पूर्व में नेवी में काम कर चुुका है। जानकारी के अनुसार हत्यारा पहले भारतीय इंजिनियर पर चिल्लाया और कहा कि मेरे देश से दफा हो जाओ। इसके बाद हत्यारे ने इंजिनियर पर गोली चला दी। श्रीनिवास और आलोक को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ईलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हत्यारा प्यूरिंटन नशे में था और लगातार नस्लीय कमेंट कर रहा था। मृतक श्रीनिवास कुचिभोतला मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले हैं और अमेरिका स्थित एक कंपनी में एविएशन इंजिनियर थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख